• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई होंडा अमेज़ की बुकिंग शुरू, मई 2018 में होगी लॉन्च

    नई अमेज़ को 21 हजार रूपए में बुक किया जा सकता है

    दिनेश
    दिनेश
    Published On अप्रैल 06, 2018 16:04 ist
    info icon
    published onApr 06, 2018 16:04 IST
    last updated onApr 06, 2018 16:04 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Honda Amaze

    होंडा ने नई अमेज़ की बुकिंग शुरू कर दी है। इसे होंडा डीलरशिप पर 21 हजार रूपए में बुक किया जा सकता है। भारत में इसे मई 2018 में लॉन्च किया जाएगा। इसका मुकाबला मारूति डिजायर, फॉक्सवेगन एमियो, हुंडई एक्सेंट, टाटा टिगॉर और फोर्ड एस्पायर से होगा।

    होंडा ने ऑटो एक्सपो-2018 में दूसरी जनरेशन की अमेज़ से पर्दा उठाया था। इसे नए प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। इसका डिजायन मौजूदा मॉडल से काफी अलग है।

    2018 Honda Amaze

    2018 होंडा अमेज़ में मौजूदा मॉडल वाले 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीज़ल इंजन मिलेंगे। कंपनी के अनुसार डीज़ल वेरिएंट में सीवटी गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलेगा। मौजूदा अमेज़ के डीज़ल वेरिएंट में केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

    2018 Honda Amaze

    फीचर लिस्ट की बात करें तो नई अमेज़ में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 7 इंच डिजिपैड 2.0 सिस्टम, पैडल शिफ्टर्स, एलईडी लैंप्स, फॉग लैंप्स, रियर पार्किंग कैमरा, सेंसर, पुश-बटन स्टार्ट और क्रूज़ कंट्रोल मिलेगा। पैसेंजर सुरक्षा के लिए इस में ड्यूल एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), ईबीडी, ब्रेक असिस्ट और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे फीचर सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड मिलेंगे।

    कीमत के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह मौजूदा मॉडल से थोड़ी महंगी हो सकती है। मौजूदा अमेज़ की कीमत 5.58 लाख रूपए से 8.5 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    Honda Amaze 2018 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है