• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान दिखी सुज़ुकी स्विफ्ट-2017

    नई सुजु़की स्विफ्ट का आना पूरी तरह से तय हो गया है। हाल ही में यूरोप में टेस्टिंग के दौरान स्विफ्ट का यह नया अवतार कैमरे में कैद हुआ है। बदलाव की भनक न लग पाए इसके लिए कार को काफी अच्छी तरह से कवर किया गया था। कुछ महीने पहले ही नई स्विफ्ट की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुईं थी।

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    Published On मई 10, 2016 20:11 ist
    info icon
    published onMay 10, 2016 20:11 IST
    last updated onMay 10, 2016 20:11 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    उम्मीद है कि नई स्विफ्ट को अगले साल यूरोप में लॉन्च किया जाएगा। स्विफ्ट भारत की सबसे लोकप्रिय कारों में से एक है। यहां 10 सालों से इसे पसंद किया जा रहा है। ऐसे में कोई शक नहीं कि यूरोप के बाद इसे भारत में उतारा जाएगा और हो सकता है कि बलेनो हैचबैक की तरह भारत ही इसका प्रोडक्शन हब बने और यहां से इसे विदेशी बाजारों में भेजा जाए।

    तीसरी जनरेशन की स्विफ्ट के डिजायन की बात करें तो इसमें फ्लोटिंग रूफ, घुमावदार सी पिलर, सी-पिलर के पास लगे पिछले दरवाजों के हैंडल और डे-टाइम रनिंग एलईडी लैंप्स मिलेंगे। माना जा रहा है कि यह सुज़ुकी के नए कम वज़नी प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी। इसी पर बलेनो को भी तैयार किया गया है। इस वजह से नई स्विफ्ट कम वजनी लेकिन ज्यादा मजबूत होगी। इंजन की बात करें तो भारत में इसमें 1.2 लीटर का के-10 पेट्रोल इंजन और 1.3 लीटर का डीडीआईएस इंजन दिया जा सकता है। इसके अलावा इसे 1.0लीटर के बूस्टरजेट इंजन के साथ भी उतारा जा सकता है। डीज़ल वर्जन में 1.3 लीटर का डीडीआईएस इंजन आ सकता है। पेट्रोल वर्जन में मौजूदा स्विफ्ट वाला 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स आ सकता है। वहीं डीज़ल में अगर कंपनी इसका ऑटोमैटिक वेरिएंट लाती है तो इसमें ऑटोमैटिक डिज़ायर वाली एएमटी यूनिट दी जा सकती है।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    Write your Comment on Maruti Suzuki स्विफ्ट 2014-2021

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है