• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति सुजु़की अर्टिगा का फेसलिफ्ट वर्जन जल्द होगा लाॅन्च

    मारूति सुजु़की जल्दी ही अपनी पोपुलर एमपीवी अर्टिगा का फेसलिफ्ट वर्जन इण्डियन आॅटो मार्केट में लाॅन्च करने जा रही है। कंपनी इस अपडेट माॅडल को इसी साल 20 अगस्त को हुए गैकिंडो इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो में दिखा चुकी है। इससे पूर्व अर्टिगा को पहली बार 2012 में उतारा गया था और तीन साल बाद इसके एक्सटीरियर-इंटीरियर में अपडेट कर इसका फेसलिफ्ट वर्जन लाॅन्च किया जा रहा है। वैसे तो कंपनी ने 2015-अर्टिगा की कीमतों के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि मौजूदा वेरिएंट की तुलना में नई अर्टिगा की कीमतों में थोड़ी सी बढ़ोतरी की जाएगी।

    रौनक
    रौनक
    Published On अक्टूबर 09, 2015 18:45 ist
    info icon
    published onOct 09, 2015 14:56 IST
    last updated onOct 09, 2015 18:45 IST
    37 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति सुजु़की जल्दी ही अपनी पोपुलर एमपीवी अर्टिगा का फेसलिफ्ट वर्जन इण्डियन आॅटो मार्केट में लाॅन्च करने जा रही है। कंपनी इस अपडेट माॅडल को इसी साल 20 अगस्त को हुए गैकिंडो इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो में दिखा चुकी है। इससे पूर्व अर्टिगा को पहली बार 2012 में उतारा गया था और तीन साल बाद इसके एक्सटीरियर-इंटीरियर में अपडेट कर इसका फेसलिफ्ट वर्जन लाॅन्च किया जा रहा है। वैसे तो कंपनी ने 2015-अर्टिगा की कीमतों के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि मौजूदा वेरिएंट की तुलना में नई अर्टिगा की कीमतों में थोड़ी सी बढ़ोतरी की जाएगी।

    अधिक पढ़ें : मारूति अर्टिगा 2015 : कुछ जानने योग्य बातें

    एक्सटीरियर की बात करें तो अर्टिगा के फ्रंट में 3.स्लेट स्पोर्टी क्रोम ग्रिल, क्रोम से घिरे फोग लेम्प्स और रियर में लाइसेंस प्लेट के ऊपर क्रोम प्लेट आकर्षक के क्रेन्द्र होंगे। वहीं फर्स्ट बम्पर इस एमपीवी को एक अग्रेसिव लुक देता नज़र आएगा। साइड प्रोफाइल में 15-इंच के 10-स्पोक अलाॅय व्हील और रियर पार्ट में नई टेललेम्प क्लस्टर और नए रिफलेक्टर्स नए फीचर्स हैं।

    अधिक पढ़ें : मारूति सुजु़की ने इंडोनेशिया में दिखाया अर्टिगा का फेसलिफ्ट वर्जन

    इंटीरियर में पुश इंजन स्टार्ट/स्टाॅप बटन, स्मार्टप्ले इंफोटेन्मेंट सिस्टम के साथ ब्लूटूथ आॅडियो, रियर पार्किंग कैमरा, नई अपोस्ट्ररी, इलेक्ट्रिक फोल्डिंग मिरर, कीलैस एंट्री, पार्किंग सेंसर्स रियर एक्सेसरीज़ सोकेट और 50:50 रेशो में फोल्ड होने वाली रियर सीट जैसे कई स्मार्ट फंक्शन जोड़े गए हैं। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक फोल्डेबल ओआरवीएम (ORVMs), कीलैस एंट्री, रियर एसी, रिवर्स पार्किंग सेंसर के साथ कैमरा, फ्रंट व रियर पाॅवर विन्डो, सैकेण्ड रो पाॅवर साॅकेट हाइट एडजेस्टेबल ड्राईवर सीट तथा स्टेरिंग माउनटेड आॅडियो कंट्रोेल जैसे एडवांस फीचर्स टाॅप वेरिएंट में उपलब्ध होंगे।

    अधिक पढ़ें : मारूति सुजु़की बलेनो 26 अक्टूबर को होगी लाॅन्च

    2015-मारूति अर्टिगा को पेट्रोल और डीज़ल दोनों माॅडल ऑप्शन में उतारा जा सकता है। इसके पेट्रोल वेरिएंट में 1.4-लीटर इंजन लगा होगा जो 93.7 पावर के साथ 130एनएम टाॅर्क जनरेट करेगा, वहीं इसका 1.3-लीटर डीज़ल इंजन 88.8बीएचपी पावर के साथ 200एनएम टाॅर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। इसके डीज़ल वेरिएंट को एसएचवीएस (SHVS) टेकनोलाॅजी के साथ भी उतारा जा सकता है, जिसे हम पहले ही 2015-मारूति सियाज़ हाईब्रिड वर्जन में देख चुके हैं।

    अधिक पढ़ें :  मारूति सुजु़की अर्टिगा

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Maruti Suzuki Ertiga 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है