• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    19 कारें जो इस साल के अंत तक होंगी लॉन्च

    ऑटो सेक्टर में इस साल के शुरूआती 6 महीने काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे। लेकिन आधा साल गुजरने के बाद ऑटो सेक्टर में फिर से तेज़ी का सिलसिला शुरू हुआ है। यहां हम लाए हैं इस साल के अंत तक लॉन्च होने वाली 19 कारों की जानकारी...

    नबील
    नबील
    Published On अगस्त 04, 2016 11:29 ist
    info icon
    published onAug 02, 2016 20:15 IST
    last updated onAug 04, 2016 11:29 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    ऑटो सेक्टर में इस साल के शुरूआती 6 महीने काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे। इसकी वजह थी दिल्ली में डीज़ल कारों पर लगा बैन और ऑड-ईवन जैसे नियमों का असर। इस दौरान कंपनियों ने कम ही कारें बाजार में उतारी। लेकिन आधा साल गुजरने के बाद ऑटो सेक्टर में फिर से तेज़ी का सिलसिला शुरू हुआ है। यहां हम लेकर आए हैं इस साल के अंत तक लॉन्च होने वाली 19 कारों की जानकारी जिनकी कीमत 19 लाख रूपए के अंदर होगी। आइए जानते हैं इनके बारे में...

    1. रेनो क्विड 1-लीटर और एएमटी

    शुरूआत करते हैं रेनो क्विड से... क्विड को मिली भारी सफलता के अब कंपनी इसका पावरफुल वर्जन उतारने की योजना पर काम कर रही है। पावरफुल क्विड को फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो-2016 में दिखाया गया था। इसके बाद इस कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया। इसमें 1.0 लीटर का इंजन दिया जाएगा। संभावना है कि क्विड का ऑटोमैटिक वेरिएंट भी उतारा जाएगा।

    2. टाटा टियागो (एएमटी)

    टाटा टियागो को भी शुरू से ही अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यही कारण है कि इस छोटी सी कार ने कंपनी की स्थिति को काफी मजबूत किया है। फिलहाल इसे मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उतारा गया है। कंपनी की योजना जल्द ही इसका ऑटोमैटिक वर्जन उतारने की है।

    3. टाटा काइट-5

    इस लिस्ट में यह टाटा की दूसरी कार है। आकर्षक और दमदार डिजायन की बदौलत काइट-5 काफी चर्चा में बनी हुई है। इसका बूट टियागो जैसा है। संभावना है कि इसमें कई फीचर्स को अपग्रेड करके दिया जाएगा।

    4. नई शेवरले बीट

    नई शेवरले बीट का घरेलू बाजार में लम्बे समय से इंतजार है। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया। यह कार टेस्टिंग के अंतिम चरण में हैं। भारत में इसे सितम्बर महीने के आस-पास लॉन्च किया जाना है।

    5. महिन्द्रा की छोटी बोलेरो (सब 4-मीटर)

    संभावना है कि छोटी बोलेरो को इसी महीने लॉन्च किया जाएगा। इसकी लम्बाई 4 मीटर के अंदर ही होगी। संभावना है कि इसमें 1.5 लीटर का एम-हॉक डीज़ल इंजन दिया जाएगा।

    6. फॉक्सवेगन पोलो, वेंटो (अपडेट 1.5 लीटर टीडीआई इंजन के साथ)

    फॉक्सवेगन जल्द ही पोलो और वेंटो को अपग्रेड 1.5 लीटर टीडीआई इंजन के साथ उतारने वाली है। अपडेट इंजन की पावर पहले की तुलना में ज्यादा होगी। दोनों कारों की लॉन्चिंग जल्द होनी है।

    7. फॉक्सवेगन एमियो टीडीआई (डीज़ल)

    फॉक्सवेगन ने हाल ही में एमियो के साथ कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में कदम रखा है। शुरूआत में इसे पेट्रोल इंजन के साथ उतारा गया है। कंपनी जल्द ही इसका डीज़ल वर्जन लाने वाली है। हाल ही में एमियो डीज़ल को टीडीआई बैज के साथ कैमरे में कैद किया गया है।

    8. मारूति इग्निस

    इग्निस मारूति की पूरी तरह से नई कार है। लॉन्चिंग के बाद इसे बलेनो के नीचे और स्विफ्ट के ऊपर पोजिशन किया जाएगा। संभावना है कि इसकी बिक्री मारूति के प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के जरिए होगी।

    9. हुंडई एलीट आई-20 ऑटोमैटिक

    एलीट आई-20 हुंडई की टॉप सेलिंग कारों में शुमार है। फिलहाल यह मैनुअल गियरबॉक्स में उपलब्ध है। हुंडई की योजना इसे ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस करने की है। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स इसके पेट्रोल इंजन में दिया जाएगा।

    10. मारूति बलेनो आरएस

    यह मारूति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो का पावरफुल वर्जन है। कंपनी ने फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो-2016 में इसे पेश किया था। इसमें 1.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन लगा है। जो 108 बीएचपी की पावर देगा। सुरक्षा के लिए इसमें चारों डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं। इसकी लॉन्चिंग अक्टूबर में हो सकती है।

    11. टोयोटा इटियॉस फेसलिफ्ट

    यह टोयोटा की एंट्री लेवल सेडान है। टोयोटा जल्द ही इसका फेसलिफ्ट वर्जन लाने वाली है। इसमें कुछ छोटे-मोटे बदलाव किए गए हैं। फेसलिफ्ट इटियॉस में नया फ्रंट और रियर बम्पर दिया गया है। इसके साथ ही बॉडी में भी कुछ बदलाव हुए हैं।

    12. फिएट अवेंच्यूरा अर्बन क्रॉस

    यह एक क्रॉसओवर हैचबैक है, जो अवेंच्यूरा का ही लग्ज़री अवतार है। कंपनी ने इसे फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो-2016 में भी पेश किया था। संभावना है कि इसे 1.4 लीटर पेट्रोल और 1.3 लीटर 16-वी मल्टीजेट इंजन में उतारा जाएगा। अटकलें हैं कि इसमें पहले से ज्यादा प्रीमियम इंटीरियर और 5 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।

    13. स्कोडा रैपिड फेसलिफ्ट

    स्कोडा रैपिड को अपडेट करने का यह सही वक्त है। समय के साथ इसकी डिजायन में थोड़े बदलाव की जरूरत नजर आ रही है। थोड़े-बहुत बदलाव इसके डिजायन में होंगे। इसके अलावा फीचर्स को भी अपडेट किया जाएगा।

    14. टाटा जेनन

    यह टाटा का लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक है। इसे खासतौर पर एडवेंचर के शौकीनों के लिए तैयार किया गया है। इसके डिजायन और फीचर्स में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।

    15. सैंग्यॉन्ग टिवोली

    भारतीय ऑटो सेक्टर में सैंग्यॉन्ग की केवल एकमात्र एसयूवी रेक्टन ही मौजूद है। अब कंपनी यहां अंतरराष्ट्रीय बाजार में मशहूर कॉम्पैक्ट एसयूवी टिवोली को उतारने जा रही है। लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा और रेनो डस्टर से होगा।

    16. 2016 हुंडई एलांट्रा

    हुंडई की नई एलांट्रा भी लॉन्चिंग के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसे आकर्षक और दमदार डिजायन के साथ कई एडवांस फीचर्स से लैस किया गया है। कार को हुंडई की फ्लूडिक स्कल्प्चर डिजायन थीम पर तैयार किया गया है। इसकी लॉन्चिंग सितम्बर महीने में होगी।

    17. टाटा हैक्सा

    टाटा हैक्सा एक एमपीवी है, जो इनोवा क्रिस्टा को टक्कर देने आएगी। इस में 400 एनएम का टॉर्क देने वाला डीज़ल इंजन दिया जाएगा। दमदार लुक और आकर्षक फीचर्स की बदौलत यह कार काफी चर्चा में बनी हुई है।

    18 टोयोटा इनोवा क्रिस्टा पेट्रोल

     इनोवा के प्रीमियम अवतार क्रिस्टा को बाजार में अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी है। अब कंपनी इसका पेट्रोल अवतार लेकर आने वाली है। इसे त्यौहारी सीज़न में लॉन्च किया जाएगा।

    19 फॉक्सवेगन पोलो जीटीआई

    पोलो जीटीआई भी भारत में एंट्री करने वाली है। यह कार 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार महज़ 6.7 सेकंड में पाने की ताकत रखती है। इसमें 1.8 लीटर का टीएफएसआई इंजन लगा है। यह इंजन 192 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देगा।

    तो यह थी इस साल के अंत तक लॉन्च होने वाली प्रमुख कारों की जानकारी। इन में टाटा, मारूति और हुंडई जैसी घरेलू कंपनियों की अच्छी खासी हिस्सेदारी है। उम्मीद है कि यह कारें भारतीय कार बाजार और कंपनियों की तस्वीर को और बदलने में कामयाब होंगी। इसके अलावा ग्राहकों को भी और ज्यादा विकल्प मिलेंगे।

    यह भी पढ़ें : मारूति ने बढ़ाई कीमतें, 20,000 रूपए तक महंगी हुई कारें

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है