• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी डीलरशिप्स पर पहुंचना हुई शुरू

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी 3 वेरिएंट में आती है, इस गाड़ी की आधिकारिक बुकिंग शुरू हो चुकी है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 25, 2025 12:48 ist
    info icon
    published onJul 25, 2025 10:39 IST
    last updated onJul 25, 2025 12:48 IST
    300 Views
    • Write a कमेंट

    2025 Kia Carens Clavis EV arrives at pan-India dealerships

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी डीलरशिप्स पर पहुंचना शुरू हो गई है। यह गाड़ी तीन वेरिएंट : एचटीके प्लस, एचटीएक्स और एचटीएक्स प्लस में आती है। इस एमपीवी कार की कीमत 17.99 लाख रुपये से 24.49 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है। डीलरशिप सूत्रों के जरिए कैरेंस क्लाविस ईवी के फुली लोडेड वेरिएंट एचटीएक्स प्लस की तस्वीरें हमारे हाथ लगी हैं। चलिए जानते हैं कैरेंस क्लाविस ईवी के टॉप वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है खास :-

    एक्सटीरियर

    Kia Carens Clavis EV at dealerships

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस ईवी में स्टैंडर्ड कैरेंस क्लाविस वाले कई सारे डिजाइन एलिमेंट दिए गए हैं। आगे की तरफ इसमें क्लोज़्ड ऑफ ग्रिल और ट्राएंगुलर एलईडी हेडलाइट दी गई है, लेकिन स्टैंडर्ड मॉडल से अलग दिखाने के लिए इसमें कई ईवी-स्पेसिफिक एलिमेंट्स दिए गए हैं जिनमें एलईडी डीआरएल्स को कनेक्ट करता हुआ चौड़ा एलईडी लाइट बार और ब्लेंक-ऑफ ग्रिल में इंटीग्रेटेड चार्जिंग पोर्ट शामिल हैं। इसमें हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक की तरह बंपर पर एक्टिव एयर फ्लैप्स भी दिए गए हैं जो इलेक्ट्रिक्ल कॉम्पोनेन्ट को ठंडा करते हुए गाड़ी के एरोडायनामिक्स को बेहतर बनाते हैं। इसमें पिक्सेल-शेप्ड फॉग लैंप्स भी दिए गए हैं, जो स्टैंडर्ड मॉडल में नहीं मिलते हैं। 

    Kia Carens Clavis EV at dealerships

    साइड प्रोफाइल पर गौर करें तो कैरेंस क्लाविस ईवी में रूफ रेल्स और व्हील आर्क पर ब्लैक क्लैडिंग दी गई है जो गाड़ी की पूरी लंबाई तक फैली हुई है। राइडिंग के लिए इसमें नए 17-इंच एरोडायनामिक डिजाइन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो कि लुक्स में स्टैंडर्ड मॉडल से अलग है। पीछे की तरफ इसमें रेगुलर मॉडल की तरह कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं, लेकिन कैरेंस क्लाविस ईवी में ज्यादा मॉडर्न लुक के लिए नए हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप भी दिए गए हैं। 

    इंटीरियर 

    Kia Carens Clavis EV dashboard

    कैरेंस क्लाविस ईवी का केबिन लेआउट काफी हद तक रेगुलर मॉडल जैसा है। इसमें स्टैंडर्ड मॉडल की तरह डैशबोर्ड डिजाइन, 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और ट्विन-स्क्रीन सेटअप दिया गया है। केबिन के अंदर इसमें डुअल-टोन व्हाइट और ग्रे कलर थीम दी गई है जो इस इलेक्ट्रिक कार को काफी लाइट और प्रीमियम फील देती है। यह कलर थीम खासकर पेट्रोल-डीजल मॉडल्स के लोअर वेरिएंट में देखी जाती है।

    रेगुलर कैरेंस क्लाविस कार 6-सीटर और 7-सीटर लेआउट में उपलब्ध है, जबकि कैरेंस क्लाविस ईवी केवल 7-सीटर लेआउट में आती है। इसमें सभी सीटों पर एडजस्टेबल हेडरेस्ट, 3-पॉइंट सीटबेल्ट और लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है। 

    यह भी पढ़ें :मारुति एक्सएल6 हुई ज्यादा सुरक्षित, अब बेस मॉडल से मिलेंगे 6 एयरबैग

    फीचर और सेफ्टी

    Kia Carens Clavis EV touchscreen

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी का टॉप एचटीएक्स प्लस वेरिएंट फीचर लोडेड है। इसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो वायर्ड एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसमें 12.3-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी दिया गया है। हालांकि, इन दोनों स्क्रीन में ईवी-स्पेसिफिक डिस्प्ले मिलते हैं। इसमें 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, रियर सीट पैसेंजर के लिए समर्पित वेंट्स के साथ ऑटोमेटिक एसी, पैनोरमिक सनरूफ, 4-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

    सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल स्टार्ट असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर दिया गया है। इसमें लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है जिसके तहत कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट और सेफ एग्जिट वार्निंग जैसे फीचर शामिल हैं।

    बैटरी पैक, मोटर व रेंज

    Kia Carens Clavis EV at dealerships

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी में दो बैटरी पैक ऑप्शन दिए गए हैं जिसकी जानकारी कुछ इस प्रकार है :- 

    स्पेसिफिकेशन 

    कैरेंस क्लाविस ईवी स्टैंडर्ड रेंज 

    कैरेंस क्लाविस ईवी एक्सटेंडेड रेंज 

    बैटरी पैक  

    42 केडब्ल्यूएच 

    51.4 केडब्ल्यूएच 

    इलेक्ट्रिक मोटर

    1

    1

    पावर 

    135 पीएस

    171 पीएस

    टॉर्क

    255 एनएम

    255 एनएम

    सर्टिफाइड रेंज (एमआईडीसी पार्ट 1 + 2) 

    404 किलोमीटर

    490 किलोमीटर

    ड्राइवट्रेन

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव (एफडब्ल्यूडी)

    कैरेंस क्लाविस ईवी के टॉप वेरिएंट एचटीएक्स प्लस में केवल बड़ा 51.4 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक ऑप्शन दिया गया है।

    कीमत और मुकाबला

    Kia Carens Clavis EV at dealerships

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस ईवी की कीमत 17.99 लाख रुपये से 24.49 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) के बीच है। इसका सीधा मुकाबला बीवाईडी ईमैक्स7 से है। यह गाड़ी टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और मारुति इन्विक्टो के मुकाबले में अच्छा इलेक्ट्रिक ऑप्शन है। इसका कंपेरिजन हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा कर्व ईवी, एमजी जेडएस ईवी और महिंद्रा बीई 6 से भी है। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया कैरेंस क्लाविस ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on किया कैरेंस क्लाविस ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है