• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज Vs किआ ईवी6 : स्पेसिफिकेशन कंपेरिजन

    वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज की लॉन्चिंग के साथ एंट्री-लेवल प्रीमियम ईवी सेगमेंट काफी अफोर्डेबल बन गया है। भारत में इस गाड़ी का सीधा मुकाबला किसी भी कार से नहीं है, लेकिन एंट्री-लेवल प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार के तौर पर इसका कंपेरिजन किआ ईवी6 से जरूर रहेगा। ऐसे में यहां हमने स्पेसिफिकेशन के मोर्चे पर इन दोनों इलेक्ट्रिक कारों को कंपेयर किया है जिसके नतीजे आप जानेंगे आगे:

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 27, 2022 15:38 ist
    info icon
    published onJul 27, 2022 15:36 IST
    last updated onJul 27, 2022 15:38 IST
    2.1K Views
    • Write a कमेंट

    वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज की लॉन्चिंग के साथ एंट्री-लेवल प्रीमियम ईवी सेगमेंट काफी अफोर्डेबल बन गया है। भारत में इस गाड़ी का सीधा मुकाबला किसी भी कार से नहीं है, लेकिन एंट्री-लेवल प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार के तौर पर इसका कंपेरिजन किआ ईवी6 से जरूर रहेगा। ऐसे में यहां हमने स्पेसिफिकेशन के मोर्चे पर इन दोनों इलेक्ट्रिक कारों को कंपेयर किया है जिसके नतीजे आप जानेंगे आगे:

    साइज

     

    वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज 

    किआ ईवी6

    लंबाई 

    4425 मिलीमीटर 

    4695 मिलीमीटर 

    चौड़ाई 

    2034 मिलीमीटर 

    1890 मिलीमीटर 

    ऊंचाई 

    1651 मिलीमीटर 

    1550 मिलीमीटर 

    व्हीलबेस 

    2702 मिलीमीटर 

    2900 मिलीमीटर 

    साइज़ के मामले में वोल्वो इलेक्ट्रिक एसयूवी स्पोर्टी दिखने वाली किआ ईवी6 कार से छोटी है। एक्ससी40 रिचार्ज की चौड़ाई और ऊंचाई ज्यादा है, जबकि किआ ईवी6 ज्यादा लंबी कार है।

    Kia EV6 Side

    बैटरी

     

    वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज 

    किआ ईवी6

    बैटरी साइज़ 

    78 किलोवाट आवर

    77.4 किलोवाट आवर

    रेंज (डब्ल्यूएलटीपी)

    418 किलोमीटर 

    528 किलोमीटर तक 

    चार्ज टाइम 

    8-10 घंटे (11 किलोवाट)

    7 घंटे 20 मिनट (7.2 किलोवाट)

    50 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जिंग टाइम 

    120 मिनट 

    73 मिनट

    इन दोनों ही इलेक्ट्रिक गाड़ी में एक जैसे साइज़ के बैटरी पैक्स लगे हैं, लेकिन इनके इलेक्ट्रिक इंफ्रास्ट्रक्चर में अंतर जरूर देखने को मिलता है। यह दोनों ही कारें 400 किलोमीटर से ज्यादा की सर्टिफाइड रें देने का वादा करती है, लेकिन किआ ईवी6 अपने एरोडायनेमिक शेप और लो पावर इनपुट के चलते लगभग 100 किलोमीटर ज्यादा की रेंज देती है।

    Volvo XC40 Recharge charge port

    ईवी6 किआ की डेडिकेटेड ईवी है जो 350 किलोवाट की फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 50 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जर के जरिये ईवी6 एक्ससी40 रिचार्ज से जल्दी चार्ज हो जाती है। वोल्वो ने एक्ससी40 रिचार्ज के साथ 11 किलोवाट का वॉलबॉक्स चार्जर भी दिया है जो ईवी6 के साथ आने वाले 7.2 किलोवाट वालबॉक्स चार्जर के मुकाबले चार्ज में ज्यादा समय लेता है।

    पावरट्रेन

     

    वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज 

    किआ ईवी6 

    पावरट्रेन 

    ड्यूल मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव 

    रियर-व्हील-ड्राइव/ऑल-व्हील-ड्राइव 

    पावर

    408 पीएस 

    229 पीएस/325 पीएस

    टॉर्क

    660 एनएम

    320  एनएम /605  एनएम

    Kia EV6 Action rear

    इन दोनों ही कारों में से ईवी6 ज्यादा स्पोर्टी लगती है, मगर परफॉर्मेंस के मामले में यह एक्ससी40 रिचार्ज के मुकाबले इतनी दमदार नहीं है। वोल्वो की इस इलेक्ट्रिक कॉम्पेक्ट एसयूवी कार में केवल ड्यूल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप ही दिया गया है, जबकि किआ ईवी6 रियर-व्हील-ड्राइव और ऑल-व्हील-ड्राइव दोनों ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है। इन दोनों गाड़ियों के ऑल-व्हील-ड्राइव वर्जन का कंपेरिजन करें तो एक्ससी40 रिचार्ज अतिरिक्त 83 पीएस की पावर और 55 एनएम का टॉर्क देती है।

    फीचर हाइलाइट

     

    वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज

    किआ ईवी6

    एक्सटीरियर 

    एलईडी लाइटिंग 

    19-इंच अलॉय व्हील्स

    पैनोरमिक सनरूफ

    एलईडी लाइटिंग 19-इंच अलॉय सनरूफ

    इंटीरियर 

    लेदर-फ्री अपहोल्स्ट्री

    पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स

    वीगन लेदर अपहोल्स्ट्री पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स

    कम्फर्ट   

    ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल 

    एम्बिएंट लाइटिंग 

    पावर्ड टेलगेट

    फ्रंट ट्रंक

    वेन्टीलेटेड सीटों के साथ ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल 

    पावर्ड टेलगेट

    एम्बिएंट लाइटिंग

    व्हीकल-टू-लोड आउटलेट

    इंफोटेनमेंट 

    12.3 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    9-इंच का पोर्ट्रेट ओरिएंटेड इंफोटेनमेंट डिस्प्ले

    कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    14-स्पीकर हार्मन कार्डन ऑडियो सिस्टम

    ड्यूल 12.3-इंच स्क्रीन के लिए इंटीग्रेटेड डिस्प्ले (इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट)

    कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    14-स्पीकर मेरिडियन ऑडियो सिस्टम

    सेफ्टी 

    6 एयरबैग

    एडीएएस टेक्नोलॉजी 

    360 डिग्री कैमरा

    8 एयरबैग

    एडीएएस टेक्नोलॉजी 

    360 डिग्री कैमरा

    Kia EV6 dashboard
    Volvo XC40 Recharge interior

    इन दोनों ही इलेक्ट्रिक कारों में एक जैसे फीचर दिए गए हैं। यह दोनों गाड़ियां सिंगल वेरिएंट में उपलब्ध है। ईवी6 में बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले और दो अतिरिक्त एयरबैग्स भी मिलते हैं। वहीं, एक्ससी40 रिचार्ज में पैनोरमिक सनरूफ फीचर का भी फायदा मिलता है। यह दोनों ही कारें एडीएएस टेक्नोलॉजी, प्रीमियम साउंड सिस्टम, इंटरनेट एनेबल्ड कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीटों के साथ आती हैं।

    प्राइस

     

    वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज 

    किआ ईवी6

    प्राइस (एक्स-शोरूम)

    55.9 लाख रुपए 

    59.95 लाख रुपए से 64.95 लाख रुपए 

    वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज को भारत में असेंबल करके तैयार किया गया है, जबकि ईवी6 एक इम्पोर्टेड मॉडल है। वोल्वो कार किआ ईवी6 से लगभग 9 लाख रुपए सस्ती है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    वोल्वो ईएक्स40 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है