टाटा पंच ईवी फिर टेस्टिंग के दौरान आई नजर, नई जानकारी आई सामने
पंच ईवी में नया 10.25-इंच टचस्क्रीन सिस्टम दिया जाएगा
- Write a कमेंट

- इसके एक्सटीरियर में नेक्सन जैसे एयरोडायनामिक अलॉय व्हील दिए जा सकते हैं।
- केबिन में बड़ा टचस्क्रीन और टाटा का नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया जा सकता है।
- इसमें दो बैटरी पैक ऑप्शन दिए जा सकते हैं और इसकी सर्टिफाइड रेंज 350 किलोमीटर तक हो सकती है।
- इस टाटा इलेक्ट्रिक कार की कीमत 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।
टाटा पंच ईवी को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और इस बार भी ये इलेक्ट्रिक कार कवर से ढ़की हुई नजर आई है। हालांकि इस बार कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन से जुड़ी नई जानकारिंया सामने आई आई है, जिसके बारे में हम जानेंगे आगेः
नए अलॉय व्हील

पहले टेस्टिंग के दौरान दिखी पंच इलेक्ट्रिक में नए 5-स्पोक अलॉय व्हील नजर आए थे, लेकिन इस मॉडल के अलॉय व्हील का डिजाइन फेसलिफ्ट टाटा नेक्सन ईवी से इंस्पायर्ड लगता है।
यह भी देखेंः टाटा टियागो ईवी को एक साल हुआ पूरा, जानिए अब तक कैसा रहा इस इलेक्ट्रिक कार का सफर
इसका बाकी का डिजाइन आईसीई पावर्ड पंच कार जैसा ही है। इसमें बोनट ऐज पर स्लिम डीआरएल और बंपर पर बड़े एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं। टेस्टिंग के दौरान नजर आई पंच ईवी की फोटो से संकेत मिले हैं कि इसकी ग्रिल और एयरडैम का डिजाइन अलग होगा और टाटा इसमें कुछ ईवी-स्पेसिफिक ब्लू डिजाइन एलिमेंट्स दे सकती है।
बड़ा टचस्क्रीन

इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है और टेस्टिंग मॉडल के अनुसार इसमें 10.25-इंच यूनिट मिल सकती है। इससे पहले कैमरे में कैद हुई फोटो से कंफर्म हुआ था कि पंच ईवी में बैकलिट टाटा लोगो के साथ नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी दिया जाएगा।

इसके अलावा इसमें सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, छह एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएसपी), टायर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और रियरव्यू कैमरा जैसे फीचर भी दिए जा सकते हैं।
बैटरी पैक और रेंज

टाटा पंच इलेक्ट्रिक कार में दो बैटरी पैक ऑप्शन मिल सकते हैं और इनकी सर्टिफाइड रेंज 300 व 350 किलोमीटर के आसपास होगी। इसमें मल्टी-रिजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम भी दिया जा सकता है। टाटा पंच ईवी को नेक्सन ईवी के नीचे पोजिशन किया जाएगा। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन हमारा मानना है कि इसका पावर आउटपुट 75पीएस से 100पीएस हो सकता है।
लॉन्च, प्राइस और कंपेरिजन
टाटा पंच ईवी को 2023 के आखिर तक या फिर 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला सिट्रोएन ईसी3 से रहेगा। इसे टाटा टियागो ईवी और एमजी कॉमेट ईवी से ज्यादा प्रीमियम ऑप्शन के तौर पर भी चुना जा सकेगा।
यह भी देखेंः टाटा पंच ऑन रोड प्राइस














