टाटा पंच ईवी एम्पावर्ड प्लस एस मिडियम रेंज vs टाटा टिगोर ईवी एक्सजेड प्लस लक्सः कौनसी इलेक्ट्रिक कार खरीदें?
टाटा पंच ईवी को भारत में जनवरी 2024 में लॉन्च किया गया था और यह टाटा के इलेक्ट्रिक लाइनअप की सबसे नई कार है। पंच ईवी को मिडियम रेंज और लॉन्ग रेंज दो वर्जन में पेश किया गया है। सबसे खास बात ये है कि टॉप मिडियम रेंज वेरिएंट की कीमत टाटा टिगोर ईवी के टॉप मॉडल एक्सजेड प्लस लक्स के काफी करीब है। ऐसे में हमनें स्पेसिफिकेशन के मोर्चे पर इन दोनों का कंपेरिजन किया है, जिसके बारे में विस्तार से जानेंगे आगेः
- Write a कमेंट

टाटा पंच ईवी को भारत में जनवरी 2024 में लॉन्च किया गया था और यह टाटा के इलेक्ट्रिक लाइनअप की सबसे नई कार है। पंच ईवी को मिडियम रेंज और लॉन्ग रेंज दो वर्जन में पेश किया गया है। सबसे खास बात ये है कि टॉप मिडियम रेंज वेरिएंट की कीमत टाटा टिगोर ईवी के टॉप मॉडल एक्सजेड प्लस लक्स के काफी करीब है। ऐसे में हमनें स्पेसिफिकेशन के मोर्चे पर इन दोनों का कंपेरिजन किया है, जिसके बारे में विस्तार से जानेंगे आगेः
सबसे पहले नजर डालतें दोनों की प्राइस परः
प्राइस
| टाटा पंच ईवी एम्पावर्ड प्लस एस मिडियम रेंज |
टाटा टिगोर ईवी एक्सजेड प्लस लक्स |
| 13.79 लाख रुपये |
13.75 लाख रुपये |
कीमत एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।
पंच ईवी मिडियम रेंज टॉप मॉडल की कीमत टिगोर ईवी के टॉप वेरिएंट से महज 4000 रुपये ज्यादा है।
साइज
| टाटा पंच ईवी |
टाटा टिगोर ईवी |
|
| लंबाई |
3857 मिलीमीटर |
3993 मिलीमीटर |
| चौड़ाई |
1742 मिलीमीटर |
1677 मिलीमीटर |
| ऊंचाई |
1633 मिलीमीटर |
1532 मिलीमीटर |
| व्हीलबेस |
2445 मिलीमीटर |
2450 मिलीमीटर |
| बूट स्पेस |
366 लीटर(+14 लीटर फ्रंक स्टोरेज) |
316 लीटर |

-
इन दोनों इलेक्ट्रिक कार में सेडान की लंबाई ज्यादा है। हालांकि एसयूवी बॉडी स्टाइल के चलते पंच ईवी टिगोर इलेक्ट्रिक से ज्यादा चौड़ी और ज्यादा ऊंची है।
-
टिगोर ईवी का व्हीलबेस पंच ईवी से महज 5 मिलीमीटर ज्यादा है।

-
पंच ईवी में ना केवल टिगोर ईवी से 50 लीटर ज्यादा बूट स्पेस मिलता है, बल्कि इसमें आगे की तरफ 14 लीटर का अतिरिक्त फ्रंक स्टोरेज भी दिया गया है।
बैटरी पैक और रेंज
| स्पेसिफिकेशन |
टाटा पंच ईवी मिडियम रेंज |
टाटा टिगोर ईवी |
| बैटरी पैक |
25 केडब्ल्यूएच |
26 केडब्ल्यूएच |
| पावर |
82 पीएस |
75 पीएस |
| टॉर्क |
114 एनएम |
170 एनएम |
| सर्टिफाइड रेंज |
315 किलोमीटर (एमआईडीसी) |
315 किलोमीटर (एआरएआई) |

-
दोनों टाटा इलेक्ट्रिक कार में एक साइज का बैटरी पैक दिया गया है, और दोनों की सर्टिफाइड रेंज 315 किलोमीटर है।
-
हालांकि पंच ईवी ज्यादा पावरफुल इलेक्ट्रिक कार है, जबकि टिगोर ईवी में पंच ईवी से 56 एनएम ज्यादा टॉर्क मिलता है।
चार्जिंग
| चार्जर |
चार्जिंग टाइम |
|
| टाटा पंच ईवी मिडियम रेंज |
टाटा टिगोर ईवी |
|
| 50 किलोवॉट डीसी फास्ट चार्जर (10-80 प्रतिशत) |
56 मिनट |
59 मिनट |
| 7.2 किलोवॉट एसी चार्जर (10-100 प्रतिशत) |
- |
- |
| 3.3किलोवॉट एसी/ 15एम्पियर पोर्टेबल चार्जर (10-100 प्रतिशत) |
9.4 घंटा |
9.4 घंटा |
-
50 किलोवॉट डीसी फास्ट चार्जर से दोनों इलेक्ट्रिक को करीब एक घंटा में 10 से 80 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है।
-
होम वॉल बॉक्स एसी चार्जर से पंच ईवी और टिगोर ईवी दोनों को 10 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में 9.4 घंटा लगते हैं।
फीचर हाइलाइट्स
| फीचर |
टाटा पंच ईवी एम्पावर्ड प्लस एस मिडियम रेंज |
टाटा टिगोर ईवी एक्सजेड प्लस लक्स |
| एक्सटीरियर |
|
|
| इंटीरियर |
|
|
| कंफर्ट |
|
|
| इंफोटेनमेंट |
|
|
| सेफ्टी |
|
|

-
टाटा पंच ईवी में ना केवल टिगोर ईवी से ज्यादा प्रीमियम केबिन एक्सपीरियंस मिलता है, बल्कि इसमें कई अतिरिक्त फीचर भी मिलते हैं और वो भी केवल 4,000 रुपये ज्यादा देकर।
-
पंच इलेक्ट्रिक कार में 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो ना केवल टिगोर ईवी के 7-इंच टचस्क्रीन यूनिट से बड़ा है बल्कि वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी भी सपोर्ट करता है।
-
पंच ईवी के टॉप मॉडल एम्पावर्ड प्लस एस में आर्केड.ईवी ऐप सपोर्ट भी मिलता है, जिससे आप ना केवल कई ओटीटी शो का आनंद ले सकते हैं बल्कि इंफोटेनमेंट स्क्रीन पर कई गेम भी खेल सकते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात ये है इन चीजों का लुफ्त आप केवल कार खड़ी रहने पर ही ले सकते हैं।

-
हालांकि कुछ मामलों में टिगोर ईवी भी पंच ईवी से आगे है। टिगोर इलेक्ट्रिक में 8-स्पीकर साउंड सिस्टम दिया गया है जबकि पंच ईवी में 6-स्पीड साउंड सिस्टम मिलता है।
-
दोनों इलेक्ट्रिक गाड़ी में ऑटोमेटिक एसी दी गई है, जबकि पंच ईवी में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट फीचर भी मिलता है।
-
दोनों ईवी में कई ब्रेकिंग रिजनरेशन मोड दिए गए हैं, वहीं पंच ईवी में रिजनरेशन के अलग-अलग लेवल पर स्विच करने के लिए अतिरिक्त पेडल शिफ्टर भी दिया गया है।
-
सेफ्टी की बात करें तो पंच ईवी ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग के साथ 360 डिग्री कैमरा और 6 एयरबैग चलते एक बार फिर बेहतर साबित होती है, ये दोनों ही फीचर टिगोर ईवी के टॉप वेरिएंट में नहीं दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: टाटा नेक्सन सीएनजी इन पांच मामलों में मारुति ब्रेजा सीएनजी से हो सकती है बेहतर
निष्कर्ष
टाटा पंच ईवी एम्पावर्ड प्लस एस मिडियम रेंज और टाटा टिगोर ईवी एक्सजेड प्लस लक्स दोनों ही फीचर लोडेड इलेक्ट्रिक कार है, इन दोनों में पंच ईवी ज्यादा वैल्यू फोर मनी प्रोडक्ट है और इसमें महज 4,000 रुपये अतिरिक्त देने पर टिगोर ईवी से कई ज्यादा फंक्शन मिलते हैं, और सबसे खास बात ये कि यह एसयूवी बॉडी स्टाइल में आती है। अगर आप सेडान कार पसंद करते हैं तो फिर टाटा टिगोर ईवी को ले सकते हैं, जिसमें आपको 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, ऑटो एसी, ड्यूल फ्रंट एयरबैग और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर मिलेंगे। आपको एक बार फिर से याद दिला दें कि यहां उल्लेख की गई दोनों ईवी में एक समान बैटरी पैक दिया गया है और इनकी सर्टिफाइड रेंज एक जैसी है।
यह भी देखेंः टाटा पंच ईवी ऑन रोड प्राइस














