• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा नेक्सन ईवी मैक्स Vs नेक्सन ईवी: जानिए असल में दोनों कारों की रेंज में कितना है फर्क

    हाल ही में हमनें नेक्सन ईवी मैक्स की रियल वर्ल्ड रेंज को लेकर टेस्टिंग की और अब इस आर्टिकल के जरिए जानेंगे कि जब हमने ओरिजनल नेक्सन ईवी को टेस्ट किया था

    भानु
    भानु
    published on दिसंबर 05, 2022 17:50 ist
    info icon
    published onDec 05, 2022 17:50 IST
    last updated onDec 05, 2022 17:50 IST
    478 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Nexon EV Max And Nexon EV

    टाटा ने भारतीय बाजार में 2020 में नेक्सन ईवी को एक लंबी रेंज देने वाली पहली मास मार्केट इलेक्ट्रिक कार के तौर पर उतारा था। इसके बाद इस कार को काफी बार अपडेट दिए गए और नेक्सन ईवी मैक्स नाम से इसका एक बड़ा वर्जन भी पेश किया गया। इसमें बड़ी बैट्री और पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो ज्यादा रेंज देती है।

    तब से हमारे डेटा की तुलना में इसकी रेंज को लेकर नतीजों में कितना बदलाव आया है। सबसे पहले डालते हैं नजर दोनों कारों के स्पेसिफिकेशन पर:

    Tata Nexon EV Max

    स्पेसिफिकेशन

    नेक्सन ईवी

    नेक्सन ईवी मैक्स

    बैट्री कैपेसिटी

    30.2 केडब्ल्यूएच

    40.5 केडब्ल्यूएच

    रेंज (एआरएआई सर्टिफाइड)

    312 किलोमीटर

    437 किलोमीटर

    अधिकतम पावर

    129 पीएस

    143 पीएस

    अधिकतम टॉर्क

    245 एनएम

    250 एनएम


     

    टाटा नेक्सन ईवी मैक्स में 34 प्रतिशत बड़ा बैट्री पैक दिया गया है और कंपनी का दावा है कि नेक्सन ईवी प्राइम के मुकाबले ये 125 किलोमीटर ज्यादा रेंज देने में सक्षम है। इन दोनों कारों के टॉर्क आउटपुट में कोई बड़ा अंतर नहीं है, दोनों के बीच 5 एनएम का ही फर्क है, मगर नेक्सन ईवी मैक्स 14 पीएस ज्यादा पावरफुल है।

    यह भी पढ़ें: डीजल इंजन वाली कारें बंद नहीं करेगी टाटा मोटर्स, नए सख्त एमिशन नॉर्म्स के बाद भी जारी रहेगी बिक्री

    रियल वर्ल्ड रेंज टेस्ट

    Tata Nexon EV

    नेक्सन ईवी और नेक्सन ईवी मैक्स की रेंज को लेकर अलग अलग समय पर टेस्ट किए गए थे जहां परिस्थितयां भी अनुकूल नहीं थी। 

    दोनों कारों की रेंज टेस्टिंग के दौरान कुछ कॉमन फैक्टर्स पर भी डालिए एक नजर:

    • एक से ज्यादा पैसेंजर थे सवार

    • टेस्टिंग के दौरान ऑन रहा एसी

    • इंफोटेनमेंट सिस्टम का भी बीच बीच में किया गया था इस्तेमाल 

    नतीजों की तुलना

    Tata Nexon EV Max
    Tata Nexon EV

    नेक्सन ईवी को लेकर किए गए टेस्ट में एक्सलरेशन टेस्ट भी शामिल था, वहीं नेक्सन ईवी मैक्स को हमनें ईको मोड पर ड्राइव किया था और पूरे समय रीजनरेशन सेटिंग का लेवल 3 था। हालांकि नेक्सन ईवी मैक्स की रेंज का टेस्ट सिटी ट्रैफिक, हाईवे और पहाड़ी इलाकों में भी किया गया जिनके नतीजे कुछ इस प्रकार से हैं:

     

    नेक्सन ईवी 

    नेक्सन ईवी मैक्स

    रेंज

    170 किलोमीटर

    293 किलोमीटर

    जैसा कि हमें उम्मीद थी नेक्सन ईवी सिटी में कंपनी द्वारा बताए रेंज फिगर के काफी करीब रही जिसका श्रेय कम स्पीड और धीरे धीरे सरकते ट्रैफिक और साथ ही रीजनरेटिव ब्रेकिंग से लैस इलेक्ट्रिक पावरट्रेन को दिया जा सकता है। हाईवे पर एक ही स्पीड में बैट्री को रीजनरेटिव ब्रेकिंग से चार्ज नहीं मिलने के कारण रेंज कम होने लगती है।

    यह भी पढ़ें: टाटा टियागो ईवी को मिली 20,000 से ज्यादा बुकिंग, जल्द प्राइस में होगा इजाफा

    नेक्सन ईवी मैक्स के केस में इस गणित के आधार पर टेस्टिंग नहीं की गई, मगर हमने अलग अलग कंडीशन में 293 किलोमीटर का जो सफर तय किया उसका ब्रेक अप हम आपसे शेयर करने जा रहे हैं।

    सिटी

    112.6 किलोमीटर

    हाईवे

    110 किलोमीटर

    पहाड़ी क्षेत्र

    70.8 किलोमीटर

    नेक्सन ईवी ने दावे से विपरीत रेंज दी जो 140 किलोमीटर कम थी। नेक्सन ईवी मैक्स ने इन ड्राइविंग कंडीशंस में 300 किलोमीटर की रेंज दी। 

    निष्कर्ष

    Tata Nexon EV Max

    नेक्सन ईवी की अनुमानित रेंज की तुलना में नेक्सन ईवी मैक्स अपनी बड़ी बैटरी के साथ मिक्सड ड्राइविंग कंडीशन में ज्यादा बेहतर रेंज देने में सक्षम रही। नेक्सन ईवी का नाम बदलकर नेक्सन ईवी प्राइम कर दिया गया है और यह बेहतर रीजनरेशन के साथ आ रही है। हालांकि इसके बैट्री पैक, मोटर और एआरएआई सर्टिफाइड रेंज में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

    हालांकि अच्छी रेंज के लिए आपको कीमत भी ज्यादा चुकानी होती है। नेक्सन ईवी प्राइम इलेक्ट्रिक कार की कीमत 14.99 लाख रुपये से शुरू होती है तो वहीं नेक्सन ईवी मैक्स की कीमत 18.34 लाख रुपये (सभी कीमत एक्सशोरूम) से शुरू होती है। बता दें कि इसके बाद 300 किलोमीटर की रियल वर्ल्ड रेंज देने वाली लॉन्ग रेंज ईवी की कीमत 22 लाख रुपये से शुरू होती है। ऐसे में नेक्सन ईवी मैक्स किसी पेट्रोल डीजल वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी का एक बेहतरीन विकल्प नजर आती है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन ईवी प्राइम 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है