• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा अविन्या का प्रोडक्शन 2025 तक होगा शुरू, कंपनी के एमडी ने किया कन्फर्म

    टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के एमडी शैलेश चंद्र ने अविन्या कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन कन्फर्म कर दिया है।   यह गाड़ी टाटा के जेन3 आर्किटेक्चर पर बेस्ड है जिस पर केवल ईवी मॉडल्स को ही तैयार किया जाएगा।  जेन3 प्लेटफार्म पर बेस्ड ईवी कारों का फोकस इंटीरियर स्पेस को बढ़ाने पर रहेगा।  टाटा अपनी पहली मार्केट रेडी जेन3 ईवी को 2025 तक लॉन्च करेगी। यह कंपनी के ग्लोबल इलेक्ट्रिक लाइनअप का हिस्सा होगी।  कंपनी की योजना कॉन्सेप्ट व्हीकल के जितने ही सस्ते प्रोडक्शन मॉडल को तैयार करने की है। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 05, 2022 18:51 ist
    info icon
    published onMay 05, 2022 18:51 IST
    last updated onMay 05, 2022 18:51 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट
    • टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के एमडी शैलेश चंद्र ने अविन्या कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन कन्फर्म कर दिया है।  

    • यह गाड़ी टाटा के जेन3 आर्किटेक्चर पर बेस्ड है जिस पर केवल ईवी मॉडल्स को ही तैयार किया जाएगा। 

    • जेन3 प्लेटफार्म पर बेस्ड ईवी कारों का फोकस इंटीरियर स्पेस को बढ़ाने पर रहेगा। 

    • टाटा अपनी पहली मार्केट रेडी जेन3 ईवी को 2025 तक लॉन्च करेगी। यह कंपनी के ग्लोबल इलेक्ट्रिक लाइनअप का हिस्सा होगी। 

    • कंपनी की योजना कॉन्सेप्ट व्हीकल के जितने ही सस्ते प्रोडक्शन मॉडल को तैयार करने की है। 

    Tata Motors MD Confirms Avinya To Enter Production By 2025

    टाटा जेन3 आर्किटेक्चर पर बेस्ड अविन्या कॉन्सेप्ट से पर्दा उठा चुकी है। इस प्लेटफार्म को खासकर बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए तैयार किया गया है। इस इलेक्ट्रिक कार के डिज़ाइन में हैचबैक, एमपीवी और क्रॉसओवर का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। यह टाटा के सभी मौजूदा मॉडल्स से एकदम अलग दिखती है। टाटा ने कन्फर्म कर दिया है कि यह कॉन्सेप्ट ईवी प्रोडक्शन में जाएगी और कंपनी के ग्लोबल इलेक्ट्रिक लाइनअप का हिस्सा होगी। 

    जब हमनें टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के एमडी शैलेश चंद्र से इसके प्रोडक्शन को लेकर सवाल किया तो उन्होंने जवाब दिया कि "जरूर। मेरा इरादा इस कॉन्सेप्ट को 2025 तक प्रोडक्शन में भेजने का है।" साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि "जैसा कि अविन्या कॉन्सेप्ट में भी देखा गया है टाटा की जेन3 ईवी कारों का फोकस इंटीरियर स्पेस को बढ़ाने पर रहेगा। हमारा आइडिया 4.3 मीटर लंबे मॉडल को तैयार करने का है जो 4.6-4.7 मीटर कार जितना स्पेस दे।  

    Tata Motors MD Confirms Avinya To Enter Production By 2025

    टाटा मोटर्स के हेड ने यह भी बताया कि, "इसमें कई बदलाव होंगे क्योंकि यह फिलहाल इंजीनियरिंग कन्फर्मेशन और फीजिबिलिटी की स्टेज से गुजर रही है।” इस कॉन्सेप्ट मॉडल में दिए गए सुसाइड डोर और 22-इंच व्हील्स प्रोडक्शन मॉडल में शायद ही दिए जाएंगे। लेकिन, चंद्रा का कहना है कि इस कॉन्सेप्ट मॉडल को प्रीमियम रोड कार के तौर पर डेवलप करने पर बहुत काम हो चुका है। शैलेश ने यह भी कहा है कि अविन्या अपने प्रोडक्शन के करीब नहीं है जबकि कर्ववी कार अपने प्रोडक्शन के करीब पहुंच चुकी है।

    टाटा मोटर्स के ग्लोबल डिज़ाइन हेड मार्टिन उल्हारिक ने कन्फर्म किया है कि इसके प्रोडक्शन में उनका लेटेस्ट क्रिएशन देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि “मेरा इरादा इस गाड़ी को सड़क पर उतारने का है, साथ ही इसके प्रोडक्शन वर्जन को कॉन्सेप्ट मॉडल से काफी हद तक मिलता जुलता बनाने की है। वास्तव में यह डिज़ाइन फिलॉसफी है जिस पर हम पहले से काम कर रहे हैं।"

    Tata Motors MD Confirms Avinya To Enter Production By 2025

    मार्टिन ने बताया कि “हम इसके कॉन्सेप्ट मॉडल और प्रोडक्शन वर्जन पर करीब 8 महीने से काम कर रहे हैं। लेकिन, इसे मार्केट में उतारने में 2025 तक का समय लगेगा। 

    अविन्या के केबिन में दी गई डिज़ाइन पर मार्टिन ने कहा कि “इस 4.3 मीटर व्हीकल में हैरियर की जितनी लेगरूम और केबिन स्पेस दी गई है। हैरियर एसयूवी की लंबाई 4.6 मीटर से कम है, वहीं इसके व्हीलबेस की लंबाई 2.7 मीटर है। 

    Tata Avinya Concept Detailed In 20 Pics

    टाटा के नए स्केटबोर्ड ईवी आर्किटेक्चर पर बेस्ड अविन्या में व्हील्स को थोड़ा दूर पोज़िशन किया गया है जिसके चलते यह कॉन्सेप्ट कार थोड़ी बड़ी लगती है। इसमें टाटा की अपकमिंग ईवी में किए जाने वाले बदलाव भी नज़र आए हैं। इसमें एलईडी लाइट सिग्नेचर दिया गया है जिसके सेंटर में 'टी' सिंबल नजर आता है। तस्वीरों में अविन्या की टेललाइट डिज़ाइन भी नज़र आई है जो बॉडी से ज्यादा चौड़ी है, इसके एक्सटेंशन विंगलेटस की तरह नज़र आते हैं। इस ईवी का ग्राउंड क्लियरेंस 200 मिलीमीटर है जो भारतीय रोड कंडीशन के एकदम अनुकूल है।

    यह भी पढ़ें : टाटा ऐस का इलेक्ट्रिक वर्जन हुआ लॉन्च

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा अविन्या एक्स पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा अविन्या एक्स

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है