• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा कर्व ईवी के किस वेरिएंट में दिया गया है कौनसा पावरट्रेन, जानिए यहां

    टाटा की दूसरी इलेक्ट्रिक कारों की तरह कर्व ईवी में दो तरह के बैटरी पैक ऑप्शंस: 45 केडब्ल्यूएच (मीडियम रेंज) और 55 केडब्ल्यूएच (लॉन्ग रेंज) में पेश किया गया है।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 09, 2024 15:52 ist
    info icon
    published onAug 09, 2024 15:23 IST
    last updated onAug 09, 2024 15:52 IST
    1.8K Views
    • Write a कमेंट

    Tata Curvv EV

    टाटा कर्व ईवी को देश की पहली मास मार्केट इलेक्ट्रिक एसयूवी कूपे के तौर पर लॉन्च किया गया है। इसे तीन वेरिएंट्स: क्रिएटिव,अकंप्ल्श्डि और एम्पावर्ड प्लस में पेश किया गया है। अब आगे डालिए नजर टाटा कर्व ईवी के वेरिएंट अनुसार पावरट्रेन डीटेल्स पर एक नजर:

    वेरिएंट अनुसार पावरट्रेन ऑप्शंस

     

    वेरिएंट

    कर्व.ईवी 45 (मीडियम रेंज)

    कर्व.ईवी 55 (लॉन्ग रेंज)

    क्रिएटिव

    अकंप्ल्श्डि

    अकंप्ल्श्डि+एस

    एम्पावर्ड+

    एम्पावर्ड+ए

    इसके केवल मिड वेरिएंट अकंप्ल्श्डि में ही दोनों तरह के बैटरी पैक के ऑप्शंस दिए गए हैं। 

    टाटा कर्व ईवी इलेक्ट्रिक पावरट्रेन डीटेल

    वेरिएंट

    कर्व.ईवी 45 (मीडियम रेंज)

    कर्व.ईवी 55 (लॉन्ग रेंज)

    बैटरी पैक000

    45 केडब्ल्यूएच

    55 केडब्ल्यूएच

    मोटर्स की संख्या 

    1

    1

    पावर

    150 पीएस

    167 पीएस

    टॉर्क

    215 एनएम

    215 एनएम

    क्लेम्ड रेंज (एमआईडीसी)

    502 किलोमीटर

    585 किलोमीटर

    एमआईडी-मॉडिफाइड इंडियन ड्राइव साइकिल

    Tata Curvv EV Empowered Plus A variant

    कर्व ईवी में काफी तरह के चार्जिंग ऑप्शंस दिए गए हैं जो इस प्रकार से है:

    चार्जर

    कर्व.ईवी 45 (मीडियम रेंज)

    कर्व.ईवी 55 (लॉन्ग रेंज)

    डीसी फास्ट चार्जर (10-80%)

    40 मिनट (60+ किलोवाट चार्जर)

    40 मिनट (70+ किलोवाट चार्जर)

    7.2 केडब्ल्यू एसी चार्जर (10-100%)

    6.5 घंटे

    7.9 घंटे

    15 एम्पियर प्लग इन पॉइन्ट (10-100%)

    17.5 घंटे

    21 घंटे

    टाटा नेक्सन ईवी में नई टाटा कर्व में व्हीकल 2 लोड और व्हीकल 2 व्हीकल फंक्शनैलिटी दी गई है। व्हीकल 2 लोड फंक्शन के जरिए आप अपने एक्सटर्नल डिवाइस को पावर कर सकते हैं वहीं व्हीकल 2 व्हीकल फंक्शन से आप अपनी इलेक्ट्रिक कार से दूसरी इलेक्ट्रिक कार को चार्ज कर सकते हैं। ये सारी एनर्जी कार के बैटरी पैक में स्टोर रहती है। 

    फीचर्स और सेफ्टी

    Tata Curvv EV dual-tone interior

    नई टाटा कर्व में 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 9-स्पीकर जेबीएल-ट्यून साउंड सिस्टम और ऑटोमैटिक एसी। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और फ्लश-टाइप डोर हैंडल जो कि टाटा की किसी कार में पहली बार दिया गया है। 

    सेफ्टी के लिए टाटा की इस नई इलेक्ट्रिक कार में 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग के साथ एक 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), और लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    प्राइस और कंपेरिजन

    टाटा कर्व ईवी की कीमत 17.49 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल की प्राइस 21.99 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री, एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) है। मार्केट में इसके मुकाबले में सीधे तौर पर कोई कार मौजूद नहीं है, हालांकि इसे एमजी जेडएस ईवी, और अपकमिंग हुंडई क्रेटा ईवीमारुति ईवीएक्स के विकल्प के तौर पर चुना जा सकता है।

    यह भी देखेंः टाटा कर्व ईवी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा कर्व ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा कर्व ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है