• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा कर्व ईवी डीलरशिप्स पर पहुंचना हुई शुरू, 7 अगस्त को होगी लॉन्च

    कर्व ईवी को 7 अगस्त के दिन लॉन्च किया जाएगा और इस कार के डिजाइन और फीचर्स से जुड़े काफी टीजर्स सामने आ चुके हैं।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 06, 2024 19:19 ist
    info icon
    published onAug 06, 2024 19:19 IST
    last updated onAug 06, 2024 19:19 IST
    658 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा की पहली एसयूवी कूपे कर्व ईवी से ऑफलाइन बुकिंग के साथ पर्दा उठाया गया है और कुछ डीलरशिप्स पर बुकिंग शुरू कर दी गई है। अब टाटा कर्व ईवी का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें पहली बार इसमें दिए गए फीचर्स की झलक देखने को मिल रही है। क्या कुछ नजर आया इस वीडियो मेंं ये आप जानेंगे आगे:

    क्या दिखा इस वीडियो में?

    Tata Curvv EV driver's display
    Tata Curvv EV panoramic sunroof

    इस वीडियो में इसके फीचर्स की झलक देखने को मिल रही है जिनमें 10.25 इंच फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ यूजर इंटरफेस नजर आ रहा है जो नेक्सन और पंच ईवी में भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें 12.3 इंच टचस्क्रीन और पैनोरमिक सनरूफ और इलेक्ट्र्रिक टेलगेट को भी देखा जा सकता हैं। 

    Tata Curvv EV front quarter
    Tata Curvv EV rear

    कर्व ईवी के एक्सटीरियर में ब्लू कलर भी देखा जा सकता है जो शोकेसिंग में भी नजर आया था। इसमें स्लोपिंग रूफलाइन,ब्लैंक्ड ऑफ फ्रंट ग्रिल,टाटा हैरियर से इंस्पायर्ड हेडलाइट्स और टाटा नेक्सन ईवी की तरह एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स दिए गए हैं। इसके साइड में 18 इंच के एयरोडायनैमिकली अलॉय व्हील्स और फ्लश डोर हैंडल्स दिए गए हैं। 

    अन्य चीजें 

    Tata Curvv EV Dashboard

    इसके अलावा नई कर्व ईवी में वेंटिलेटेड सीट्स और टच इनेब्ल्ड एसी पैनल दिया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक कार में ड्राइव मोड सलेक्टर और नेक्सन ईवी की तरह ऑटोमैटिक गियर शिफ्टर भी दिया जाएगा। सेफ्टी केे लिए इसमें 6 एयरबैग, और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360 डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर मिल सकते हैं। इसके अलावा लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया जा सकता है, जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, और लेन कीप असिस्ट जैसे फंक्शन मिलेंगे।

    संभावित पावरट्रेन

    Tata Curvv EV

    टाटा ने अभी तक कर्व ईवी के बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर स्पेसिफिकेशन की जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इसमें दो बैटरी पैक का विकल्प मिल सकता है और इसकी फुल चार्ज में रेंज करीब 500 किलोमीटर हो सकती है। टाटा कर्व ईवी में वी2एल (व्हीकल-टू-लोड) और वी2वी (व्हीकल-टू-व्हीकल) फंक्शनैलिटी मिल सकती है।

    प्राइस और कंपेरिजन

    टाटा कर्व ईवी की कीमत 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका सीधा मुकाबला एमजी जेडएस ईवी, अपकमिंग हुंडई क्रेटा ईवी और मारुति ईवीएक्स से रहेगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा कर्व ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा कर्व ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है