• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा कर्व ईवी के इंटीरियर पर इन 10 तस्वीरों के जरिए डालिए एक नजर

    टाटा कर्व ईवी की कीमत 17.49 लाख रुपये से 21.99 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री, एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) के बीच है।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 12, 2024 16:57 ist
    info icon
    published onAug 12, 2024 16:57 IST
    last updated onAug 12, 2024 16:57 IST
    602 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Curvv EV interior explained in 10 images

     

    हाल ही में टाटा कर्व ईवी को लॉन्च किया गया है जिसका इंटीरियर काफी मॉर्डन और फीचर लोडेड है। यदि आप इसके इंटीरियर को करीब से देखना चाहते हैं तो डालिए नजर इन 10 तस्वीरों पर:

    टाटा कर्व ईवी केबिन

    Tata Curvv EV cabin

    टाटा कर्व ईवी को ड्युअल टोन ब्लैक और व्हाइट इंटीरियर में शोकेस किया गया था। इसके तीनों वेरिएंट में यूनीक केबिन थीम दी गई है। 

    टाटा कर्व ईवी डैशबोर्ड

    Tata Curvv EV dashboard

    टाटा कर्व ईवी के डैशबोर्ड पर 12.3 इंच टचस्क्रीन और 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है जो नेक्सन ईवी से ली गई है। इसमें नेक्सन ईवी की ही तरह एसी वेंट्स दिए गए मगर इनमें कार्बन फाइबर​द ट्रिम दी गई है। 

    इसके एसी पैनल में फिजिकल और टच ऑपरेटेड बटंस दिए गए हैं जो नेक्सन ईवी में भी दिए गए हैं। 

    टाटा कर्व ईवी स्टीयरिंग व्हील

    Tata Curvv EV steering wheel

    टाटा कर्व ईवी में हैरियर और सफारी की तरह 4 स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है जिसके साथ टाटा का इल्यूमिनेटेड लोगो दिया गया है। इसमें 2 टोन लैदर ​चढ़ा है जो केबिन की थीम को मैच कर रहा है। 

    टाटा कर्व ईवी सेंटर कंसोल

    Tata Curvv EV centre console

    कर्व ईवी के सेंटर कंसोल में पियानो ब्लैक फिनिश दिया गया है जिनमें गियर लिवर,ड्राइव मोड सलेक्टर,इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और स्मार्टफोन स्टोरेज स्पेस शामिल है। इसकी फ्रंट रो में 2 लैदर रैप्ड सेंटर आर्मरेस्ट दिए गए हैं। 

    टाटा कर्व ईवी फ्रंट सीट्स

    Tata Curvv EV front seats

    इसमें व्हाइट फ्रंट सीट्स दी गई है जिनमें वेंटिलेशन का फंक्शन भी दिया गया है और इसकी ड्राइवर सीट को 6 तरीकों से एडजस्ट किया जा सकता है। 

    टाटा कर्व ईवी पैनोरमिक सनरूफ

    Tata Curvv EV panoramic sunroof

    टाटा मोटर्स ने इसमें पैनोरमिक सनरूफ का फीचर भी दिया है जिससे इसके केबिन में एक खुलेपन का अहसास होता है। 

    टाटा कर्व ईवी रियर सीट स्पेस

    Tata Curvv EV rear seat space

    टाटा कर्व ईवी के रियर में दोनों तरफ दो हेडरेस्ट,सेंटर आर्मरेस्ट के साथ कपहोल्डर्स और अच्छा लेगरूम स्पेस दिया गया है मगर स्लोपिंग रूफलाइन होने के कारण इसमें ज्यादा हेडरूम स्पेस नहीं मिल पाता है। इसमें तीनों पैसेंजर्स के लिए 3 पॉइन्ट सीटबेल्ट्स दी गई है। 

    Tata Curvv EV rear centre armrest

    इसके सीटबैक पॉकेट्स तो नहीं दिए गए हैं मगर स्कूप्ड आउट सीटबैक्स के कारण अच्छा लेगरूम मिल जाता है। 

    टाटा कर्व ईवी बूट स्पेस और फ्रंक

    Tata Curvv EV boot space
    Tata Curvv EV frunk

    टाटा कर्व ईवी में 500 लीटर का बूट स्पेस और फ्रंट बोनट के अंदर 11.6 लीटर का फ्रंक दिया गया है। 

    टाटा कर्व ईवी स्पेसिफिकेशन

    कर्व ईवी में दो बैटरी पैक ऑप्शन दिए गए हैं, जिनके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैः

    वेरिएंट

    कर्व.ईवी 45 (मिडियम रेंज)

    कर्व.ईवी 55 (लॉन्ग रेंज)

    बैटरी पैक

    45 केडब्ल्यूएच

    55 केडब्ल्यूएच

    इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या

    1

    1

    पावर

    150 पीएस

    167 पीएस

    टॉर्क

    215 एनएम

    215 एनएम

    सर्टिफाइड रेंज (एमआईडीसी)

    502 किलोमीटर

    585 किलोमीटर

    एमआईडीसी - मोडिफाई इंडियन ड्राइव साइकिल

    इस इलेक्ट्रिक कार में वी2एल (व्हीकल-टू-लोड) और वी2वी (व्हीकल-टू-व्हीकल) फंक्शनैलिटी भी मिलती है। कर्व ईवी 70 किलोवॉट डीसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे इसकी बैटरी 40 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत चार्ज हो जाती है। इसके साथ 7.2 किलोवॉट एसी चार्जर भी मिलता है, जिससे 45 केडब्ल्यूएच बैटरी को 10 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में 6.5 घंटे, जबकि 55 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक को करीब 8 घंटे लगते हैं।

    प्राइस एवं कंपेरिजन

    इसका मुकाबला एमजी जेडएस ईवी, और अपकमिंग हुंडई क्रेटा ईवीमारुति ईवीएक्स से है।

    यह भी देखेंः टाटा कर्व ईवी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा कर्व ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा कर्व ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है