• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज-बेंज ईक्यूस और बीएमडब्ल्यू आई7 अप्रैल में करेंगी ग्लोबल डेब्यू

    मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्ल्यू अपनी लग्जरी इलेक्ट्रिक कार की रेंज को बढ़ाने में लगी है। अब जानकारी मिली है कि मर्सिडीज की ईक्यूएस एसयूवी 19 अप्रैल और बीएमडब्ल्यू आई7 20 अप्रैल को अपना ग्लोबल डेब्यू करेगी। ये दोनों गाड़ियां भारत में भी लॉन्च की जाएंगी।

    सोनू
    सोनू
    modified on मार्च 17, 2022 19:23 ist
    info icon
    published onMar 17, 2022 19:10 IST
    last updated onMar 17, 2022 19:23 IST
    4K Views
    • Write a कमेंट

    इन दोनों लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों की रेंज 600 किलोमीटर से ज्यादा होगी।

    Mercedes-Benz EQS SUV And BMW i7 To Make Global Debuts In April

    • मर्सिडीज-बेंज ईक्यूएस एसयूवी ईक्यूएस सेडान पर बेस्ड होगी और इसी वाले पावरट्रेन दिए जाएंगे।
    • इसमें ईक्यूएस सेडान वाला इंटीरियर, कर्व एमबीयूएक्स हाइपरस्क्रीन के साथ दिया जाएगा, लेकिन इसमें ऑप्शनल थर्ड रो सीटिंग भी दी गई है।
    • आई7 बीएमडब्ल्यू की इस साल की पहली लग्जरी कार होगी जो नई टेक्नोलॉजी के साथ आएगी।
    • बीएमडब्ल्यू के अनुसार आई7 सबसे पावरफुल 7 सीरीज मॉडल होगा।
    • दोनों लग्जरी इलेक्ट्रिक कार को भारत में 2024 तक पेश किया जा सकता है।

    मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्ल्यू अपनी लग्जरी इलेक्ट्रिक कार की रेंज को बढ़ाने में लगी है। अब जानकारी मिली है कि मर्सिडीज की ईक्यूएस एसयूवी 19 अप्रैल और बीएमडब्ल्यू आई7 20 अप्रैल को अपना ग्लोबल डेब्यू करेगी। ये दोनों गाड़ियां भारत में भी लॉन्च की जाएंगी।

    Mercedes-Benz EQS SUV And BMW i7 To Make Global Debuts In April

    ईक्यूएस एसयूवी, ईक्यूएस लग्जरी सेडान का ही इलेक्ट्रिक एसयूवी वर्जन है जो चुनिंदा मार्केट्स में पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह डेडिकेटेड ईवी प्लेटफार्म पर बेस्ड मर्सिडीज का तीसरा मॉडल है जिसे इसी ईक्यूएस सेडान वाले बैटरी पैक के साथ पेश किया जा सकता है। ईक्यूएस सेडान की रेंज 770 किलोमीटर तक है जबकि ईक्यूएस एसयूवी की रेंज 600 किलोमीटर के करीब हो सकती है। इसमें ईक्यूएस सेडान वाली एमबीयूएक्स हाइपर स्क्रीन मिलेगी। ईक्यूएस एसयूवी में थर्ड रो सीट का ऑप्शन भी शामिल किया जाएगा और इसकी सेकंड रो सीटें इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल होंगी।

    मर्सिडीज अपनी ईक्यूएस एसयूवी को पिछले कुछ समय से कवर से ढ़क कर टेस्टिंग कर रही है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि यह प्रोडक्शन के करीब पहुंच चुकी है। इसकी फ्रंट स्टाइल ईक्यूएस सेडान जैसी हो सकती है और इसके टेललाइट का डिजाइन भी इसी के जैसा होगा। इसका ओवरऑल बॉडी शेप शार्प और एयरोडायनामिक होगा।

    Mercedes-Benz EQS SUV And BMW i7 To Make Global Debuts In April

    वहीं दूसरी ओर बीएमडब्ल्यू ने अपनी अपकमिंग आई7 इलेक्ट्रिक सेडान का टीजर जारी किया है। कंपनी का कहना है कि यह अब तक की सबसे पावरफुल 7 सीरीज होगी और इसकी फुल चार्ज में रेंज 600 किलोमीटर तक होगी। इसका फ्रंट डिजाइन बीएमडब्ल्यू की मौजूदा डिजाइन थीम पर बेस्ड होगा। इसमें बड़ी और स्कवायर शेप इल्लुमिनेटेड ग्रिल दी गई है। आई7 बीएमडब्ल्यू की चौथी ऑल-इलेक्ट्रिक गाड़ी होगी और यह स्पोर्टी आई4 के बाद दूसरी इलेक्ट्रिक सेडान कार होगी।

    आई7 में नया पैनोरमिक ग्लास रूफ और रियर पैसेंजर के लिए बीएमडब्ल्यू थिएटर स्क्रीन दी जाएगी। थिएटर स्क्रीन के लिए इसमें 31 इंच की अल्ट्रा-वाइड पैनोरमिक डिस्प्ले, 8के स्ट्रीमिंग रेज्यूलेशन के साथ दी जाएगी। इसे रूफ लाइन से अलग करके देखा जा सकता है जिससे रियर पैसेंजर भी इसका अच्छे से लुफ्त ले सकते हैं।

    Mercedes-Benz EQS SUV And BMW i7 To Make Global Debuts In April

    इन दोनों अपकमिंग लग्जरी इलेक्ट्रिक मॉडल्स का प्रोडक्शन इस साल के आखिर तक शुरू होगा। मर्सिडीज ईक्यूएस लग्जरी सेडान को भारत में 2022 के आखिर तक लॉन्च करने की योजना है, ऐसे में ईक्यूएस एसयूवी यहां 2024 की शुरूआत तक आ सकती है। वहीं बीएमडब्ल्यू ने हाल ही में आईएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत में लॉन्च किया है और कंपनी की आई7 यहां पर 2023 के आखिर तक आ सकती है।

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है