• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ई विटारा के वेरिएंट-वाइज फीचर हुए लीक

    ऑनलाइन लीक हुई जानकारी के अनुसार मारुति ई विटारा कार तीन वेरिएंट : डेल्टा, जेटा और अल्फा में लॉन्च हो सकती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 05, 2025 14:04 ist
    info icon
    published onFeb 05, 2025 14:04 IST
    last updated onFeb 05, 2025 14:04 IST
    144 Views
    • Write a कमेंट

    ऑनलाइन लीक हुई जानकारी के अनुसार मारुति ई विटारा कार तीन वेरिएंट : डेल्टा, जेटा और अल्फा में लॉन्च हो सकती है

    Maruti e Vitara variant wise features leaked

    हाल ही में मारुति ई विटारा से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन लीक हुई थी जिससे पता चला था कि कंपनी की यह पहली इलेक्ट्रिक कार तीन वेरिएंट : डेल्टा, जेटा और अल्फा में लॉन्च हो सकती है। इसी के साथ ई विटारा के वेरिएंट-वाइज फीचर भी लीक हुए थे जिसकी डिटेल कुछ इस प्रकार हो सकती है :- 

    मारुति ई विटारा डेल्टा 

    ई विटारा के एंट्री-लेवल डेल्टा वेरिएंट में क्या कुछ मिल सकता है खास जानिए यहां :-  

    एक्सटीरियर 

    इंटीरियर 

    कंफर्ट 

    इंफोटेनमेंट 

    सेफ्टी 


    फॉलो-मी-होम फंक्शन के साथ ऑटो एलईडी हेडलाइट

    एलईडी डीआरएल

    एलईडी टेललाइट

    आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ओआरवीएम्स) पर टर्न इंडिकेटर्स

    रूफ-माउंटेड स्पॉइलर

    18-इंच एयरोडायनामिक डिजाइन वाले अलॉय व्हील


    डुअल-टोन इंटीरियर

    फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री

    डोर पैड पर सॉफ्ट-टच मटीरियल

    2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील

    फ्रंट फुटवेल इल्युमिनेशन

    एलईडी बूट लाइट

    स्लाइडिंग व रिक्लाइनिंग रियर सीटें

    स्टोरेज स्पेस के साथ फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट

    दो कपहोल्डर के साथ रियर सेंटर आर्मरेस्ट


    10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग

    पीएम 2.5 एयर फ़िल्टर

    टिल्ट और टेलिस्कोपिक एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील

    कीलेस एंट्री

    पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप

    रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी

    इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ओआरवीएम्स)

    फ्रंट और रियर सीट चार्जर के लिए टाइप-ए और टाइप-सी USB चार्जर

    सेंटर कंसोल पर 12वोल्ट  चार्जिंग सॉकेट

    डे/नाइट इनसाइड रियरव्यू मिरर (आईआरवीएम)

    ड्राइव और स्नो मोड

    स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल


    10.1-इंच टचस्क्रीन

    वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले

    कई स्पीकर

    कनेक्टेड कार 


    7 एयरबैग (स्टैंडर्ड)

    फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर

    टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)

    इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी)

    रेन सेंसिंग वाइपर

    ऑटो होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

    आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज

    Maruti e Vitara Touchscreen

    सामने आई जानकारी के अनुसार, मारुति ई विटारा कार बेस वेरिएंट डेल्टा से ही फीचर लोडेड हो सकती है। अनुमान है कि इसमें ऑल अराउंड एलईडी लाइट, 10.1-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटो एसी और स्लाइडिंग व रिक्लाइनिंग रियर सीटें जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग (स्टैंडर्ड), टीपीएमएस और फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। हालांकि, इसमें ग्लास रूफ, वायरलेस फोन चार्जर, 360-डिग्री कैमरा और एडीएएस जैसे प्रीमियम फीचर का अभाव हो सकता है। अनुमान है कि यह फीचर इसके बेस से ऊपर वाले वेरिएंट में दिए जा सकते हैं।   

    मारुति ई विटारा जेटा 

    Maruti e Vitara Variant-wise Features Leaked

    मारुति ई विटारा डेल्टा वेरिएंट के मुकाबले जेटा वेरिएंट में यह अतिरिक्त फीचर दिए जा सकते हैं :-  

    एक्सटीरियर 

    इंटीरियर 

    कंफर्ट 

    इंफोटेनमेंट 

    सेफ्टी 


    कोई भी नहीं 

    कोई भी नहीं 

     

    वायरलेस फोन चार्जर 

     

    कोई भी नहीं 

     

    रिवर्स पार्किंग कैमरा 

    Maruti e Vitara wireless phone charger

    मारुति ई विटारा के मिड-वेरिएंट जेटा में डेल्टा वेरिएंट के मुकाबले वायरलेस फोन चार्जर और रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। हालांकि, ई विटारा के मिड-वेरिएंट में कौनसे फीचर मिलेंगे इसकी ऑफिशियल जानकारी के लिए हमें फिलहाल इंतजार करना होगा। 

    मारुति ई विटारा अल्फा  

    Maruti e Vitara Dashboard

    मारुति ई विटारा के फुल लोडेड अल्फा वेरिएंट में पिछले दो वेरिएंट के मुकाबले यह अतिरिक्त फीचर दिए जा सकते हैं :-   

    एक्सटीरियर 

    इंटीरियर 

    कंफर्ट 

    इंफोटेनमेंट 

    सेफ्टी 


    फ्रंट फॉग लैंप

    डुअल-टोन एक्सटीरियर कलर ऑप्शन


    सेमी-लैदर सीट अपहोल्स्ट्री 


    10-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    वेंटिलेटेड फ्रंट  सीटें

    फिक्स्ड ग्लास रूफ 


    10-स्पीकर इनफिनिटी साउंड सिस्टम (सबवूफर सहित)


    360-डिग्री कैमरा

    एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) 

    Maruti e Vitara ADAS

    लीक हुई जानकारी के अनुसार, ई विटारा के एंट्री लेवल डेल्टा और मिड-वेरिएंट जेटा के मुकाबले इसमें कई सारे फीचर मिल सकते हैं। मारुति ई विटारा के टॉप वेरिएंट में फ्रंट फॉग लैंप्स, सेमी लैदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और 10-स्पीकर इंफिनिटी साउंड सिस्टम जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 360-डिग्री कैमरा और एडीएएस फीचर दिया जा सकता है।   

    यह भी पढ़ें : मारुति ई विटारा के पावरट्रेन ऑप्शन की जानकारी आई सामने

    इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑप्शन  

    मारुति ई विटारा कार में दो बैटरी पैक ऑप्शन दिए जाएंगे जिनके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार होंगे :-  

    बैटरी पैक 

    49 केडब्ल्यूएच 

    61 केडब्ल्यूएच 

    इलेक्ट्रिक मोटर 

    1

    1

    पावर 

    144 पीएस 

    174 पीएस 

    टॉर्क 

    192.5 एनएम 

    192.5 एनएम 

    सर्टिफाइड रेंज 

    -

    500 किलोमीटर से ज्यादा 

    प्राइस व कंपेरिजन 

    Maruti e Vitara Exterior Image

    मारुति ई विटारा की कीमत 17 लाख रुपए (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा कर्व ईवी, महिंद्रा बीई 6 और एमजी जेडएस ईवी से रहेगा।  

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki e Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी ई विटारा

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है