• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    विनफास्ट वीएफ7 और वीएफ6 इलेक्ट्रिक कार के वेरिएंट की जानकारी आई सामने, फेस्टिव सीजन में होगी लॉन्च

    विनफास्ट वीएफ6 इलेक्ट्रिक एसयूवी कार दो वेरिएंट में आएगी, जबकि वीएफ7 कार तीन वेरिएंट में उपलब्ध होगी

    स्तुति
    स्तुति
    modified on अगस्त 05, 2025 17:47 ist
    info icon
    published onAug 05, 2025 17:44 IST
    last updated onAug 05, 2025 17:47 IST
    134 Views
    • Write a कमेंट

    • विनफास्ट वीएफ7 गाड़ी तीन वेरिएंट : अर्थ, विंड और स्काई में आएगी।

    • विनफास्ट वीएफ6 दो वेरिएंट : अर्थ और विंड में आएगी। 

    • इन दोनों इलेक्ट्रिक कार में एक्सटीरियर कलर ऑप्शन सभी वेरिएंट्स के साथ एक जैसे मिलेंगे।

    • इंटीरियर थीम अलग-अलग होगी, बेस वेरिएंट अर्थ में ऑल-ब्लैक कलर थीम दी जाएगी, जबकि टॉप वेरिएंट में मोका ब्लैक और ब्लैक कलर थीम मिलेगी। 

    • विनफास्ट वीएफ7 और वीएफ6 के वेरिएंट-वाइज फीचर्स फिलहाल सामने आने बाकी हैं। 

    विनफास्ट अपनी वीएफ7 और वीएफ6 इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इन दोनों इलेक्ट्रिक कार का प्रोडक्शन तमिल नाडु में स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में शुरू हो गया है। विनफास्ट वीएफ7 और वीएफ6 की प्री-बुकिंग फिलहाल जारी है। अब कंपनी ने दोनों एसयूवी कार के वेरिएंट से पर्दा उठा दिया है, साथ ही, कंपनी ने वीएफ7 और वीएफ6 एसयूवी के एक्सटीरियर और इंटीरियर कलर ऑप्शन की जानकारी भी साझा कर दी है। यहां देखें पूरी जानकारी :- 

    विनफास्ट वीएफ7 से जुड़ी जानकारी

    VinFast VF7 front design

    विनफास्ट वीएफ7 इलेक्ट्रिक एसयूवी कार को भारत में फेस्टिव सीजन पर लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की भारतीय वेबसाइट के अनुसार, यह गाड़ी तीन वेरिएंट में आएगी जो इस प्रकार होंगे :-

    • अर्थ 

    • विंड 

    • स्काई

    बता दें कि विनफास्ट वीएफ7 अंतरराष्ट्रीय वर्जन दो वेरिएंट : ईको और प्लस में उपलब्ध है।

    वीएफ7 भारतीय वर्जन के सभी वेरिएंट में 6 कलर ऑप्शन मिलेंगे जो इस प्रकार होंगे :- 

    • जेट ब्लैक

    • डेसैट सिल्वर

    • इंफिनिटी ब्लैंक

    • क्रिमसन रेड

    • जेनिथ ग्रे

    • अर्बन मिंट

    इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार के सभी वेरिएंट में एक्सटीरियर कलर ऑप्शन एक जैसे मिलेंगे, लेकिन वेरिएंट-वाइज इंटीरियर थीम अलग-अलग होगी। 

    • अर्थ वेरिएंट : ऑल-ब्लैक थीम

    VinFast VF7 black interior theme

    • विंड वेरिएंट : मोका ब्राउन और ब्लैक डुअल-टोन थीम 

    VinFast VF7 black and mocha brown interior theme

    • स्काई वेरिएंट : मोका ब्राउन और ब्लैक डुअल-टोन कलर थीम 

    VinFast VF7 interior

    विनफास्ट वीएफ7 के वेरिएंट-वाइज फीचर की जानकारी फिलहाल सामने आनी बाकी है। वीएफ7 कार में कई मॉडर्न फीचर्स मिलेंगे जिनमें 12.9-इंच ड्राइवर-ओरिएंटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले की जगह ज़रूरी ड्राइविंग डेटा के लिए हेड-अप डिस्प्ले शामिल होंगे। इस गाड़ी में पैनोरमिक ग्लास रूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 8-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और डुअल-जोन ऑटो एसी जैसे फीचर भी दिए जाएंगे।

    वीएफ7 अंतरराष्ट्रीय वर्जन में सेफ्टी के लिए 8 एयरबैग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर के साथ 360 डिग्री कैमरा और लेवल 2 एडीएएस दिया गया है जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। अनुमान है कि वीएफ7 भारतीय वर्जन में भी यही सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें : विनफास्ट वीएफ6 और वीएफ7 भारतीय वर्जन के कलर ऑप्शन की जानकारी आई सामने, देश के 11 शहरों में पब्लिक के लिए होगी शोकेस

    विनफास्ट वीएफ6 

    VinFast VF6 front design

    विनफास्ट वीएफ6 कंपनी की भारत में लॉन्च होने वाली दूसरी कार होगी। यह गाड़ी दो वेरिएंट में आएगी जो इस प्रकार होंगे :- 

    • अर्थ

    • विंड

    वीएफ7 की तरह यह गाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईको और प्लस वेरिएंट में उपलब्ध है।

    इसमें वीएफ7 वाले एक्सटीरियर कलर ऑप्शन दिए गए हैं, जबकि इंटीरियर थीम चुने गए वेरिएंट पर निर्भर करेगी।

    • अर्थ वेरिएंट : ऑल-ब्लैक थीम

    VinFast VF6 all-black cabin theme

    • विंड वेरिएंट : मोका ब्राउन और ब्लैक डुअल-टोन थीम 

    VinFast VF6 black and tan cabin theme

    अंतरराष्ट्रीय मॉडल की तरह इसकी फीचर और सेफ्टी लिस्ट भी वीएफ7 एसयूवी से मिलती जुलती हो सकती है।  

    VinFast VF6 interior

    वीएफ6 इलेक्ट्रिक कार में स्मॉल 59.6 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया जाएगा जिसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार होंगे :- 

    बैटरी पैक 

    59.6 केडब्ल्यूएच 

    इलेक्ट्रिक मोटर 

    1

    ड्राइवट्रेन

    एफडब्ल्यूडी 

    पावर 

    201 पीएस तक

    टॉर्क

    310 एनएम तक

    सर्टिफाइड रेंज (एनईडीसी) 

    470 किलोमीटर तक

    0 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार को विनफास्ट वीएफ6 कार 9 सेकंड में पकड़ लेगी। इस गाड़ी की टॉप स्पीड 175 किमी/घंटे है। 

    संभावित कीमत और मुकाबला 

    VinFast VF7 and VF6

    विनफास्ट वीएफ7 की कीमत 50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई आयोनिक 5, बीवाईडी सीलायन 7 और बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 एलडब्ल्यूबी जैसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी कार से रहेगा। 

    जबकि, विनफास्ट वीएफ6 एसयूवी की कीमत 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास रखी जा सकती है। इसका मुकाबला टाटा कर्व ईवी, महिंद्रा बीई 6, एमजी जेडएस ईवी और अपकमिंग मारुति ई विटारा से रहेगा। 
     

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    विनफास्ट वीएफ7 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    P
    p k sodhi
    Aug 9, 2025, 7:23:54 PM

    I love it , but before I buy I want take a test drive of the top varient of VF7. I hope its launched in kochi Kerala which is close to Tamil Nadu where they are made.

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

      • अपकमिंग
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है