• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई ने अपनी मिनी इलेक्ट्रिक कार इंस्टर ईवी की पहली तस्वीर की जारी: कैस्पर माइक्रो एसयूवी पर बेस्ड है ये, 355 किलोमीटर रेंज का दावा

    इंस्टर कंपनी की इंटरनेशनल मार्केट्स में उपलब्ध कैस्पर माइक्रो एसयूवी का ही एक ऑल इलेक्ट्रिक वर्जन है।

    भानु
    भानु
    Published On जून 11, 2024 18:57 ist
    info icon
    published onJun 11, 2024 18:57 IST
    last updated onJun 11, 2024 18:57 IST
    530 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई ने अपनी सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार इंस्टर ईवी की एक झलक दिखाई है। जून के आखिर में साउथ कोरिया में आयोजित होने जा रहे बुसान इंटरनेशनल मोबिलिटी शो में शोकेस किया जाएगा। बता दें कि  

    हुंडई इंस्टर डिजाइन

     

    कंपनी द्वारा जारी की गई तस्वीरों को देखें तो इंस्टर काफी हद तक कैस्पर जैसी ही लग रही है मगर इसके डिजाइन में थोड़े बहुत बदलाव भी किए गए हैं। इसमें नए पिक्सल जैसे एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप ​लाइट सिग्नेचर और 4 स्पोक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। एक इलेक्ट्रिक कार होने के नाते इसमें क्लोज्ड ऑफ ग्रिल ही दी जाएगी। वहीं इसमें आगे की तरफ चार्जिंग फ्लैप भी नजर आ रहा है। 

    इसके अलावा इसमें राउंड शेप्ड एलईडी हेडलाइट्स और टेललैंप्स में पिक्सल जैसे सिग्नेचर भी दिए गए हैं। 

    हुडई इंस्टर इंटीरियर और फीचर्स 

    हुंडई इंस्टर के इंटीरियर की तस्वीरें अभी जारी नहीं की गई है मगर हमारा मानना है कि इसका इंटीरियर आईसीई मॉडल जैसा ही हो सकता है। बता दें कि कैस्पर में का केबिन काफी प्रैक्टिकल है जिसमें फ्लैट फोल्ड होने वाली फ्रंट और रियर सीट्स दी गई है। हमे उम्मीद है कि इंस्टर में भी ऐसी ही प्रैक्टिकैलिटी देखने को मिलेगी। 

    फीचर्स की बात करें इसमें कैस्पर वाले ही फीचर्स दिए जा सकते हैं जिनमें एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ड्राइव मोड और पुश बटन स्टार्ट के साथ की-लेस एंट्री जैसे फीचर्स शामिल हैं। 

    यह भी पढ़ें: हुंडई आयोनिक 5 के आईसीसीयू में मिली खराबी, कंपनी ने वापस बुलाई 1700 से ज्यादा कार

    हुडई इंस्टर स्पेसिफिकेशन

    हुंडई इंस्टर इलेक्ट्रिक कार के टेक्निकल स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी फिलहाल सामने नहीं आई है मगर हुंडई का कहना है कि इंस्टर की डब्ल्यूएलटीपी क्लेम्ड रेंज 355 किलोमीटर तक हो सकती है। 

    हुंडई इंस्टर इंडिया लॉन्च?

    हुंडई इंस्टर के भारत में लॉन्च होने का कंफर्मेशन आना अभी बाकी है। यदि इसे यहां पेश किया जाता है तो इसका सीधा मुकाबला टाटा टियागो ईवी,एमजी कॉमेट ईवी और सिट्रोएन ईसी3 जैसी इलेक्ट्रिक कारों से होगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है