• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई पैक टू वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है खास, इन 10 तस्वीरों के जरिए डालिए एक नजर

    मिड-वेरिएंट होने के बावजूद महिंद्रा एक्सईवी 9ई पैक टू वेरिएंट में सभी काम के फीचर दिए गए हैं जिनमें 16-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम और कई एडीएएस फीचर शामिल हैं 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 27, 2025 12:05 ist
    info icon
    published onMar 27, 2025 11:29 IST
    last updated onMar 27, 2025 12:05 IST
    243 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra XEV 9e Pack Two

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई कंपनी की नई इलेक्ट्रिक कार है जिसकी कीमत 21.9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह गाड़ी चार वेरिएंट : पैक वन, पैक टू, पैक थ्री सिलेक्ट और पैक थ्री में उपलब्ध है। अब तक आप इस इलेक्ट्रिक एसयूवी-कूपे कार के टॉप वेरिएंट का लुक देख चुके होंगे, अब हमनें आपके लिए बेस से ऊपर वाले पैक टू वेरिएंट की कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिससे आपको अंदाजा लग सकेगा कि इस वेरिएंट में क्या कुछ खास मिलता है तो चलिए इस पर नजर डालते हैं आगे:

    आगे की डिजाइन 

    Mahindra XEV 9e Pack Two

    एक्सईवी 9ई का पैक टू वेरिएंट टॉप वेरिएंट से काफी मिलता जुलता लगता है। इसमें सभी मॉडर्न डिजाइन एलिमेंट दिए गए हैं जिनमें वेलकम और गुडबाय फंक्शन के साथ कनेक्टेड एलईडी डीआरएल्स  और बाय-प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट शामिल हैं। फ्रंट बंपर पर इसमें सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है जो इसे काफी आकर्षक लुक देती है। 

    साइड 

    Mahindra XEV 9e Pack Two

    राइडिंग के लिए इसमें 19-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इस वेरिएंट में फ्रंट डोर के लिए फ्लश डोर हैंडल्स दिए गए हैं, लेकिन टॉप वेरिएंट की तरह यह इलेक्ट्रॉनिक नहीं है, बल्कि यह मैनुअल यूनिट है। इसमें स्लोपिंग रूफ डिजाइन दी गई है जो इसे काफी स्लीक और स्टाइलिश लुक दे रही है।  

    पीछे की डिजाइन 

    Mahindra XEV 9e Pack Two

    पीछे की तरफ इसमें वेलकम और गुडबाय फंक्शन के साथ चौड़ा एलईडी लाइट बार दिया गया है। रियर साइड पर इसमें ड्यूल स्पॉइलर और बंपर पर चौड़ी स्किड प्लेट भी दी गई है। 

    इंटीरियर 

    Mahindra XEV 9e Pack Two

    एक्सईवी 9ई पैक टू वेरिएंट के केबिन को देखकर आपको बिलकुल नहीं लगेगा कि यह इसका बेस से ऊपर वाला वेरिएंट है। इसमें तीन 12.3--इंच स्क्रीन दी गई हैं। टॉप वेरिएंट (सॉफ्ट टच फिनिश) के मुकाबले इस वेरिएंट में डैशबोर्ड और डोर पर हार्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। 

    जबकि, बाकी एलिमेंट इसमें टॉप वेरिएंट जैसे ही दिए गए हैं। टॉप वेरिएंट की तरह इसमें लैदर सीट अपहोल्स्ट्री, लैदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और लैदर रैप्ड गियरनॉब दिया गया है।  

    Mahindra XEV 9e Pack Two

    इसमें रियर सीट पैसेंजर के अतिरिक्त कंफर्ट के लिए एसी वेंट्स और सीटों पर रिक्लाइनिंग फंक्शन दिया गया है। हालांकि, इस वेरिएंट में रियर सनशेड नहीं मिलते हैं जो कि इसमें केवल पैक थ्री वेरिएंट के साथ दिए गए हैं।

    फीचर व सेफ्टी

    Mahindra XEV 9e Pack Two

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई के पैक टू वेरिएंट में तीन स्क्रीन के अलावा वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मेमोरी फंक्शन के साथ 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर  सीट, वायरलेस फोन चार्जर, पैनोरमिक ग्लास रूफ, 16-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम और पुश-बटन स्टार्ट / स्टॉप जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    Mahindra XEV 9e Pack Two

    पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, रियर पार्किंग कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) फीचर भी दिया गया है जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग सिस्टम शामिल है। 

    यह भी पढ़ें :  महिंद्रा एक्सईवी 9ई के बेस वेरिएंट पैक वन में क्या कुछ मिलता है खास, इन 7 तस्वीरों के जरिए डालिए एक नजर

    जबकि, एक्सईवी 9ई के टॉप वेरिएंट में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, नीबैग एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और एडीएएस फीचर दिए गए हैं। 

    पावरट्रेन 

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई में सिंगल पावरट्रेन ऑप्शन दिया गया है जिसकी डिटेल कुछ इस प्रकार है :-  

    पैरामीटर 

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई पैक टू  

    पावर 

    231 पीएस 

    टॉर्क 

    380 एनएम 

    बैटरी पैक 

    59 केडब्ल्यूएच 

    सर्टिफाइड रेंज 

    542 किलोमीटर 

    एक्सईवी 9ई कार फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 140 किलोवाट चार्जर के जरिए यह गाड़ी 20 से 80 प्रतिशत 20 मिनट में चार्ज हो जाती है। जबकि, टॉप वेरिएंट पैक थ्री में ज्यादा पावरफुल 280 पीएस ई-मोटर के साथ बड़ा 79 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है जिसके जरिए यह गाड़ी 656 किलोमीटर की रेंज देती है। 

    प्राइस व कंपेरिजन 

    Mahindra XEV 9e Pack Two

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई पैक टू वेरिएंट की कीमत 24.9 लाख रुपये है। इस वेरिएंट की डिलीवरी जुलाई 2025 से शुरू होगी। एक्सईवी 9ई इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 21.9 लाख रुपये से 30.5 लाख रुपये (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) के बीच है। 

    सेगमेंट में इसका मुकाबला बीवाईडी एटो 3 और अपकमिंग टाटा हैरियर ईवी से है। यह गाड़ी हुंडई आयोनिक 5 के मुकाबले में ज्यादा सस्ता ऑप्शन है। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा एक्सईवी 9ई

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है