बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 लॉन्ग व्हीलबेस भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में हुई लॉन्च, कीमत 49 लाख रुपये
आईएक्स1 एलडब्ल्यूबी को भारत में ही तैयार किया गया है इसलिए इसकी कीमत 49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम,पैन-इंडिया) रखी गई है।
- Write a कमेंट

- क्लोज्ड ऑफ ग्रिल और अपडेटेड अलॉय व्हील्स जैसे छोटो मोटे बदलाव किए गए हैं आईएक्स1 लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन में
- कर्व्ड डिस्प्ले सेटअप दिया गया है इसमें जिसमें 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 10.7 इंच टचस्क्रीन है शामिल
- 8 एयरबैग्स,पार्क असिस्ट और रियर पार्किंग कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं इसमें
- 66.4 केडब्ल्यूएच का बैटरी पैक दिया गया है जो ड्युअल मोटर सेटअप से है पेयर्ड, 204 पीएस और 250 एनएम है इसका पावर और टॉर्क आउटपुट
- ऑल व्हील ड्राइवट्रेन दिया गया है इसमें
बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 को सबसे पहलेे भारत में 2023 में लॉन्च किया गया था और अब भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में इसके लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन को लॉन्च किया गया है। बीएमडब्ल्यू ने आईएक्स1 एलडब्ल्यूबी की डिलीवरी भी शुरू कर दी है।
रेगुलर आईएक्स1 जैसे ही हैं इसके लुक्स, ईवी स्पेसिफिक बदलाव किए गए हैं इसमें

आईएकस1 एलडब्ल्यूबी का ओवरऑल डिजाइन बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 के रेगुलर व्हीलबेस वर्जन जैसा ही है और इसमें मामूली बदलाव ही किए गए हैं। इसके फ्रंट में क्लोज्ड ऑफ ग्रिल और अपडेटेड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें रेगुलर मॉडल की तरह स्लिम एलईडी हेडलाइट्स और एलईडी टेललाइट्स दी गई है।
केबिन और फीचर्स
बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 एलडब्ल्यूबी के डैशबोर्ड लेआउट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें कर्व्ड इंटीग्रेटेड डिस्प्ले दी गई है जिसमें 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 10.7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। इसके अलावा इस एसयूवी कार में 12-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, मसाज फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीटें, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जिंग और एक पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं । सेफ्टी के लिए इसमें 8 एयरबैग, रियर पार्किंग कैमरा, पार्क असिस्ट और ब्रेक फंक्शन और फ्रंट-कॉलिजन वॉर्निंग के साथ क्रूज़ कंट्रोल जैसे ड्राइवर असिस्ट फीचर्स दिए गए हैं।
दावाकृत रेंज
आईएक्स1 एलडब्ल्यूबी में रेगुलर मॉडल की तरह 66.4 केडब्ल्यूएच का बैटरी पैक दिया गया है मगर इसकी दावाकृत रेंज ज्यादा है। इसका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

| बैटरी पैक |
66.4 केडब्ल्यूएच |
| दावाकृत रेंज |
531 किलोमीटर (एमआईडीसी) |
| पावर |
204 पीएस |
| टॉर्क |
250 एनएम |
| एक्सलरेशन (0-100 किलोमीटर प्रति घंटे) |
8.6 सेकंड्स |
कंपेरिजन
बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 का मुकाबला वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज और सी40 रिचार्ज से है। यह गाड़ी बीवाईडी एटो 3 और हुंडई आयोनिक5 के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम ऑप्शन साबित होगी।
यह भी देखेंः बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 ऑन रोड प्राइस














