• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस ईवी: जानिए इलेक्ट्रिक कार के कौनसे वेरिएंट में मिलता है कौनसा पावरट्रेन ऑप्शन

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी तीन वेरिएंट और दो पावरट्रेन में उपलब्ध है

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 18, 2025 19:13 ist
    info icon
    published onJul 18, 2025 19:13 IST
    last updated onJul 18, 2025 19:13 IST
    280 Views
    • Write a कमेंट

    Kia Carens Clavis EV

    हाल ही में किआ कैरेंस क्लाविस ईवी को भारत में लॉन्च किया गया है और इसकी कीमत 17.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह तीन वेरिएंट और दो पावरट्रेन ऑप्शन में उपलब्ध है। इस इलेक्ट्रिक एमपीवी कार की आधिकारिक बुकिंग 22 जुलाई से शुरू होगी। यहां हम जानेंगे क्लाविस ईवी के कौनसे वेरिएंट में कौनसा पावरट्रेन ऑप्शन दिया गया है।

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी: वेरिएंट अनुसार पावरट्रेन

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी तीन वेरिएंट: एचटीके प्लस, एचटीएक्स और एचटीएक्स प्लस में मिलती है। आप इसे दो पावरट्रेन ऑप्शन: स्टैंडर्ड रेंज और एक्सटेंडेड रेंज में खरीद सकते हैं। यहां देखिए इसके कौनसे वेरिएंट में कौनसा पावरट्रेन मिलता है:

     

    स्टैंडर्ड रेंज

    एक्सटेंडेड रेंज

    एचटीके प्लस

    ✅ 

    एचटीएक्स

    एचटीएक्स प्लस

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी: बैटरी पैक, मोटर और रेंज

    जैसा कि ऊपर बताया गया है, किआ कैरेंस क्लाविस ईवी दो बैटरी पैक में मिलती है, जिनके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार है:

     

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी स्टैंडर्ड रेंज

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी एक्सटेंडेड रेंज

    बैटरी पैक

    42 केडब्ल्यूएच

    51.4 केडब्ल्यूएच 

    पावर

    135 पीएस

    171 पीएस

    टॉर्क

    255 एनएम

    फुल चार्ज में रेंज

    404 किलोमीटर

    490 किलोमीटर

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी: फीचर और सेफ्टी

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी के टॉप फीचर में एक 12.25-इंच टचस्क्रीन इंफाटेनमेंट सिस्टम, एक 12.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एक पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड ड्राइवर सीट, आगे वेंटिलेटेड सीटें, एक वायरलेस फोन चार्जर, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, और 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग शामिल है।

    यह भी पढ़ें: किआ कैरेंस क्लाविस के किस वेरिएंट में मिलते हैं कौनसे फीचर, जानिए यहां

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, आगे और पीछे पार्किंग सेंसर, 360 डिग्री कैमरा, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी: प्राइस और कंपेरिजन

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी की कीमत 17.99 लाख रुपये से 24.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसका मुकाबला बीवाईडी ईमैक्स 7 से है। इसके अलावा इसे टोयाटा इनोवा हाईक्रॉस और मारुति इनविक्टो के इलेक्ट्रिक विकल्प के रूप में भी चुना जा सकता है।

    was this article helpful ?

    किया कैरेंस क्लाविस ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on किया कैरेंस क्लाविस ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है