• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत मोबिलिटी एक्सपो 2024 में टाटा नेक्सन ईवी डार्क एडिशन से उठा पर्दा

    इस स्पेशल एडिशन मॉडल के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कुछ कॉस्मेटिक अपडेट किए गए हैं, जबकि इसके फीचर में कोई बदलाव नहीं हुआ है

    सोनू
    सोनू
    modified on फरवरी 01, 2024 15:15 ist
    info icon
    published onFeb 01, 2024 15:13 IST
    last updated onFeb 01, 2024 15:15 IST
    504 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Nexon EV Dark Edition At The 2024 Bharat Mobility Expo

    • डार्क एडिशन नेक्सन ईवी के केवल लॉन्ग रेंज वेरिएंट पर बेस्ड होगा।

    • एक्सटीरियर में ऑल-ब्लैक पेंट, ब्लैक अलॉय व्हील, और डार्क बैजिंग दी गई है।

    • केबिन में लेदरेट अपहोल्स्ट्री के साथ ऑल-ब्लैक थीम दी गई है।

    • इसे जल्द लॉन्च किया जा सकता है और यह फीचर लोडेड वेरिएंट्स पर बेस्ड हो सकती है।

    2023 में जब नई टाटा नेक्सन ईवी को लॉन्च किया गया था तब कंपनी ने प्री-फेसलिफ्ट मॉडल की तरह इसका डार्क एडिशन मॉडल नहीं उतारा था। हालांकि जल्द ही कंपनी यह विकल्प इसमें फिर से जोड़ने वाली है और अब भारत मोबिलिटी एक्सपो 2024 में नई टाटा नेक्सन ईवी डार्क एडिशन से पर्दा उठा दिया गया है। इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में ऑल-ब्लैक ट्रीटमेंट दिया गया है और यह इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के बड़े बैटरी पैक वाले वेरिएंट्स पर बेस्ड है। इसमें क्या कुछ मिलेगा खास, जानेंगे आगेः

    ब्लैक एक्सटीरियर

    Tata Nexon EV Dark Edition Front

    नेक्सन ईवी के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस डार्क एडिशन मॉडल का एक्सटीरियर ऑल-ब्लैक कलर में है। इसमें ब्लैक एक्सटीरियर शेड, ब्लैक ग्रिल, ब्लैक बंपर, और डार्क फिनिश ‘टाटा’ लोगो दिया गया है।

    Tata Nexon EV Dark Edition Side

    इसमें ब्लैक कलर के 16-इंच एयरोडायनामिक व्हील, ब्लैक रूफ रेल्स, और फ्रंट फेंडर पर डार्क बैजिंग दी गई है। पीछे की तरफ भी इसमें ब्लैक ट्रीटमेंट और बैजिंग दी गई है।

    Tata Nexon EV Dark Edition Rear

    इन सब के अलावा बाकी डिजाइन एलिमेंट्स रेगुलर मॉडल जैसे ही हैं, जिनमें वर्टिकल एलईडी हेडलाइटें, कार की चौड़ाई तक फैले एलईडी डीआरएल, फ्रंट बंपर में एयरोडायनामिक इनसर्ट, और कनेक्टेड एलईडी टेललाइटें शामिल हैं। ब्लैक कलर और एलइडी लाइटिंग स्ट्रिप्स का ये कॉम्बिनेशन रात के समय काफी जबरदस्त लगने वाला है।

    ऑल ब्लैक केबिन

    Tata Nexon EV Cabin

    इसके केबिन में दूसरे टाटा डार्क एडिशन मॉडल जैसा ही ट्रीटमेंट दिया गया है। इसका केबिन ऑल ब्लैक लेआउट में है। इसके डैशबोर्ड, सेंटर कंसोल, और लेदरेट अपहोल्स्ट्री पर ब्लैक ट्रीटमेंट दिया गया है। वहीं स्टीयरिंग व्हील, गियर नोब, और इनसाइड डोर हैंडल पर भी ब्लैक टच दिखाई दे रहा है। हेडरेस्ट पर ‘डार्क’ बैजिंग भी दी गई है।

    कोई नए फीचर नहीं

    Tata Nexon EV Touchscreen

    नेक्सन ईवी एक फीचर लोडेड कार है ऐसे में कंपनी ने इसके स्पेशल एडिशन में कोई नए फीचर्स नहीं जोड़े हैं। इसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ल, टच पैनल के साथ ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, और सनरूफ जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें आर्केड.ईवी भी दिया गया है जिससे पैसेंजर कार चार्जिंग के दौरान टचस्क्रीन सिस्टम पर गेम खेल सकते हैं और मूवी देख सकते हैं। इसमें व्हीकल-टू-लोड और व्हीकल-टू-व्हीकल चार्जिंग फंक्शन भी मिलता है, जिससे आप इसकी बैटरी से दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को पावर दे सकते हैं या दूसरी इलेक्ट्रिक गाड़ी को चार्ज कर सकते हैं।

    पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, सभी व्हील पर डिस्क ब्रेक, हिल होल्ड और डिसेंट कंट्रोल, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360 डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    बड़ा बैटरी पैक

    Tata Nexon EV Charging Port

    टाटा नेक्सन ईवी डार्क एडिशन में 40.5केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया जाएगा। इस बैटरी पैक के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जो 144 पीएस की पावर और 214 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। इसकी फुल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज 465 किलोमीटर है।

    यह भी पढ़ें: भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024ः मर्सिडीज-बेंज ईक्यूजी कॉन्सेप्ट से उठा पर्दा, जानिए कब होगी लॉन्च और क्या कुछ मिलेगा खास

    रेगुलर नेक्सन ईवी में छोटे 30 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक का ऑप्शन भी दिया गया है। इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर 129 पीएस की पावर और 215 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। छोटे बैटरी पैक वाले मॉडल की फुल चार्ज में रेंज 325 किलोमीटर बताई गई है।

    प्राइस

    Tata Nexon EV Dark Edition

    टाटा नेक्सन ईवी डार्क एडिशन की कीमत रेगुलर वेरिएंट्स से ज्यादा होगी। वर्तमान में नेक्सन इलेक्ट्रिक की प्राइस रेंज 14.74 लाख रुपये से 19.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    यह भी देखेंः टाटा नेक्सन ईवी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    टाटा नेक्सन ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है