महिंद्रा की 20 से 30 प्रतिशत एसयूवी 2027 तक हो सकती हैं इलेक्ट्रिक, कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने कही ये बात
महिंद्रा एक्सयूवी400 के साथ 2023 की शुरुआत से भारत के इलेक्ट्रिक मार्केट में एंट्री करने जा रही है। इसके अलावा महिंद्रा नए डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक मॉडल्स पर भी काम कर रही है जिनकी ज्यादा जानकारी कंपनी 15 अगस्त को साझा करेगी। डेडिकेटेड ईवी प्लेटफार्म पर बना पहला मॉडल मार्केट में 2025 में आएगा। ईवी सेगमेंट में लीडिंग ब्रांड बनने के उद्देश्य के साथ कंपनी आईसी इंजन मॉडल भी उतारना जारी रखेगी।
- Write a कमेंट

महिंद्रा ने हाल ही में अपकमिंग फोर व्हीलर ईवी सब डिविजन के नए इनवेस्टमेंट पार्टनर का खुलासा है। इस दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश जेजुरीकर ने कहा कि ‘हम उम्मीद करते हैं कि 2027 तक 20 से 30 प्रतिशत महिंद्रा एसयूवी इलेक्ट्रिक हो जाएंगी।’
महिंद्रा इस विजन को पूरा करने के लिए कितनी ईवी उतारेगी?
वर्तमान में महिंद्रा के पोर्टफोलियो में करीब 10 एसयूवी कार है। एक्सयूवी400 नया इलेक्ट्रिक मॉडल होगा, लेकिन इसे एक्सयूवी300 सबकॉम्पैक्ट एसयूवी पर तैयार किया गया है जो पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में मिलती है। एक्सयूवी 700 कंपनी का दूसरा मॉडल है जो इलेक्ट्रिक वर्जन में आने के लिए तैयार है और इसे 2027 तक पेश किया जा सकता है। इसके अलावा इस टाइम पीरियड में महिंद्रा दो नहीं तो कम से कम एक नई डेडिकेटेड ईवी भी उतारेगी। उस समय तक कंपनी के पोर्टफोलियो में करीब 12 एसयूवी कार हो सकती हैं और इनमें से तीन इलेक्ट्रिक एसयूवी हो सकती हैं।

महिंद्रा का माइल्ड इलेक्ट्रिफिकेशन प्लान
महिंद्रा अपने पेट्रोल और डीजल पावरट्रेन के साथ कुछ इलेक्ट्रिफिकेशन देने की योजना भी बना रही है। कहा जा रहा है कि कंपनी अपने लाइनअप के सभी मॉडल में माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दे सकती है। यह टेक्नोलॉजी बोलेरो और थार में भी दी जा सकती है।