- 130 तस्वीरें
- शॉर्ट्स
10 कलर
महिंद्रा एक्सईवी 9ई
महिंद्रा एक्सईवी 9ई के प्रमुख स्पेसिफिकेशन
| रेंज | 542 - 656 किमी |
| पावर | 228 - 282 बीएचपी |
| बैटरी कैपेसिटी | 59 - 79 केडब्ल्यूएच |
| चार्जिंग टाइम डीसी | 180 किलोवाट चार्जर के साथ 20 मिनट |
| चार्जिंग टाइम एसी | 11.2 किलोवाट चार्जर के साथ 11.7 घंटे |
| बूट स्पेस | 663 लीटर |
महिंद्रा एक्सईवी 9ई प्राइस
XEV 9E के 16 वेरिएंट हैं, ₹21.90L से शुरू, 59 kWh और 79 kWh बैटरी पैक में, ऑप्शनल 7.2/11.2 kW AC चार्जर और Cineluxe Edition (₹29.35L) के साथ. Pack One (₹21.90L) EV बेस है जिसमें 6 एयरबैग, ESP, Bi LED प्रोजेक्टर, 6-स्पीकर ऑडियो और रिवर्स कैमरा मिलता है. Pack Two (₹24.90L) लेदरेट, Harman Kardon 16-स्पीकर Dolby Atmos, ADAS Level 2 (एडेप्टिव क्रूज़ + Smart Pilot Assist के साथ), डुअल ज़ोन AC, 6-way पावर ड्राइवर सीट और पैनोरमिक सनरूफ तक ले जाता है. Pack Three Select (₹27.90L) में 7 एयरबैग, 360 कैमरा, blind view मॉनिटर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें जुड़ती हैं. Pack Three (₹30.50L) Vision X AR HUD, ऑटो लेन चेंज वाला फुल Highway Assist और ऑटोनॉमस इमरजेंसी स्टीयरिंग के साथ टॉप पर है. ज़्यादातर बायर्स Pack Two 79 kWh (₹26.50L) पर आते हैं, यहीं आपको 79 kWh लॉन्ग-रेंज बैटरी, Harman Kardon Dolby Atmos, ADAS L2, लेदरेट और सनरूफ मिल जाते हैं, और Pack Three की वेंटिलेटेड सीटें, 7 एयरबैग, 360 कैमरा और Vision X HUD के लिए ~₹4L एक्स्ट्रा नहीं देने पड़ते.
| एक्सईवी 9ई पैक वन(बेस मॉडल)59 केडब्ल्यूएच, 542 किमी, 228 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड | ₹21.90 लाख* | ||
| एक्सईवी 9ई पैक वन 7.2किलोवाट चार्जर59 केडब्ल्यूएच, 542 किमी, 228 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड | ₹22.40 लाख* | ||
| एक्सईवी 9ई पैक वन 11.2किलोवाट चार्जर59 केडब्ल्यूएच, 542 किमी, 228 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड | ₹22.65 लाख* | ||
| एक्सईवी 9ई पैक टू59 केडब्ल्यूएच, 542 किमी, 228 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड | ₹24.90 लाख* | ||
| एक्सईवी 9ई पैक टू 7.2किलोवाट चार्जर59 केडब्ल्यूएच, 542 किमी, 228 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड | ₹25.40 लाख* | ||
| एक्सईवी 9ई पैक टू 11.2किलोवाट चार्जर59 केडब्ल्यूएच, 542 किमी, 228 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड | ₹25.65 लाख* | ||
| एक्सईवी 9ई पैक टू 79केडब्ल्यूएच79 केडब्ल्यूएच, 656 किमी, 282 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड | ₹26.50 लाख* | ||
| एक्सईवी 9ई पैक टू 79केडब्ल्यूएच 7.2किलोवाट चार्जर79 केडब्ल्यूएच, 656 किमी, 282 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड | ₹27 लाख* | ||
| एक्सईवी 9ई पैक टू 79केडब्ल्यूएच 11.2किलोवाट चार्जर79 केडब्ल्यूएच, 656 किमी, 282 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड | ₹27.25 लाख* | ||
| एक्सईवी 9ई पैक थ्री सिलेक्ट59 केडब्ल्यूएच, 542 किमी, 228 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड | ₹27.90 लाख* | ||
| एक्सईवी 9ई पैक थ्री सलेक्ट 7.2किलोवाट चार्जर59 केडब्ल्यूएच, 542 किमी, 228 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड | ₹28.40 लाख* | ||
| पैक थ्री सलेक्ट 11.2किलोवाट चार्जर59 केडब्ल्यूएच, 542 किमी, 228 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड | ₹28.65 लाख* | ||
| एक्सईवी 9ई cineluxe एडिशन79 केडब्ल्यूएच, 656 किमी, 282 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड | ₹29.35 लाख* | ||
| एक्सईवी 9ई पैक थ्री79 केडब्ल्यूएच, 656 किमी, 282 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड | ₹30.50 लाख* | ||
| एक्सईवी 9ई पैक थ्री 7.2किलोवाट चार्जर79 केडब्ल्यूएच, 656 किमी, 282 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड | ₹31 लाख* | ||
| एक्सईवी 9ई पैक थ्री 11.2किलोवाट चार्जर(टॉप मॉडल)79 केडब्ल्यूएच, 656 किमी, 282 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड | ₹31.25 लाख* |
महिंद्रा एक्सईवी 9ई रिव्यू
ओवरव्यू
महिंद्रा इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में कोई नई नहीं है। कंपनी ने सबसे पहली इलेक्ट्रिक कार 2001 में 'रेवा' नाम से लॉन्च की थी, जो इतनी पॉपुलर नहीं हो पाई थी। इसके बाद महिंद्रा ने एक्सयूवी400 के साथ फिर से सेगमेंट में जगह बनाने कोशिश की, लेकिन अंत में यह गाड़ी ज्यादा पॉपुलर नेक्सन ईवी के सामने पिछड़ गई। अब महिंद्रा ने अपनी स्टाइलिश इलेक्ट्रिक कार बीई 6 के साथ एक्सईवी 9ई को भी लॉन्च कर दिया है जो कि पॉपुलर एक्सयूवी700 का इलेक्ट्रिक एसयूवी-कूपे वर्जन है।

इस फ्यूचरिस्टिक लुक्स वाली इलेक्ट्रिक कार में आपकी कल्पना से भी ज्यादा खूबियां हैं और इसमें पावरफुल पावरट्रेन दी गई है जिसकी रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा है। अब सवाल यह उठता है कि यह यूनीक इलेक्ट्रिक कार रोजाना इस्तेमाल करने में कैसी है? क्या इसमें आकर्षक डिजाइन और दमदार फीचर्स से बढ़कर कुछ मिलता है? क्या यह टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक जैसे प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर दे पाती है? आइए जानते हैं इसके बार में आगे:
एक्सटीरियर
एक्सईवी 9ई कार देखने में किसी वीडियो गेम से निकली हुई लगती है। यह गाड़ी बीई 6 जितनी आकर्षक नहीं है। इसकी डिजाइन महिंद्रा एक्सयूवी700 से काफी इंस्पायर्ड है, जो इसकी फ्रंट प्रोफाइल से साफ जाहिर होता है।

आगे की तरफ इसमें क्लोज़्ड-ऑफ ग्रिल, कनेक्टेड एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स (डीआरएल्स), वर्टिकल स्टैक्ड एलईडी हेडलैंप्स और बोनट पर पावरफुल क्रीज दी गई है। इसमें डीआरएल्स पर इंटीग्रेटेड सिक्वेन्शियल इंडिकेटर और वेलकम/गुडबाय फंक्शन दिया गया है जो (खासकर रात में) काफी अपमार्केट लगता है। फ्रंट पर दिए गए नए महिंद्रा इलेक्ट्रिक लोगो में इल्युमिनेशन का फीचर भी दिया गया है।

साइड से देखने पर इसकी 4.8 मीटर लंबाई पूरी नजर आती है और इस एंगल से आप इसकी साफ सुथरी एसयूवी कूपे डिजाइन भी देख सकते हैं। इसमें आगे वाले दरवाजे पर फ्लश फिटिंग डोर हैंडल्स दिए गए हैं, जबकि पीछे वाले डोर हैंडल इसमें सी-पिलर पर छिपे हुए हैं। इसकी रूफ उठी हुई रियर प्रोफाइल पर जाकर मिलती है।

राइडिंग के लिए इसमें 19-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इस कार में काफी छोटे लगते हैं। यदि आपको भी ऐसा लगता है तो आप ज्यादा पैसे खर्च करके इसमें बड़े 20-इंच व्हील्स भी लगवा सकते हैं।

पीछे की तरफ इसमें कनेक्टेड टेललैंप्स दिए गए हैं जो दिखने में बेहद आकर्षक हैं। डीआरएल्स की तरह इसमें टेललैंप्स के साथ भी वेलकम और गुडबाय फंक्शन दिया गया है। महिंद्रा ने बहुत ही सफाई से चार्जिंग पोर्ट को बाएं टेललैंप के नीचे छिपाया है और बूट खुले होने की स्थिति में बंपर के ऊपर अतिरिक्त ब्लिंकर भी लगा दिया है।

इसकी डिजाइन काफी यूनीक और फ्यूचरिस्टिक है, लेकिन यह हर किसी को इतनी जल्दी पसंद नहीं आती है। इस कार के बारे में आपके परिवार से आपको मिली जुली प्रतिक्रिया मिल सकती है और पहली झलक में इसे कई लोग नापसंद भी कर सकते हैं। लेकिन, इसकी साइज और शेप इसे दमदार रोड प्रजेंस देने में मदद करती है।
महिंद्रा एक्सईवी 9ई कार में सात कलर ऑप्शन : टैंगो रेड, नेबुला ब्लू, डेजर्ट मिस्ट, डीप फॉरेस्ट, रूबी वेलवेट, एवरेस्ट व्हाइट और स्टेल्थ ब्लैक दिए गए हैं। हमें इसका टैंगो रेड और स्टेल्थ ब्लैक कलर सबसे ज्यादा पसंद है क्योंकि यह इस एसयूवी कार को सबसे ज्यादा आकर्षक लुक देता है।
इंटीरियर
डिजाइन और क्वालिटी

एक्सटीरियर की तरह इसके केबिन की डिजाइन भी एक्सयूवी700 से काफी इंस्पायर्ड है। इसका डैशबोर्ड लेआउट, एसी वेंट्स और कंट्रोल्स की पोजिशन और स्टोरेज ऑप्शन एक्सयूवी700 से मिलते जुलते हैं, फर्क इसमें केवल 3-स्क्रीन सेटअप, स्टीयरिंग व्हील और कलर ऑप्शन का है।

केबिन के अंदर इसमें ऑफ-व्हाइट/ग्रीन कलर का इस्तेमाल किया गया है जिससे इसका केबिन काफी बड़ा और हवादार लगता है। यह कलर ऑप्शन काफी प्रीमियम नजर आता है। महिंद्रा ने इसमें स्टीयरिंग व्हील और सेंटर कंसोल पर कई सारे ग्लॉस ब्लैक एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया है जो दिखने में काफी आकर्षक लगते हैं, लेकिन इसमें धूल-मिटटी, स्क्रेच और फिंगरप्रिंट जल्दी से चिपक जाते हैं।

इसकी केबिन क्वालिटी महिंद्रा के दूसरे मॉडल्स के जैसी है। इसमें स्टीयरिंग व्हील, गियर नॉब, सेंटर आर्मरेस्ट और डोर पैड्स पर सॉफ्ट टच पैडिंग का इस्तेमाल किया गया है जो इसके केबिन को प्रीमियम फील देते हैं। इस गाड़ी के केबिन में लगे बटन की क्वालिटी भी काफी अच्छी है और यह सॉलिड फील देते हैं। हमने देखा कि पैनल गैप और फिट व फिनिश क्वालिटी पूरे केबिन में काफी हद तक एक जैसी हैं।
आगे वाली सीट
एक्सईवी 9ई के चारों दरवाजे 90 डिग्री तक खुलते हैं, जिससे केबिन में आना जाना आसान हो जाता है। हालांकि, एक बात ध्यान रहे कि इसका फ्लोरबोर्ड ऊंचा है जो कि औसत साइज के वयस्कों के लिए समस्या तो नहीं है, मगर आप 6 फुट से ज्यादा लंबे है तो आपको सिर झुकाकर रखना होगा जिससे वो कार के साइड से ना टकराए।

केबिन के अंदर जाकर आपको महसूस होगा कि इसमें अच्छी-खासी स्पेस दी गई है। इसकी आगे वाली सीटें काफी चौड़ी हैं और इसमें बड़े बोल्स्टर दिए गए हैं जो अच्छा साइड सपोर्ट देते हैं। इसमें हेडरूम की कमी बिलकुल भी महसूस नहीं होती है। इसकी ड्राइवर सीट मैनुअल लंबर सपोर्ट के साथ 6-वे पावर एडजस्टेबल है। चूंकि इसमें स्टीयरिंग व्हील पर टिल्ट और टेलीस्कोपिक एडजस्टमेंट मिलता है, ऐसे में इस गाड़ी में सही ड्राइविंग पोजिशन मिलना बेहद आसान हो जाता है।
बड़ी विंडस्क्रीन और ऊंची ड्राइविंग पोजिशन के साथ आगे वाली सीट से अच्छी विजिबिलिटी मिलती है, मगर छोटी रियर विंडस्क्रीन मौजूद होने की वजह से इसमें पीछे का व्यू सही से नहीं दिख पाता।
पीछे वाले सीट
स्लोपिंग रूफलाइन की वजह से इसमें पीछे वाली सीट पर हेडरूम स्पेस थोड़ी कम मिल पाती है, लेकिन औसत साइज के वयस्क पैसेंजर के लिए यह पर्याप्त है। पीछे वाली सीट पर 6 फुट लंबे व्यक्ति को नीरूम स्पेस पर्याप्त मिलती है और पैरों को फैलाने के लिए इसमें अच्छी-खासी जगह दी गई है। इसमें औसत साइज के वयस्क पैसेंजर को अंडरथाई स्पोर्ट पर्याप्त मिलता है, लेकिन 6 फुट हाइट वाले पैसेंजर को इसकी कमी जरूर महसूस हो सकती है।

चूंकि यह गाड़ी काफी चौड़ी है, इसमें पीछे वाली सीट पर तीन पैसेंजर कंफर्टेबल होकर बैठ सकते हैं और इसमें मिडल पैसेंजर के लिए डेडिकेटेड हेडरेस्ट की सुविधा भी दी गई है। इसमें मिडल पैसेंजर को थोड़ी सीधी सीटिंग पोजिशन मिलती है जिससे उसे शोल्डर रूम के लिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। अतिरिक्त कंफर्ट के लिए इसमें रियर सीटों पर रिक्लाइन फंक्शन और विंडो पर सनब्लाइंड दिया गया है। आप मिडल पैसेंजर के नहीं बैठे होने पर सेंटर आर्मरेस्ट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
स्टोरेज ऑप्शन

एक्सईवी 9ई कार में चारो दरवाजों पर 1-लीटर की बोतल रखने के लिए बॉटल होल्डर्स और सेंटर कंसोल पर बोतल और कॉफी कप्स को रखने के लिए दो कपहोल्डर दिए गए हैं। इसमें क्लाइमेट कंट्रोल बटन के नीचे की तरफ स्टोरेज कम्पार्टमेंट, डॉक्युमेंट रखने के लिए ग्लवबॉक्स के साथ डेडिकेटेड ट्रे और सेंटर आर्मरेस्ट के नीचे की तरफ स्टोरेज दी गई है।

पीछे वाले पैसेंजर के लिए इसमें सीटबैक पॉकेट्स, फोन को रखने के लिए रियर एसी वेंट्स के नीचे की तरफ ट्रे, और सेंटर आर्मरेस्ट पर दो कपहोल्डर दिए गए हैं।
चार्जिंग ऑप्शन

इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार में आगे की तरफ वायरलेस फोन चार्जर के साथ टाइप-सी पोर्ट और 65वाट टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। पीछे वाले पैसेंजर के लिए इसमें वायरलेस फोन चार्जर और दो 65वाट टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं। इस गाड़ी के बूट में 12वोल्ट सॉकेट भी दिया गया है जिसे टायर इन्फ्लेटर या फिर बूट में छोटे रेफ्रिजरेटर को पावर देने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
एक्सईवी 9ई का केबिन फीचर्स से भरपूर है। इस गाड़ी में एक फैमिली के लिए पर्याप्त जगह भी मिलती है।
फीचर
महिंद्रा ने इस गाड़ी में आकर्षक फीचर्स देकर एक नया स्टैंडर्ड सेट किया है और इस कीमत में कोई भी कार एक्सईवी 9ई के आस-पास भी नहीं पहुंच पाती है। यहां देखें इसमें दिए गए सभी काम के फीचर:
| फीचर | |
| मेमोरी फंक्शन के साथ 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट | फ्रंट और रियर वायरलेस फोन चार्जर |
| पुश बटन स्टार्ट स्टॉप | इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम्स |
| फिक्सड ग्लास रूफ | फ्रंट सीट वेंटिलेशन |
| ऑटो डिमिंग आईआरवीएम | पावर्ड टेलगेट |
एक्सईवी 9ई कार का सबसे बड़ा हाइलाइट फीचर ट्रिपल स्क्रीन सेटअप है जिसके तहत 12.3-इंच टचस्क्रीन, 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 12.3-इंच फ्रंट पैसेंजर डिस्प्ले शामिल है।

इसकी टचस्क्रीन इस्तेमाल करने में काफी स्मूद है और यह बिलकुल भी लैग नहीं करती है। टचस्क्रीन का इंटरफेस समझने में काफी आसान है और यह एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। यह ऐप्स सूट के साथ आती है जो शॉपिंग एप्स, सोशल मीडिया एप्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करती है। इस स्क्रीन के साथ 16-स्पीकर हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम दिया गया है जो 50 लाख रुपये से कम बजट में शानदार सराउंड साउंड एक्सपीरिएंस देता है और कस्टमाइजेबल ऑडियो मोड के साथ आता है।

इसके ड्राइवर डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन काफी अच्छा है और इसके ग्राफ़िक्स भी बेहद शानदार हैं। इसमें ड्राइव मोड के अनुसार कई सारी थीम मिलती है और इसमें एडीएएस फीचर के इस्तेमाल से कई रोचक ग्राफ़िक्स भी नजर आते हैं। आप इस पर ब्लाइंड व्यू मॉनिटर का फीड भी देख सकते हैं। हम केवल यही चाहते हैं कि मेन्यू से स्क्रॉल करते हुए इसका रिस्पांस टाइम थोड़ा फास्ट हो।

इसमें फ्रंट पैसेंजर डिस्प्ले दिया गया है जिसे इंफोटेनमेंट को कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यूट्यूब, अमेजन प्राइम वीडियो, जूम और गूगल मीट जैसी एप्स को इस स्क्रीन पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

फ्रंट पैसेंजर डिस्प्ले में मीटिंग अटेंड करने के लिए महिंद्रा ने इसमें इन-कार कैमरा दिया है। इसे सेल्फी लेने या फिर ड्राइव को रिकॉर्ड करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

फ्रंट सीटों के पीछे की तरफ इसमें टेबलेट के लिए माउंट दिए गए हैं, जिन्हें बीवायओडी (ब्रिंग यॉर ओन डिवाइस) ऐप के जरिए आगे की स्क्रीन के साथ सिंक किया जा सकता है। इससे पीछे बैठे पैसेंजर का भी पूरा एंटरटेनमेंट होगा क्योंकि पीछे की स्क्रीन पर भी वही कंटेंट दिखाई देगा जो आगे की स्क्रीन पर दिख रहा है।
महिंद्रा ने इसमें 'ग्रूवमी' ऐप दी है जो इंटीरियर एंबिएंट लाइटिंग और एक्सटीरियर लाइटिंग एलिमेंट्स को कार में बज रहे म्यूजिक से सिंक कर देती है। दूसरी इसमें लाइवयॉरमूड ऐप दी गई है जिससे कस्टम एंबिएंट लाइटिंग, सीट सेटिंग और एआर रहमान का म्यूजिक चलता है।

इस गाड़ी में 360-डिग्री कैमरा भी दिया गया है जिसकी क्वालिटी अच्छी है। इसका फीड क्लियर है और यह बिलकुल लैग नहीं करता है, आप इसमें 2डी या 3डी व्यू चुन सकते हैं और यह कार के डैशकैम की तरह भी फंक्शन करता है। इसके साइड कैमरे भी आपके इशारा करने पर चालू हो जाते हैं, जिससे हाईवे पर लेन बदलना आसान हो जाता है। इन फीचर्स के अलावा इसमें हेड्स-अप डिस्प्ले भी दिया गया है जो विंडशील्ड पर जानकारी देता है।
महिंद्रा ने एक्सईवी 9ई में ऑटो पार्क फीचर भी दिया है जो कि पहले केवल लग्जरी कारों में दिया जाता था और इस फीचर का इस्तेमाल करके आप गाड़ी को चाबी या ऐप के जरिए रिमोट रूप से पार्क कर सकते हैं। यह फीचर उस स्थिति में सबसे ज्यादा काम का साबित होता है जब आपको गाड़ी को टाइट स्पॉट में पार्क करने या फिर पैरेलल पार्क करने की आवश्यकता हो।
सुरक्षा
महिंद्रा एक्सईवी 9ई कार में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएसपी), आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, रियर पार्किंग सेंसर, रियरव्यू कैमरा, ड्राइवर ड्राउजीनेस डिटेक्शन और रियर डिफॉगर जैसे सेफ्टी फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट में नी एयरबैग, फ्रंट पार्किंग सेंसर, फ्रंट फॉग लैंप, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें लेवल 2 एडीएएस भी दिया गया है जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, हाई बीम असिस्ट, लेन कीप असिस्ट और ऑटो लेन चेंज शामिल है।
इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार के टॉप वेरिएंट में एडीएएस सेटअप के तहत चार एडिशनल रडार (कॉर्नर पर) दिए गए हैं।

हमारे इस लिमिटेड ड्राइव एक्सपीरियंस में हम यही कह सकते हैं कि इंडियन रोड कंडीशन के हिसाब से इसमें एडीएएस को अच्छे से मैनेज किया गया है। इमरजेंसी ब्रेकिंग एकदम से अपना काम करने नहीं लगती है और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल भी डिस्टेंस को मेंटेन रखता है। कुल मिलाकर हम इस सिस्टम को फिलहाल के लिए भरोसेमंद कह सकते हैं।
महिंद्रा एक्सईवी 9ई को भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है।
बूट स्पेस
एक्सईवी 9ई गाड़ी में 663 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है, लेकिन रोल आउट पार्सल शेल्फ इसकी यूजेबिलिटी को सीमित कर देता है। इसका बूट काफी गहरा और चौड़ा है, लेकिन यह इतना ऊंचा नहीं है जिससे इसमें बड़े सूटकेस को रखना या फिर एक बैग के ऊपर दूसरा बैग रखना इतना आसान नहीं है। लेकिन, इस कार में 5 से 6 केबिन साइज ट्रॉली बैग्स रखने के लिए जगह मिल जाती है और इसमें छोटे ऑफिस बैग्स को रखने के लिए भी थोड़ी स्पेस बचती है।

इस गाड़ी में 60:40 स्प्लिट फंक्शन वाली रियर सीटें दी गई है जो प्रेक्टिकेलिटी को बढ़ा देती है।

इसमें 150-लीटर फ्रंक भी मिलता है जिसमें आप गाड़ी का चार्जर या फिर छोटा शॉपिंग बैग रख सकते हैं।
परफॉरमेंस
महिंद्रा एक्सईवी 9ई में दो बैटरी पैक ऑप्शन : 59 केडब्ल्यूएच और 79 केडब्ल्यूएच दिए गए हैं। इन दोनों बैटरी पैक ऑप्शन के साथ सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो रियर व्हील्स तक पावर पहुंचाती है।
| बैटरी केपेसिटी | 59 केडब्ल्यूएच | 79 केडब्ल्यूएच |
| पावर | 231 पीएस | 286 पीएस |
| टॉर्क | 380 एनएम | 380 एनएम |
| सर्टिफाइड रेंज | 542 किलोमीटर | 656 किलोमीटर |
| रियल वर्ल्ड रेंज (संभावित) | 400-450 किलोमीटर | 500-550 किलोमीटर |
| चार्जिंग टाइम (0-100% - स्लो) | 6/8.7 घंटे (11 किलोवाट/7.2 किलोवाट चार्जर) | 8/11.7 घंटे (11 किलोवाट /7.2 किलोवाट चार्जर) |
79 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक
शहर में परफॉर्मेंस

मार्केट में उपलब्ध कई दूसरी इलेक्ट्रिक कारों के मुकाबले एक्सईवी9ई की परफॉर्मेंस काफी अच्छी है। इसका एसेलेरेशन बेहद स्मूद है और यह गाड़ी स्पीड भी काफी आराम से पकड़ लेती है। इस इलेक्ट्रिक कार को शहर में ड्राइव करते समय आपको रिलैक्स ड्राइविंग एक्सपीरिएंस मिलेगा और यह गाड़ी बंपर-टू-बंपर ट्रैफिक से आसानी से निपट जाती है।
इस इलेक्ट्रिक कार के साथ ओवरटेक भी आसानी से किया जा सकता है और शहर में तेज स्पीड तक पहुंचने में इसे ज्यादा समय भी नहीं लगता है। इसमें तीन ड्राइव मोड : रेंज, एवरीडे और रेस दिए गए हैं, जिनमें से रेस मोड सबसे अच्छा है। आप ज्यादातर सफर में इस गाड़ी को एवरीडे मोड में चला सकते हैं, और अगर आप रीजेनरेटिव ब्रेकिंग के साथ-साथ ज्यादा माइलेज चाहते हैं तो इसे रेंज मोड में चलाना बेहतर होगा।
हाइवे परफॉर्मेंस

हाइवे पर भी इसे चलाना बेहद आसान लगता है। यह गाड़ी 100 किमी/घंटे की स्पीड जल्दी से पकड़ लेती है। 0 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ने में इसे 6.8 सेकंड लगते हैं। एक्सईवी 9ई नॉर्मल एवरीडे मोड में काफी फास्ट लगती है, और यदि आप ज्यादा फन-टू-ड्राइव एक्सपीरिएंस चाहते हैं तो इसे रेस मोड में चला सकते हैं। इसका एसेलेरेशन काफी मजबूत है जिससे किसी भी स्पीड पर ओवरटेक करना आसान हो जाता है।
महिंद्रा एक्सईवी 9ई की ब्रेकिंग हमें काफी पसंद आई। अब तक हमारे द्वारा ड्राइव की गई इलेक्ट्रिक कारों में इसका पैडल हमें काफी पसंद आया। आप इसे किसी भी मोड में ड्राइव करें, मगर इसके ब्रेक्स का फील आपको लगातार मिलता रहेगा, क्योंकि इसमें ब्रेक बाय वायर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।
59केडब्ल्यूएच बैटरी पैक

हमनें केवल इसके बड़े बैटरी पैक वाले वेरिएंट को चलाकर देखा। स्मॉल बैटरी पैक वर्जन के परफॉर्मेंस आंकड़ों को देख कर लगता है कि इसका ड्राइव एक्सपीरिएंस भी कुछ अलग नहीं होना चाहिए। 231 पीएस की पावर ओवरटेक करने के लिए पर्याप्त है और इस गाड़ी के साथ तेज स्पीड भी जल्दी से पकड़ी जा सकती है।
राइड और हैंडलिंग
राइड कंफर्ट

स्मूद सड़कों पर ड्राइव करते समय एक्सईवी 9ई एकदम शांति लगती है। यह गाड़ी ऊबड़-खाबड़ सड़कों, फ्लाईओवर जॉइंट और सड़क के पैच को एब्जॉर्ब कर लेती है और केबिन के अंदर इसमें कोई साइड-टू-साइड मूवमेंट भी महसूस नहीं होता है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 213 मिलीमीटर है जिससे यह खराब सड़कों पर भी आसानी से गुजर जाती है और इसकी राइड क्वालिटी बेहद कंफर्टेबल लगती है।
हैंडलिंग

हैंडलिंग के मोर्चे पर एक्सईवी 9ई न्यूट्रल लगती है। आपको इसे ड्राइव करते वक्त इसके साइज का अंदाजा नहीं होगा। इसका स्टीयरिंग काफी हल्का है और स्पीड बढ़ने के साथ भारी होने लगता है। कॉर्नर्स पर ये आपको अच्छा रिस्पॉन्स देता है, मगर बॉडी रोल जरूर होता है जो कि परेशान करने जैसी बात नहीं है।
वेरिएंट
-
एक्सईवी 9ई चार वेरिएंट : पैक वन, पैक टू, पैक थ्री सिलेक्ट और पैक थ्री में आती है।
-
इसमें बड़ा बैटरी पैक केवल टॉप वेरिएंट पैक थ्री के साथ दिया गया है।
पैक वन
-
इसमें एलईडी लाइटिंग सेटअप (एलईडी डीआरएल्स को छोड़कर), 19-इंच स्टाइलिश स्टील व्हील्स, इल्युमिनेटेड फ्रंट और रियर महिंद्रा लोगो दिया गया है।
-
केबिन में डुअल-टोन कलर थीम के साथ फैब्रिक अपहोल्स्ट्री और लैदर रैप्ड ड्राइव सिलेक्टर दिया गया है।
-
इस वेरिएंट में क्रूज कंट्रोल, मल्टी-लेवल रिजनरेटिव ब्रेकिंग, रियर एसी वेंट्स के साथ ऑटो एसी, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ओआरवीएम और ड्राइवर सीट हाइट एडजस्टमेंट जैसे फीचर दिए गए हैं।
-
इसमें ट्रिपल स्क्रीन सेटअप के साथ वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले और 6-स्पीकर साउंड सिस्टम दिया गया है।
-
सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ईएसपी, रियर पार्किंग सेंसर, ड्राइवर ड्राउजीनेस डिटेक्शन और आइएसोफिक्स माउंट जैसे फीचर दिए गए हैं।
पैक टू
-
एक्सटीरियर पर इसमें कनेक्टेड एलईडी डीआरएल्स, सिक्वेन्शियल टर्न इंडिकेटर्स, वेलकम और गुडबाय एनिमेशन और 19-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
-
केबिन में लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, मेमोरी फंक्शन के साथ 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट और लेदरेट रैप्ड स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।
-
अतिरिक्त फीचर में 16-स्पीकर हार्मन /कार्डन साउंड सिस्टम, डॉल्बी एटमॉस, बीवाईओडी माउंट, फ्रंट वायरलेस फोन चार्जर, डुअल-जोन एसी, ऑटो फोल्डिंग ओआरवीएम्स और कॉर्नरिंग लैंप शामिल हैं।
-
सुरक्षा के लिए इसमें फ्रंट पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और लेवल 2 एडीएएस फीचर दिए गए हैं।
पैक थ्री सिलेक्ट
-
एक्सटीरियर में इलेक्ट्रिक ऑपरेटेड फ्लश डोर हैंडल्स को छोड़कर कोई दूसरे बदलाव नहीं किए गए हैं।
-
केबिन में डैशबोर्ड पर ग्रीन इंसर्ट, लेदरेट सीटों पर लाइट कलर थीम और रियर विंडो सनब्लाइंड दिए गए हैं।
-
अतिरिक्त फीचर में इन-कार कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, जेस्चर कंट्रोल के साथ पावर्ड टेलगेट, ऑटो पार्क, रियर वायरलेस फोन चार्जर और पैसिव कीलेस एंट्री शामिल हैं।
-
सेफ्टी के लिए इसमें नी एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर और सिक्योर 360 शामिल है।
पैक थ्री
-
इसमें 79केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है।
-
एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन में डैशबोर्ड पर सॉफ्ट टच पैडिंग को छोड़कर कोई दूसरे बदलाव नहीं किए गए हैं।
-
इसमें हेड्स-अप डिस्प्ले, 4 कॉर्नर एडीएएस रडार, और अतिरिक्त एडीएएस फीचर जैसे फ्रंट और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, ऑटो लेन चेंज, इवेसिव स्टीयरिंग असिस्ट और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन शामिल है।
कारदेखो की राय
-
यदि आपका बजट टाइट है तो आप इसका बेस वेरिएंट पैक वन चुन सकते हैं। इसमें सभी बेसिक फीचर दिए गए हैं। इसमें डिजाइन और केबिन फील के साथ कोई समझौता नहीं किया गया है।
-
इसका टॉप से नीचे वाला पैक थ्री सिलेक्ट वेरिएंट सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन है क्योंकि इसमें प्रीमियम केबिन एक्सपीरिएंस मिलता है। इसमें कई अच्छे फीचर और शानदार सेफ्टी पैकेज भी दिया गया है। यदि आपको ज्यादा प्राइस पर सभी शानदार फीचर या फिर ज्यादा रेंज चाहिए तो आप इसका पैक थ्री वेरिएंट चुन सकते हैं।
निष्कर्ष
महिंद्रा एक्सईवी 9ई एक अच्छी कार है जिसमें स्पेस, प्रेक्टिकेलिटी, कंफर्ट और टेक्नोलॉजी की कोई कमी नहीं है। इसका ड्राइव एक्सपीरियंस शानदार है। इसमें कई आकर्षक फीचर दिए गए हैं जो सेगमेंट की किसी कार में नहीं मिलते है। यह गाड़ी 500 किलोमीटर के आसपास की रेंज देती है।

बाहर से देखने पर यह एक बेहतरीन कार लगती है, हम अपने अनुभव के आधार पर कह सकते हैं कि इसमें वो सब कुछ है जो हर किसी की पसंदीदा इलेक्ट्रिक कार बनने के लिए ज़रूरी है। यह सिर्फ एक इलेक्ट्रिक कार नहीं है जिसे आप दूसरी कार के तौर पर खरीदेंगे, बल्कि इसमें आपकी इकलौती कार बनने की क्षमता भी है।
आप यह ऑप्शन भी चुनें जा सकते हैं:
टाटा हैरियर ईवी
चुनने की वजह
-
ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप से लैस
-
बेहतर रियर सीट हेडरूम
नहीं चुनने की वजह
-
इतनी आकर्षक डिजाइन नहीं
-
कम यूजेबल रेंज
महिंद्रा बीई6
चुनने की वजह
-
स्पोर्टी स्टाइल
-
कम कीमत में एक्सईवी 9ई जैसे फीचर्स और रेंज
नहीं चुनने की वजह
-
इतनी स्पेशियस और प्रेक्टिकल नहीं
महिंद्रा एक्सईवी 9ई की खूबियां और खामियां
पसंद की जाने वाली चीज़े
- 400 से 500 किलोमीटर की रियल वर्ल्ड रेंज के साथ दो बैटरी पैक के दिए गए हैं ऑप्शंस
- शानदार इंफोटेनमेंट एक्सपीरियंस: ट्रिपल 12.3 इंच स्क्रीन, हार्मन/कार्डन ऑडियो दिए गए हैं इसमें
- लेवल 2 एडीएसस दिया गया है इसमें जो भारतीय कंडीशन के अनुसार अच्छे से करता है काम
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- फ्लोर ऊंचा होने की वजह से लंबे कद के लोगों को केबिन में बैठते वक्त अपना सिर बचाने की पड़ती है जरूरत।
- लंबे समय तक के लिए कितनी होगी भरोसेमंद? ये देखने वाली रहेगी बात।
महिंद्रा एक्सईवी 9ई कंपेरिजन
Rs.21.90 - 31.25 लाख* | Rs.19.45 - 26.95 लाख* | Rs.21.79 - 30.54 लाख* | Rs.16.19 - 20.21 लाख* | Rs.18.79 - 26.48 लाख* | Rs.19.50 - 23.50 लाख* | Rs.26.90 - 29.90 लाख* | Rs.24.99 - 34.49 लाख* |
| रेटिंगUser Review (124) | User Review (532) | User Review (76) | User Review (23) | User Review (50) | User Review (4) | User Review (10) | User Review (108) |
| फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक |
| बैटरी कैपेसिटी59 - 79 केडब्ल्यूएच | 59 - 79 केडब्ल्यूएच | 65 - 75 केडब्ल्यूएच | 49 - 61 केडब्ल्यूएच | 63 - 75 केडब्ल्यूएच | 69.2 केडब्ल्यूएच | 55.4 - 71.8 केडब्ल्यूएच | 49.92 - 60.48 केडब्ल्यूएच |
| रेंज542 - 656 किमी | 548 - 683 किमी | 538 - 627 किमी | 440 - 543 किमी | 566 - 665 किमी | 517 किमी | 420 - 530 किमी | 468 - 521 किमी |
| चार्जिंग टाइम140 किलोवाट चार्जर के साथ 20 मिनट | 11.2 किलोवाट चार्जर के साथ 8.7 घंटे | - | - | 110 किलोवाट चार्जर के साथ 25 मिनट (20-80%) | 7.4 किलोवाट चार्जर के साथ 12.5 घंटे (10-100%) | - | 7.2 किलोवाट चार्जर के साथ 8 घंटे |
| पावर228 - 282 बीएचपी | 228 - 282 बीएचपी | 235 - 390 बीएचपी | 142 - 172 बीएचपी | - | 201 बीएचपी | 161 - 201 बीएचपी | 201 बीएचपी |
| एयरबैग6-7 | 6-7 | 6-7 | 7 | 6 | 6 | 6 | 7 |
| वर्तमान में देख रहे हैं | एक्सईवी 9ई बनाम बीई 6 sporteq | एक्सईवी 9ई बनाम हैरियर ईवी | एक्सईवी 9ई बनाम ई विटारा | एक्सईवी 9ई बनाम सिएरा ईवी | एक्सईवी 9ई बनाम एमजी हेक्टर tomahawk ईवी | एक्सईवी 9ई बनाम ईमैक्स 7 | एक्सईवी 9ई बनाम एटो 3 |
महिंद्रा एक्सईवी 9ई न्यूज
- नई न्यूज़
- रोड टेस्ट
महिंद्रा एक्सईवी 9ई यूज़र रिव्यू
- सभी (124)
- स्टाइलिंग से जुड़े (49)
- कंफर्ट (39)
- माइलेज (5)
- इंटीरियर (15)
- स्पेस (5)
- कीमत (26)
- पावर (8)
- और...
- नई
- उपयोगी
- Best EV In The Market In 2026Overall, the car is the best, with excellent performance and comfort. The range should be higher, and the price could be slightly lower. The car is good, but there could be more colour options. There is no other colour option in the Cineluxe variant. The car has a curvy design, but it does not affect the comfort. The headroom and legroom in the second row are excellent.और देखें
- Bad Product. Suspensions Terrible, Steering UnsafBad product, suspensions terrible, steering locks up, software features are glitchy, long wait for updates. Skip the product entirely - Dont fall into marketing gimmicks. Unlimited frustration world beater for your spine safest car for anyone standing 100 kms away, This has been the biggest car buying regret of my life.और देखें4 1
- Luxery Xev 9e CarXEV 9e is the best car in evs industries. XEV 9e feels like a bold steps in the future. Road presence make it super premium car. The instant pick-up is addictive and city diriving become effortless. Inside the cabin feel genuinely feel next genration. Triple screen setup, ambient lighting and clean dashboard design give proper luxery vibes.और देखें2
- MahindrabeThe cars actually very amazing and it got more mileage than any car but for an Indian standard price it's too much pricy but overall it's an amazing car I really love the inner experience of the car which is very comfortable while driving and I feel very soothing while driving it. overall it's an great ev car I would recommend to buy.और देखें
- Xev 9e Personal ReviewI love its ambience, its features, comfort, power. It is spacious, height and everything is best. I'm impressed with the third screen which is given as I can watch movies while travelling and its head up display is so playfull. Auto parking literally stole my heart, perfect parking without any problem. Overall it was very nice experience.और देखें
- अधिक देखें
महिंद्रा एक्सईवी 9ई रेंज
महिंद्रा एक्सईवी 9ई की रेंज 542 - 656 किमी के बीच है, जो वेरिएंट पर निर्भर है।
| मोटर और ट्रांसमिशन | एआरएआई रेंज |
|---|---|
| इलेक्ट्रिक - ऑटोमेटिक | 542 - 656 किमी के बीच |
महिंद्रा एक्सईवी 9ई वीडियो
- शॉर्ट्स
- पूर्ण वीडियो

महिंद्रा एक्सईवी 9ई Pack 2 Worth?

महिंद्रा एक्सईवी 9ई vs Mahindra BE 6

Mahindra XEV 9e ke 5 features🤩

महिंद्रा एक्सईवी 9ई Pack 2 Worth Buying?

अल्कजार vs XEV 9E: Turning Radius Test

Mahindra XEV 9e - Ye Nahi Kar Paoge💯

Prices

फ़ीचर

Highlights

सुरक्षा
15:00Mahindra XEV 9e Review: First Impressions | Complete Family EV!1 साल पहले144.6K व्यूज
7:55Mahindra XEV 9e Variants Explained: Choose The Right Variant1 साल पहले26.1K व्यूज
29:01Mahindra XEV 9e Detailed Review: Itna Sab Kon Deta Hai?1 साल पहले33.4K व्यूज
नई दिल्ली में पुरानी महिंद्रा एक्सईवी 9ई कार के विकल्प
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
महिंद्रा एक्सईवी 9ई प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
A ) The Mahindra XUV 9e accelerates from 0 to 100 km/h in just 6.8 seconds. This imp...और देखें
A ) The Mahindra XEV 9e boasts a rapid charging feature, enabling it to charge from ...और देखें
A ) For availability and waiting period , we recommend connecting with the nearest a...और देखें
A ) Currently, Mahindra has only disclosed the warranty details for the battery pack...और देखें
A ) The Mahindra XEV 9e has a high-tech, sophisticated interior with a dual-tone bla...और देखें

भारत में एक्सईवी 9ई की कीमत
ट्रेंडिंग महिंद्रा कारें
- पॉपुलर
- अपकमिंग
महिंद्रा थार ओजीRs.10.32 - 18.99 लाख*
महिंद्रा स्कॉर्पियो एनRs.13.69 - 25.49 लाख*
महिंद्रा स्कॉर्पियोRs.13.43 - 17.48 लाख*
महिंद्रा थार रॉक्सRs.12.52 - 23.52 लाख*
महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओRs.13.99 - 25.79 लाख*
पॉपुलर एसयूवी कारें
- ट्रेंडिंग
- लेटेस्ट
- अपकमिंग
हुंडई बेयोनRs.10 - 18.15 लाख*
टाटा सिएराRs.11.49 - 21.59 लाख*
टोयोटा फॉर्च्यूनरRs.35.11 - 50.97 लाख*
हुंडई क्रेटाRs.10.91 - 20.46 लाख*
किया सेल्टोसRs.11.25 - 21.82 लाख*
- न्यू वैरिएंट
जीप कंपासRs.18.29 - 30.95 लाख* - न्यू वैरिएंट
रेनॉल्ट डस्टरRs.10.49 - 19.49 लाख* - न्यू वैरिएंट
एमजी हेक्टरRs.12.14 - 20 लाख*
होंडा एलिवेटRs.11.80 - 18.40 लाख*- न्यू वैरिएंट
टाटा हैरियरRs.13 - 26.11 लाख*
महिंद्रा एक्सईवी 9ई लेटेस्ट अपडेट
-
16 फरवरी 2026: महिंद्रा ने बीई6, एक्सईवी 9ई और एक्सईवी 9एस की मिलाकर अब तक 41,000 से अधिक यूनिट बेच दी है।
-
18 दिसंबर 2025: महिंद्रा एक्सईवी 9ई को इंडियन कार ऑफ द ईयर (ICOTY) द्वारा ग्रीन कार ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2026 मिला है।
-
17 नवंबर 2025: महिंद्रा एक्सईवी 9ई पर फर्स्ट एनिवर्सरी बेनिफिट मिल रहे हैं जिसके तहत 1.55 लाख रुपये तक की एसेसरीज, कॉम्प्लिमेंट्री होम चार्जर, मुफ्त पब्लिक चार्जिंग क्रेडिट शामिल है। यह फायदे चुने गए वेरिएंट पर निर्भर करेंगे और 20 दिसंबर 2025 से पहले डिलीवर की गई 5000 इलेक्ट्रिक एसयूवी कार पर ही मान्य होंगे।

