• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इंडियन होटल्स ने टाटा पावर के साथ किया करार, देशभर में अपनी 92 पॉपर्टी पर इंस्टॉल किए 224 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन

    ये चार्जिंग स्टेशन ताज, सेलेक्शंस, विवांता, जिंजर और अमी स्टेज़ एंड ट्रेल्स जैसी होटल चेन्स में स्थापित किए गए हैं, और इन होटलों में ठहरने वाले मेहमान इनका इस्तेमाल कर सकेंगे।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 28, 2022 17:03 ist
    info icon
    published onOct 28, 2022 17:03 IST
    last updated onOct 28, 2022 17:03 IST
    920 Views
    • Write a कमेंट

    ये इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन ताज, सेलेक्शंस, विवांता, जिंजर और अमी स्टेज़ एंड ट्रेल्स जैसी होटल चेन्स में स्थापित किए गए हैं।

    IHCL EV Charging Station

    इंडियन होटल्स कंपनी (आईएचसीएल) ने टाटा पावर के साथ मिलकर देशभर में अपनी 92 संपत्तियों में 224 ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए हैं। आईएचसीएल ने ये कदम अपने पाथ्य फ्रेमवर्क के हिस्से के तौर पर उठाया है जिसका मकसद समाज को बेहतर बनाने के उपायों की दिशा में काम करना है। 

    इस पहल का उद्देश्य इलेक्ट्रिक व्हीकल से यात्रा करते हुए इन होटलों में पहुंचने वालों को ईवी चार्जिंग की सुविधा देना है। हालांकि यहां पर फास्ट चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध होने के आसार कम ही हैं, मगर ये लंबी एक्सटेंशन केबल के साथ आने वाले 15 एम्पियर सॉकेट के मुकाबले एक ज्यादा बेहतर उपाय है।

    भारत में इलेक्ट्रिक कार

    पाथ्य पहल के अंतर्गत आईएचसीएल 2030 तक अपने मेहमानों को एक बेहतर ट्रैवल एक्सपीरियंस देने के लिए इस तरह की और भी कई सुविधा देगी। 

    भारत में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन

    Tata Power

    इस मौके पर आईएचसीएल के ह्यूमन रिसोर्स, एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट गौरव पोखरियाल ने कहा “पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए हमनें ये इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग पॉइन्ट्स लगाए हैं जो हमारी पहल पाथ्य का एक अहम हिस्सा है। जैसे कि हम देख सकते हैं कि पूरी दुनिया अब इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अपनाने में जुट गई है। ऐसे में आईएचसीएल भी अपने कस्टमर्स की सुविधा का पूरा ध्यान रखने को ​लेकर प्रतिबद्ध है।”

    यह भी पढ़ें: ईवी चार्जिंग सॉल्यूशंस के लिए महिंद्रा ने चार्ज+जोन के साथ मिलाया हाथ

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है