• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट: इस अप्रैल इन कारों की रही सबसे ज्यादा मांग, जानिए यहां

    अप्रैल महीने में टीयूवी300 को छोड़ सभी कारों की सेल्स में गिरावट दर्ज हुई है

    निखिल
    निखिल
    Published On मई 10, 2019 14:03 ist
    info icon
    published onMay 10, 2019 14:03 IST
    last updated onMay 10, 2019 14:03 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    वर्तमान में सब-4 मीटर एसयूवी कारें ग्राहकों के बीच बेहद पॉपुलर हैं, जो इस बात से साफ़ जाहिर होता है कि सेगमेंट में सभी कारों की बिक्री 1000 यूनिट से अधिक है। हर बार की तरह अप्रैल महीने में भी मारुति विटारा ब्रेज़ा सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार के रूप में शुमार रही। हालांकि टाटा नेक्सन की बिक्री रैंकिंग एक पायदान पीछे लुढ़कती नज़र आई। 

    आइए बिक्री के आधार पर जानें कौन सी सब कॉम्पेक्ट एसयूवी अप्रैल माह में ग्राहकों के बीच सबसे पॉपुलर रही: -

     

    अप्रैल 2019

    मार्च 2019

    मासिक वृद्धि (%)

    मौजूदा मार्केट शेयर (%)

    पिछले साल का मार्केट शेयर (%)

    सालाना मार्केट शेयर में वृद्धि  (%)

    औसत बिक्री (6 माह)

    मारुति विटारा ब्रेज़ा

    11785

    14181

    -16.89

    48.29

    49.81

    -1.52

    12466

    महिद्रा एक्सयूवी300

    4200

    4742

    -11.42

    17.21

    0

    17.21

    2238

    टाटा नेक्सन

    3976

    5616

    -29.2

    16.29

    21.72

    -5.43

    4761

    फोर्ड ईकोस्पोर्ट

    3191

    4241

    -24.75

    13.07

    19

    -5.93

    3350

    महिंद्रा टीयूवी300

    1250

    1187

    5.3

    5.12

    9.45

    -4.33

    1177

    कुल

    24402

    29967

    -18.57

         

    23992

    • अप्रैल में टीयूवी300 को छोड़ सभी कारों की सेल्स में गिरावट दर्ज हुई है। मार्च की तुलना में अप्रैल में सेगमेंट की कुल बिक्री 18.57% कम हुई।  

    • मारुति विटारा ब्रेज़ा: मार्च की तुलना में अप्रैल में विटारा ब्रीजा की सेल्स में लगभग 17% की कमी आई। हालांकि इसके बावजूद भी ब्रेज़ा सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिक्री करने में सफल रही।  

    • महिंद्रा एक्सयूवी300: अप्रैल महीने में एक्सयूवी300 की सेल्स टाटा नेक्सन से ज्यादा रही। हालांकि मार्च की तुलना में कार बिक्री में 11% की कमी देखी गई। 

    • टाटा नेक्सन: मार्च में 5616 यूनिट की बिक्री के साथ नेक्सन सेगमेंट की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी। लेकिन अप्रैल में 29% की बिक्री में कमी के साथ नेक्सन तीसरे पायदान पर अपनी जगह बना पाई। नेक्सन की मासिक औसत बिक्री पर नज़र डालें तो साफ़ जाहिर है कि एक्सयूवी300 की लॉन्च का असर टाटा नेक्सन पर पड़ा है। बता दें, 21 मई को हुंडई भी अपनी वेन्यू एसयूवी के साथ सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में कदम रखने को तैयार है। ऐसे में देखना यह होगा कि वेन्यू की लॉन्च से सेगमेंट की अन्य कारों की बिक्री पर कितना असर पड़ेगा।         

    • फोर्ड ईकस्पोर्ट: अप्रैल में ईकोस्पोर्ट की सेल्स में 24.75% की कमी दर्ज हुई। हालांकि इसकी कुल बिक्री, औसत बिक्री आंकड़े से ज्यादा कम नहीं है। 
    • महिंद्रा टीयूवी300: सेगमेंट में टीयूवी300 एक मात्र कार है जिसकी बिक्री में वृद्धि हुई है। हाल ही में, महिंद्रा ने टीयूवी300 का फेसलिफ्ट वर्ज़न भी लॉन्च किया है, जिसके चलते उम्मीद है कि आने वाले महीने में इसकी सेल्स में और इज़ाफ़ा देखने को मिलेगा। 

    यह भी पढें: 2019 महिंद्रा टीयूवी300 का कौन-सा वेरिएंट रहेगा आपके लिए सही, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    1 कमेंट
    1
    R
    rafik khan
    May 11, 2019, 4:26:21 PM

    Plz sand me CSD rate

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है