• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    वेव ईवी को भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में किया जाएगा शोकेस,भारत की पहली सोलर पावर्ड कार होगी ये

    महिंद्रा ई2ओ और रेवा जैसी छोटी इलेक्ट्रिक कार है ईवा और इसकी ऑपरेशनल कॉस्ट है 0.5 प्रति किलोमीटर है।  जनवरी 2025 में खुलेगी इसकी प्री लॉन्च बुकिंग 14 केडब्ल्यूएच का बैटरी पैक दिया गया है वेव में और 8.15 पीएस की पावर और 40 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है इसकी इलेक्ट्रिक मोटर ड्युअल डिजिटल स्क्रीन्स,ड्राइवर एयरबैग्स और ​एक फिक्स ग्लास रूफ दी गई है इसमें  5 मिनट चार्ज कर 50 किलोमीटर तक ड्राइव किया जा सकता है इसे

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 26, 2024 19:05 ist
    info icon
    published onDec 26, 2024 18:59 IST
    last updated onDec 26, 2024 19:05 IST
    970 Views
    • Write a कमेंट

    Vayve Eva

    • महिंद्रा ई2ओ और रेवा जैसी छोटी इलेक्ट्रिक कार है ईवा और इसकी ऑपरेशनल कॉस्ट है 0.5 प्रति किलोमीटर है। 
    • जनवरी 2025 में खुलेगी इसकी प्री लॉन्च बुकिंग
    • 14 केडब्ल्यूएच का बैटरी पैक दिया गया है वेव में और 8.15 पीएस की पावर और 40 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है इसकी इलेक्ट्रिक मोटर
    • ड्युअल डिजिटल स्क्रीन्स,ड्राइवर एयरबैग्स और ​एक फिक्स ग्लास रूफ दी गई है इसमें 
    • 5 मिनट चार्ज कर 50 किलोमीटर तक ड्राइव किया जा सकता है इसे

    वेव ईवा भारत की पहली सोलर कार हो सकती है जिसे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस किया जाएगा। ऑटो एक्सपो 2023 में भी इसका डेब्यू हुआ और इस बार इसके प्रोडक्शन वर्जन को शोकेस किया जा सकता है। वेव मोबिलिटी ने ऐलान किया है कि ईवा की प्री लॉन्च बुकिंग जनवरी 2025 से शुरू होगी। 

    क्या है वेव ईवा?

    Vayve Eva seating layout

    ये एक 2 डोर 2 सीटर क्वाड्रिसाइकिल है जिसे सिटी में ड्राइव करने के लिहाज से डिजाइन किया गया है।  इसका डायमेंशन इस प्रकार से है:

    पैरामीटर

    वेव ईवा

    लंबाई 

    3060  मिलीमीटर

    चौड़ाई 

    1150  मिलीमीटर 

    उंचाई

    1590  मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2200  मिलीमीटर

    ईवा कितनी छोटी कार है उसके लिए एमजी कॉमेट का उदाहरण लेना होगा। ईवा के मुकाबले एमजी की अल्ट्रा कॉम्पैक्ट ईवी 86 मिलीमीटर छोटी है और इसका व्हीलबेस भी 190 ​मिलीमीटर कम है। मगर चौड़ाई और उंचाई के मोर्चे पर ईवा 355 मिलीमीटर और 50 मिलीमीटर कम है। 

    वेव ईवा स्पेसिफिकेशंस

    Vayve Eva charging

    वेव ईवा में 14 केडब्ल्यूएच का बैटरी पैक दिया गया है और इसमें 8.15 पीएस की पावर और 40 एनएम का टॉर्क जनरेट करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो रियर व्हील्स को पावर देती है। इसकी क्लेम्ड रेंज 250 किलोमीटर है और इसकी टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा है। सबसे खास बात ये है कि ईवा को सोलर एनर्जी से भी चार्ज किया जा सकता है और इसकी हर साल की एडिशनल रेंज 30000 किलोमीटर होती है। इसका मतलब है कि आप हर दिन 10 किलोमीटर तक की एक्सट्रा रेंज प्राप्त कर सकते हैं जो बैटरी चार्ज कम होने पर काम आ सकती है। ईवा ऑपरेशनल कॉस्ट 0.5 रुपये प्रति किलोमीटर है।

    वेव ईवा चार्जिंग 

    ईवा को 15 एम्पियर के एसी सॉकेट से चार्ज किया जा सकता है जहां इसे 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में 4 घंटे का समय लगता है। डीसी फास्ट चार्जर से ये 45 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज की जा सकती है। वहीं इसे 5 मिनट चार्ज कर दिया जाए तो ये 50 किलोमीटर तक ड्राइव की जा सकती है। 

    वेव ईवा फीचर्स 

    Vayve Eva cabin

    वेव ऑल इलेक्ट्रिक क्वाड्रिसाइकिल में डुअल-डिजिटल डिस्प्ले (इंफोटेनमेंट एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के लिए सपोर्ट कर सकता है)। इसमें 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट और फिक्स्ड ग्लास रूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं । सेफ्टी के लिए इसमें ड्राइवर एयरबैग और दोनों यात्रियों के लिए सीटबेल्ट दिया गया है।

    संभावित लॉन्च

    Vayve Eva rear

    वेव ईवा को जनवरी 2025 में आयोजित होने वाले ऑटो शो के बाद लॉन्च किया जा सकता है। ये बंद हो चुकी बजाज क्यूट और महिंद्रा ई2ओ जैसी कार है। इसका मुकाबला एमजी कॉमेट ईवी से रहेगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    वेव मोबिलिटी ईवीए पर अपना कमेंट लिखें

    7 कमेंट्स
    1
    D
    drashtivaland
    Feb 11, 2026, 4:25:04 PM

    I need this car please contact me

      जवाब
      Write a Reply
      1
      D
      drashtivaland
      Feb 11, 2026, 4:24:17 PM

      I need this car in imminently contact me as soon as

        जवाब
        Write a Reply
        1
        G
        gururaj khasanis
        Aug 11, 2025, 6:03:55 PM

        Send show room number

          जवाब
          Write a Reply

          और देखें on वेव मोबिलिटी ईवीए

          कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

          • अपकमिंग
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है