• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा दिसंबर में पेश करेगी अल्ट्रोज़ प्रीमियम हैचबैक 

    टाटा अल्ट्रोज़ दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन में उपलब्ध होगी। 

    निखिल
    निखिल
    Published On अक्टूबर 29, 2019 13:56 ist
    info icon
    published onOct 29, 2019 13:49 IST
    last updated onOct 29, 2019 13:56 IST
    169 Views
    • Write a कमेंट

    • टाटा अल्ट्रोज़ को दिसंबर 2019 में शोकेस किया जाएगा। जिसके बाद कंपनी इसे जनवरी में लॉन्च करेगी। 

    • टाटा की इस अपकमिंग गाड़ी में मैनुअल और एएमटी दोनों गियरबॉक्स मिल सकते हैं। 

    • टाटा नेक्सन की तरह इसमें फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। 

    • टाटा अपनी इस प्रीमियम हैचबैक की रेट 5.5 लाख से 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम इंडिया) रख सकती है। 

    टाटा मोटर्स दिसंबर महीने में अपनी अपकमिंग अल्ट्रोज़ कार को प्रदर्शित करेगी। जिसे फिर जनवरी में लॉन्च किया जाएगा।  पिछले साल कंपनी ने इसी दौरान हैरियर एसयूवी को लॉन्च किया था। 

    अल्ट्रोज़, टाटा की पहली प्रीमियम हैचबैक कार है। जिसका भारतीय बाजार में मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो, होंडा जैज़, फोक्सवैगन पोलो और हुंडई एलीट आई20 से होगा। 

    टाटा ने इसी साल जिनेवा मोटर शो में अल्ट्रोज़ को शोकेस किया था।  कंपनी ने इसे 'जिनेवा एडिशन' करार दिया था। हालांकि, भारत में लॉन्च होने वाली अल्ट्रोज़ इसके जिनेवा एडिशन से थोड़ी अलग होगी। 

    बात की जाए इंजन की तो, टाटा अल्ट्रोज़ में दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन का ऑप्शन दिया जाएगा। इनमें टाटा नेक्सन वाला 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल,1.4-लीटर डीजल और टियागो वाला 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन शामिल हैं। हालांकि, अल्ट्रोज़ में इन इंजनों को अलग पावर/टॉर्क आउटपुट के साथ पेश किया जा सकता है। साथ ही इन इंजनों को बीएस6 उत्सर्जन नॉर्म्स पर अपग्रेड किया जाएगा। 

    टाटा अल्ट्रोज़ के जिनेवा एडिशन में मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया था। लेकिन इसे एएमटी (ऑटोमैटिक-मैनुअल ट्रांसमिशन) के साथ भी उतारा जा सकता है। 

    टाटा की यह जल्द लॉन्च होने वाली हैचबैक ड्यूल कलर डैशबोर्ड, फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक एसी, रियर एसी वेंट, क्रूज कंट्रोल और स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ आएगी। इसकी प्राइस 5.5 लाख से 9 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। यदि ऐसा होता है तो अल्ट्रोज़ सेगमेंट की अन्य कारों को कड़ी टक्कर दे सकती है। 

    साथ ही पढ़ें:

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है