• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा पंच ईवी बनी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की ऑफिशियल कार

    टियागो ईवी के बाद ऐसा दूसरी बार है जब किसी इलेक्ट्रिक कार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की ऑफिशियल कार के तौर पर चुना गया है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 22, 2024 15:39 ist
    info icon
    published onMar 22, 2024 15:39 IST
    last updated onMar 22, 2024 15:39 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    Tata Punch EV

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 एडिशन आज से शुरू होने जा रहा है। टाटा ने कंफर्म किया है पंच इलेक्ट्रिक इस टूर्नामेंट की ऑफिशियल कार होगी। टाटा पंच ईवी 2024 वुमन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की भी ऑफिशियल कार रह चुकी है।  टियागो ईवी (पिछले साल) के बाद ऐसा दूसरी बार है जब किसी इलेक्ट्रिक कार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की ऑफिशियल कार चुना गया है। पंच ईवी में क्या कुछ मिलता है ख़ास इस पर नजर डालेंगे आगे:

    बैटरी पैक व रेंज

    Tata Punch EV Drive Selector

     

    मीडियम रेंज 

    लॉन्ग रेंज 

    बैटरी पैक 

    25 केडब्ल्यूएच 

    35 केडब्ल्यूएच 

    इलेक्ट्रिक मोटर पावर  

    82 पीएस 

    122 पीएस 

    इलेक्ट्रिक मोटर टॉर्क 

    114 एनएम 

    190 एनएम 

    सर्टिफाइड रेंज 

    315 किलोमीटर 

    421 किलोमीटर 

    पंच इलेक्ट्रिक कार में दो बैटरी पैक ऑप्शन दिए गए हैं जिसके साथ सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। यह एक फ्रंट-व्हील-ड्राइव (एफडब्ल्यूडी) कार है। इसके बड़े बैटरी पैक वर्जन की सर्टिफाइड रेंज 421 किलोमीटर (एमआईडीसी सर्टिफाइड) है, जबकि स्मॉल बैटरी पैक वर्जन 315 किलोमीटर की रेंज देता है। हालांकि, रियल वर्ल्ड ड्राइविंग कंडीशन में इसका बड़ा बैटरी पैक और स्मॉल बैटरी पैक वर्जन क्रमशः 320 किलोमीटर और 200 किलोमीटर के आसपास की रेंज देता है।

    फीचर व सेफ्टी

    Tata Punch EV Cabin

    टाटा पंच ईवी में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, एयर प्यूरीफायर और सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: इस महीने टाटा टियागो ईवी, टाटा टिगोर ईवी, टाटा पंच ईवी और टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक पर चल रहा है कितना वेटिंग पीरियड, जानिए यहां

    पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    कीमत व मुकाबला

    Tata Punch EV

    भारत में टाटा पंच ईवी की कीमत 10.99 लाख रुपये से 15.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। सेगमेंट में इसका सिट्रोएन ईसी3 से है। यह टाटा टियागो ईवी और एमजी कॉमेट ईवी के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम ऑप्शन है।

    यह भी देखेंः टाटा पंच ईवी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा पंच ईवी 2024-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है