• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड के प्लांट का अधिग्रहण करेगी टाटा मोटर

    टाटा कंपनी फोर्ड के सानंद प्लांट की जमीन, बिल्डिंग, मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी और कर्मचारियों का अधिग्रहण चाहती है। इस फैसिलिटी के जरिए कंपनी का प्रोडक्शन प्रति वर्ष 4 लाख यूनिट तक पहुंचने की उम्मीद है। टाटा और फोर्ड के बीच अधिग्रहण के लिए ट्रांजेक्शन समझौते फिलहाल लंबित हैं। यह नई फैसिलिटी कुछ महीनों में नए टाटा मॉडल्स को तैयार करने के लिए शुरू हो सकती है। फोर्ड की फैसिलिटी टाटा मोटर्स के सानंद प्लांट के करीब स्थित है।    

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 30, 2022 15:13 ist
    info icon
    published onMay 30, 2022 15:13 IST
    last updated onMay 30, 2022 15:13 IST
    2.2K Views
    • Write a कमेंट
    • टाटा कंपनी फोर्ड के सानंद प्लांट की जमीन, बिल्डिंग, मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी और कर्मचारियों का अधिग्रहण चाहती है।

    • इस फैसिलिटी के जरिए कंपनी का प्रोडक्शन प्रति वर्ष 4 लाख यूनिट तक पहुंचने की उम्मीद है।

    • टाटा और फोर्ड के बीच अधिग्रहण के लिए ट्रांजेक्शन समझौते फिलहाल लंबित हैं।

    • यह नई फैसिलिटी कुछ महीनों में नए टाटा मॉडल्स को तैयार करने के लिए शुरू हो सकती है।

    • फोर्ड की फैसिलिटी टाटा मोटर्स के सानंद प्लांट के करीब स्थित है।  

    जब कोई कार कंपनी किसी देश में उत्पादन बंद कर देती है तो उसकी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी को दूसरे ऑटोमोटिव ब्रांड द्वारा अधिग्रहित कर लिया जाता है। टाटा मोटर्स फोर्ड इंडिया के गुजरात स्थित सानंद प्लांट का अधिग्रहण करने पर विचार रही है।

    टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड और राज्य सरकार द्वारा साइन हुए नए एमओयू में फोर्ड इंडिया के सानंद प्लांट की जमीन, बिल्डिंग, मशीनरी और उपकरणों के अधिग्रहण की बात की गई है। इसमें फोर्ड इंडिया के योग्य कर्मचारियों के ट्रांसफर की भी मांग की गई है जो सानंद में व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस चलाते हैं। सानंद में पावरट्रेन का निर्माण जारी रखने के लिए फोर्ड को टाटा से जमीन और मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज़ वापस लीज पर लेनी होगी।

    Tata Makes Progress Towards Taking Over Ford’s India Plant

    अधिग्रहण में अगला कदम टाटा और फोर्ड के बीच आखिरी लेनदेन समझौतों पर हस्ताक्षर करना होगा।

    टाटा ने अपने खुद के मॉडल तैयार के लिए आवश्यक मॉडिफिकेशन करने के बाद इस सुविधा से प्रति वर्ष 3 लाख यूनिट्स की प्रोडक्शन केपेसिटी हासिल करने की योजना बनाई है। इसका उपयोग कब्शन इंजन और प्योर इलेक्ट्रिक मॉडल के उत्पादन के लिए किया जाएगा। चूंकि यह मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी टाटा के मौजूदा सानंद प्लांट के पास स्थित है इसलिए इस प्लांट से अगले कुछ महीनों में स्मूद ट्रांज़िशन होने की भी उम्मीद की जा सकती है।

    Tata Makes Progress Towards Taking Over Ford’s India Plant

    अगर टाटा पुराने फोर्ड प्लांट में मॉडल का उत्पादन शुरू करने में सक्षम हो जाती है तो ग्राहक अपने ऑर्डर के लिए डिलीवरी टाइम में कमी आने की भी उम्मीद कर सकते हैं। वर्तमान में टाटा पंच, नेक्सन और नेक्सन ईवी जैसे पॉपुलर टाटा मॉडल पर कुछ महीनों तक का लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है।

    यह भी पढ़ें : जून 1 से महंगा होने जा रहा है थर्ड पार्टी कार इंश्योरेंस प्रीमियम,जानिए कितने बढ़े दाम

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है