• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लॉन्च से पहले सोल्ड आउट हुई बुगाटी की ये शानदार कार

    रफ्तार के मामले में यह चिरॉन से 8 सेकंड तेज है

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On अगस्त 29, 2018 17:40 ist
    info icon
    published onAug 29, 2018 17:40 IST
    last updated onAug 29, 2018 17:40 IST
    48 Views
    • Write a कमेंट

    Rs 40 Crore-Bugatti Divo Sold Out Before Launch

    जीवन में कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें पैसों से नहीं खरीदा जा सकता है। इस लिस्ट में समय, शिष्टाचार, शांति और प्रतिभा समेत कई चीजों के नाम शामिल हैं। अब इस लिस्ट में बुगाटी डिवो का नाम भी जुड़ गया है। दरअसल बुगाटी ने अपनी नई हाईपर कार डिवो की कुल 40 यूनिट तैयार करने का लक्ष्य रखा और दिलचस्प बात ये रही कि यह लॉन्च से पहले ही सोल्ड आउट हो गई है। यानी अब रूपए होने के बावजूद भी इसे कोई खरीद नहीं सकता। इसकी कीमत भारतीय करेंसी के मुताबिक करीब 41 करोड़ रूपए है।

    Rs 40 Crore-Bugatti Divo Sold Out Before Launch

    बुगाटी ने कैलिफोर्निया में डिवो से पर्दा उठाया था। इसकी टॉप स्पीड 380 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस मामले में यह बुगाटी चिरॉन और वेरॉन से पीछे है। इन दोनों की टॉप स्पीड 400 किमी प्रति घंटा है।

    Rs 40 Crore-Bugatti Divo Sold Out Before Launch

    एक्सीलेरेशन के मामले में बुगाटी डिवो चिरॉन से आठ सेकंड तेज है। इस में 8 लीटर क्वाड-टर्बो डब्ल्यू16 इंजन दिया गया है, यही इंजन चिरॉन में भी लगा है। दोनों की पावर 1500 पीएस है। इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है। बुगाटी डिवो को 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में 2.5 सेकंड लगते हैं।

    Rs 40 Crore-Bugatti Divo Sold Out Before Launch

    Rs 40 Crore-Bugatti Divo Sold Out Before Launch

    डिवो को चिरॉन की तुलना में ज्यादा एयरोडायनामिक डिजायन दिया गया है। कार के फ्रंट एयर इनलेट को बढ़ाने के लिए आगे की तरफ बड़ा स्प्लिटर दिया गया है। इसकी छत को थोड़ा सा मोडिफाई किया गया है। पीछे की तरफ हाइट एडजस्टेबल रियर स्पॉइलर दिया गया है। केबिन में अलकंतारा अपहोल्स्ट्री, डिवो बैजिंग के साथ दी गई है।

    Rs 40 Crore-Bugatti Divo Sold Out Before Launch

    Rs 40 Crore-Bugatti Divo Sold Out Before Launch

    यह भी पढें : मर्सिडीज़-एएमजी एस 63 कूपे लॉन्च, कीमत 2.55 करोड़ रूपए

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    बुगाटी डिवो पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कूपे कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है