• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो भारत में उतार सकती है एकदम नई इलेक्ट्रिक कार, कंपनी के एमडी ने दी जानकारी

    एक ऑटो पोर्टल को दिए गए इंटरव्यू में रेनो इंडिया के एमडी एवं सीईओ वेंकटराम ममिल्लापल्ले ने कहा है कि कंपनी एक डे​डिकेटेड इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेटफॉर्म पर बेस्ड कार ही उतारेगी।

    भानु
    भानु
    Published On जून 20, 2022 19:21 ist
    info icon
    published onJun 20, 2022 19:21 IST
    last updated onJun 20, 2022 19:21 IST
    5K Views
    • Write a कमेंट

    Renault Megane e-tech

    काफी समय पहले ये बात सामने आई थी कि रेनो भारत में अपनी क्विड हैचबैक का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च कर सकती है। मगर अब इस बारे में जानकारी देते हुए वेंकट ने कहा कि कंपनी भारत में एक इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी तो वो किसी आईसीई मॉडल का इलेक्ट्रिक वर्जन नहीं होगा और वो पूरी तरह से नई इलेक्ट्रिक कार ही होगी। 

    Megane E-Tech Platform

    इसके अलावा रेनो के इंडियन पोर्टफोलियो में जो इलेक्ट्रिक व्हीकल शामिल किया जाएगा उसे अफोर्डेबल बनाने के लिए कंपनी लोकल कंपोनेंट्स का ही इस्तेमाल करेगी। अभी देश में बैट्रियां,इलेक्ट्रिक मोटर्स और मॉड्यूल्स पूरी तरह से इंपोर्ट के जरिए ही पहुंच रहे हैं जिससे इलेक्ट्रिक कारों की इनपुट कॉस्ट ज्यादा हो जाती है। ऐसे में यदि ये ब्रांड जब तक लोकल कंपोनेंट्स का इंतजाम नहीं कर लेगा तब तक कोई इलेक्ट्रिक कार तैयार नहीं की जाएगी। 

    Kwid EV

    रेनो के ग्लोबल इलेक्ट्रिक व्हीकल लाइनअप में कुछ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स शामिल हैं। कंपनी की जो ईवी एक डेडिकेटेड ईवी प्लेटफॉर्म पर बनी है। वहीं कंपनी की इंटरनेशनल मार्केट में उपलब्ध रेनो क्विड का इलेक्ट्रिक वर्जन डासिया स्प्रिंग काफी अच्छा प्रोडक्ट है। हालांकि कंपनी इसे भारत में लॉन्च नहीं करेगी और जो भी कंपनी का इलेक्ट्रिक मॉडल होगा वो मेड फॉर इंडिया ही होगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • पॉपुलर
    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है