• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो 2020: रेनो मोटर्स ने 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को किया शोकेस, 1.5 लीटर डीज़ल इंजन की लेगा जगह

    रेनो का 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 2018 में कंपनी के इंटरनेशनल पोर्टफोलियो का हिस्सा बना था।

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 07, 2020 15:20 ist
    info icon
    published onFeb 05, 2020 15:33 IST
    last updated onFeb 07, 2020 15:20 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    • 1.3 लीटर टीसीई 130 इंजन रेनो द्वारा भारत में पेश किए जाने वाले दो नए इंजन में से एक है
    • रेनो की इंडियन कारों के लिए इसे 130 पीएस पावर देने के लिहाज़ से किया गया है ट्यून 
    • 1.5 लीटर डीज़ल इंजन की लेगा जगह
    • रेनो डस्टर और कैप्चर में दिया जा सकता है यह 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन
    • रेनो की अलायंस पार्टनर निसान अपनी किक्स एसयूवी में भी दे सकती है यह इंजन 

    इंडियन ऑटो एक्सपो में रेनो ने दो नए इंजन को शोकेस किया है। इनमें से एक 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है जिसे सबसे पहले रेनो ट्राइबर में लगाया जाएगा जबकि दूसरा 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है जो कंपनी की कुछ बड़ी एसयूवी को पावर देता नज़र आ सकता है। भारत में बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के बाद रेनो का नया 1.3 लीटर पेट्रोल इंजन 1.5 लीटर डीज़ल इंजन की जगह लेगा। 

    रेनो का 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 2018 में कंपनी के इंटरनेशनल पोर्टफोलियो का हिस्सा बना था। भारत में इसे 1.3 लीटर टीसीई 130 के नाम से उतारा जाएगा जिसका पावर आउटपुट 130 पीएस होगा। रेनो-निसान-मित्सुबिशी ने डायम्लर कंपनी के साथ मिलकर इस इंजन को तैयार किया है। इंटरनेशनल मार्केट में यह इंजन तीन तरह की ट्यूनिंग: 115पीएस/220एनएम, 140पीएस/240एनएम and 160पीएस/270एनएम में उपलब्ध है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है जबकि 140 पीएस और 160 पीएस ट्यूनिंग वाले वर्जन के साथ 7-स्पीड ड्यूल क्लच गियरबॉक्स का ऑप्शन भी रखा गया है। इस इंजन के इंडियन वर्जन का आउटपुट 130 पीएस और 240 एनएम होगा। 

    यह भी पढ़ें: हुंडई मोटर्स ने ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया ट्यूसॉन एसयूवी का फेसलिफ्ट अवतार

    चूंकि अब रेनो का 1.3 लीटर पेट्रोल इंजन कंपनी के 1.5 लीटर डीज़ल इंजन की जगह लेने जा रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि यह बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के बाद डस्टर और कैप्चर को पावर देता नजर आएगा। वर्तमान में 1.5 लीटर डीज़ल इंजन 110 पीएस की पावर और 245 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। अब डस्टर और कैप्चर में नया 1.3 लीटर पेट्रोल इंजन लग जाने से ये दोनो एसयूवी और भी ज्यादा पावरफुल हो जाएंगी। रेनो आने वाले कुछ महीनों में नए इंजन का ऑप्शन देना शुरू कर देगी।   

    ऑटो एक्सपो 2020: रेनो ने जोए ईवी को किया शोकेस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट डस्टर 2019-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on रेनॉल्ट डस्टर 2019-2022

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है