• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई हुंडई ट्यूसॉन अब इस तारीख को होगी लॉन्च

    हुंडई की नई ट्यूसॉन एसयूवी के लॉन्चिंग कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। पहले इसे 24 अक्टूबर को लॉन्च किया जाना था, लेकिन अब कंपनी इसे 14 नवम्बर को लॉन्च करेगी।

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On अक्टूबर 20, 2016 16:50 ist
    info icon
    published onOct 20, 2016 16:29 IST
    last updated onOct 20, 2016 16:50 IST
    26 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई की नई ट्यूसॉन एसयूवी के लॉन्चिंग कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। पहले इसे 24 अक्टूबर को लॉन्च किया जाना था, लेकिन अब कंपनी इसे 14 नवम्बर को लॉन्च करेगी। हालांकि हुंडई ने लॉन्च आगे बढ़ाने की वजह का खुलासा नहीं किया है। ऐसा माना जा रहा है कि हाल में लॉन्च हुई नई एलांट्रा की बिक्री प्रभावित न हो इस के लिए ट्यूसॉन की लॉन्चिंग टाली गई है।

    हुंडई के कुछ चुनिंदा डीलरशिपों पर ट्यूसॉन की बुकिंग भी शुरू हो चुकी हैं। बुकिंग राशि 25,000 रूपए रखी गई है। नई ट्यूसॉन की कीमत 18 लाख रूपए से 25 लाख रूपए के बीच रहने की संभावना है। लॉन्चिंग के बाद इसे हुंडई क्रेटा और सेंटा-फे के बीच पोजिशन किया जाएगा। सेगमेंट में इसका मुकाबला होंडा सीआर-वी और स्कोडा येती से होगा।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो नई ट्यूसॉन में 2.0 लीटर का पावरफुल डीज़ल इंजन मिलेगा। यह इंजन 185 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देगा। इसमें मैनुअल के अलावा ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलेगा।

    चर्चाएं ऐसी भी हैं कि इसे नई एलांट्रा वाला 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है। इसकी ट्यूनिंग और पावर को एसयूवी मॉडल के हिसाब से बदला जा सकता है।

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    हुंडई ट्यूसॉन 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है