• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई लेक्सस आरएक्स को ऑटो एक्सपो 2023 में किया गया शोकेस, मार्च से बिक्री के लिए होगी उपलब्ध

    लेक्सस एसयूवी की बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी डिलीवरी इसी साल मध्य तक मिलने लगेगी।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 11, 2023 17:58 ist
    info icon
    published onJan 11, 2023 17:58 IST
    last updated onJan 11, 2023 17:58 IST
    448 Views
    • Write a कमेंट

    ऑटो एक्सपो 2023 में पांचवी जनरेशन की लेक्सस आरएक्स से पर्दा उठाया गया है। इसे एंट्री लेवल एनएक्स और फ्लैगशिव एसयूवी एलएक्स के बीच में पोजिशन किया जाएगा। इसकी बुकिंग शुरू की जा चुकी है और 2023 के सेकंड क्वार्टर से इसकी​ डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी।

    लेक्सस की इस मिडसाइज एसयूवी का डिजाइन काफी अच्छा है जिसमें स्पोर्टी और अग्रेसिव दोनों ही एलिमेंट्स नजर आते हैं। इसकी फ्रंट ग्रिल को अब नई सिंपल डिजाइनिंग दे दी गई है। इसके अलावा इसमें बड़े एयर डैम, स्कल्पटेड बोनट, स्लोपिंग रूफलाइन, आकर्षक एलईडी डीआरएल और बड़े से कनेक्टेड एलईडी टेललैंप जैसे एलिमेंट्स दिए गए हैं।

    लेक्सस की इस एसयूवी में डार्क क्रोम इंसर्ट्स के साथ ऑल ब्लैक थीम दी गई है। इसमें 14-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, ट्रिपल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड, हीटेड और कूल्ड सीट्स, और हेड-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम के तहत प्री कॉलिजन सिस्टम के साथ पेडिस्ट्रियन डिटेक्शन, इंटरसेक्शन सपोर्ट, कर्व स्पीड मैनेजमेंट के साथ अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, और एडवांस्ड ऑटोमैटिक पार्किंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: लेक्सस ईएस 300एच का अपडेट मॉडल भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 59.71 लाख रुपये से शुरू 

    आरएक्स को दो वेरिएंट्स: 350एच और 500एच एफ स्पोर्ट परफॉर्मेंस में पेश किया जाएगा। इसमें 2.5 लीटर और सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ 2.4 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इनकी पूरी डीटेल्स इस प्रकार से है:

    वेरिएंट

    350 एच

    500एच एफ स्पोर्ट परफॉर्मेंस

    इंजन

    2.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    2.4-लीटर टर्बो पेट्रोल

    पावर

    190पीएस

    275पीएस

    टॉर्क

    239एनएम

    460एनएम

    ट्रांसमिशन

    सीवीटी

    सीवीटी

    ड्राइवट्रेन

    ऑल व्हील ड्राइव, फ्रंट व्हील ड्राइव

    ऑल व्हील ड्राइव

    इस एसयूवी की कीमत 1 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स5, ऑडी क्यू7 और मर्सिडीज बेंज जीएलई से रहेगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    लेक्सस आरएक्स पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है