• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    परिवहन मंत्रालय के ताजा प्रस्ताव के बाद देश में सस्ते हो सकते हैं इलेक्ट्रिक व्हीकल्स

    इस प्रस्ताव में टू-व्हीलर,थ्री-व्हीलर और फोर-व्हीलर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को शामिल किया गया है।

    भानु
    भानु
    Published On जून 02, 2021 14:21 ist
    info icon
    published onJun 02, 2021 14:21 IST
    last updated onJun 02, 2021 14:21 IST
    2.5K Views
    • Write a कमेंट

    सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से हाल ही में पेश किए गए एक प्रस्ताव पर गौर करें तो इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को ​रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट फीस या उसकी रिन्यूअल फीस से मुक्त किया जा सकता है। 

    हाल ही में सरकार ने सेंट्रल मोटर व्हीकल्स रूल्स 1989 में एक संशोधन किया है और ये प्रस्ताव उसी का हिस्सा है। 

    यह भी पढ़ें: अब टोल प्लाजा पर 10 सेकंड से ज्यादा नहीं करना होगा इंतज़ार, एनएचएआई ने जारी की नई गाइडलाइन

    यदि ये प्रस्ताव पारित हो जाता है तो देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और भी ज्यादा सस्ते हो सकते हैं। दिल्ली जैसे शहरों में तो पहले ही वहां की सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वालों को इंसेटिव्स जैसे फायदे दे रही है। ​यदि केंद्र सरकार का ये प्रस्ताव पारित हो जाता है तो फिर इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को केवल गाड़ी की एक्सशोरूम प्राइस और इंश्योरेंस अमाउंट ही देना पड़ेगा। 

    यह भी पढ़ें: टॉप 5 इलेक्ट्रिक कारें जो भारत में होनी चाहिए लॉन्च

    बता दें कि इस समय देश में पांच इलेक्ट्रिक कारें मौजूद है जिनमें टाटा नेक्सन ईवी,एमजी जेडएस ईवी,हुंडई कोना इलेक्ट्रिक,मर्सिडीज बेंज ईक्यूसी और जगुआर आई पेस शामिल है। आने वाले कुछ समय में इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में कुछ और नए प्रोडक्ट्स भी शामिल होंगे। इन नई अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारों में महिंद्रा एक्सयूवी300 इलेक्ट्रिक और मारुति वैगन-आर ईवी शामिल है। 

    यह भी पढ़ें: जल्द ओला इलेक्ट्रिक करेगी भारत के इलेक्ट्रिक कार मार्केट में एंट्री

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • पॉपुलर
    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है