• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जल्द ओला इलेक्ट्रिक करेगी भारत के इलेक्ट्रिक कार मार्केट में एंट्री

    भारत में अधिकतर कार कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को उतारने के लिए अलग-अलग रणनीतियां अपना रही हैं। टाटा, एमजी और हुंडई जैसी कंपनियों की इलेक्ट्रिक कारें भारत में पहले से ही मौजूद हैं, जल्द ही इस सेगमेंट में मारुति और होंडा की भी एंट्री लेने वाली है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अब ओला इलेक्ट्रिक भी देश में अपनी इलेक्ट्रिक कार उतारने में रुचि दिखा रही है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 05, 2021 18:22 ist
    info icon
    published onMay 05, 2021 18:22 IST
    last updated onMay 05, 2021 18:22 IST
    864 Views
    • Write a कमेंट

    ओल इलेक्ट्रिक के चेयरमैन और ग्रुप के सीईओ भाविश अग्रवाल ने कहा है कि “कंपनी की योजना आने वाले महीनों में भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की रेंज को उतारने की है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका हाइपरचार्जर नेटवर्क टू-व्हीलर्स के लिए समर्पित है। जल्द ही हम इस नेटवर्क का विस्तार फोर-व्हीलर वाहनों के लिए भी करेंगे। हमारे फोर-व्हीलर आने वाले कुछ सालों में तैयार होंगे।”

    ओला इलेक्ट्रिक अपने इलेक्ट्रिफिकेशन प्लान को लागू करने पर ही फोकस करेगी। कंपनी ने तमिल नाडू में अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भी सेटअप कर दिया है। इसके अलावा कंपनी के 400 शहरों में 1 लाख हाइपरचार्जर नेटवर्क स्टेशन भी जल्द ही उपलब्ध होंगे। बता दें कि ओला इलेक्ट्रिक ने वेन बर्गेस, एक्स-जगुआर डिज़ाइनर को वाइस प्रेजिडेंट ऑफ डिज़ाइन के रूप में कंपनी में नियुक्त किया है, जो ओला की इलेक्ट्रिक कारों समेत भविष्य में लॉन्च किए जाने वाले सभी प्रोडक्ट्स का जिम्मा संभालेंगे।

    इसके अलावा कई दूसरी कंपनियों ने भी ईवी कारों की लॉन्चिंग को लेकर दिलचस्पी दिखाई है। शाओमी और एप्पल के बाद हुआवै ने भी चीन में अपनी सेरेस एस5 क्रॉसओवर इलेक्ट्रिक एसयूवी को आउटलेट्स में उतार दिया है। अब देखना यह होगा कि कौन सी दूसरी कंपनी अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल को यहां पहले उतारती है।

    यह भी पढ़ें : टेस्ला जैसी बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी को टक्कर दे सकते हैं ये 5 स्टार्टअप

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है