• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अब टोल प्लाजा पर 10 सेकंड से ज्यादा नहीं करना होगा इंतज़ार, एनएचएआई ने जारी की नई गाइडलाइन

    भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल प्लाजा से जुड़ी नई गाइडलाइंस जारी करते हुए यात्रियों को बड़ी राहत दी है। नई गाइडलाइंस के अनुसार अब टोल प्लाजा पर लोगों को टोल देने के लिए 10 सेेकंड्स से भी कम समय तक का ही इंतजार करना पड़ेगा।   एनएचएआई के अनुसार, यह नए नियम 100 मीटर से कम कारों की कतार को सीमित करके यातायात को सुगम बनाने में मदद करेंगे। हालांकि, 100 परसेंट फ़ास्टटैग पेमेंट लागू होने के चलते अधिकांश टोल प्लाजा पर फिलहाल कोई वेटिंग टाइम नहीं है। यदि किसी कारणवश 100 मीटर से अधिक दूरी तक गाड़ियों की कतार लग जाती है तो ऐसे में वाहनों को बिना टोल चुकाए जाने की अनुमति मिल सकेगी।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 27, 2021 18:32 ist
    info icon
    published onMay 27, 2021 18:32 IST
    last updated onMay 27, 2021 18:32 IST
    4.8K Views
    • Write a कमेंट

    भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल प्लाजा से जुड़ी नई गाइडलाइंस जारी करते हुए यात्रियों को बड़ी राहत दी है। नई गाइडलाइंस के अनुसार अब टोल प्लाजा पर लोगों को टोल देने के लिए 10 सेेकंड्स से भी कम समय तक का ही इंतजार करना पड़ेगा। 

     एनएचएआई के अनुसार, यह नए नियम 100 मीटर से कम कारों की कतार को सीमित करके यातायात को सुगम बनाने में मदद करेंगे। हालांकि, 100 परसेंट फ़ास्टटैग पेमेंट लागू होने के चलते अधिकांश टोल प्लाजा पर फिलहाल कोई वेटिंग टाइम नहीं है। यदि किसी कारणवश 100 मीटर से अधिक दूरी तक गाड़ियों की कतार लग जाती है तो ऐसे में वाहनों को बिना टोल चुकाए जाने की अनुमति मिल सकेगी।

     इस प्रक्रिया की शुरूआत करने के लिए एनएचएआई ने कहा है कि टोल बूथ से 100 मीटर की दूरी पर प्रत्येक टोल लेन में एक पीली लाइन बनाई जाएगी। 

    अधिकारियों का कहना है कि 96 परसेंट फास्टैग के उपयोग के चलते अधिकतर टोल प्लाजा पर फरवरी के मध्य से टोल कलेक्शन पूरी तरह से कैशलैस रहा है। देश में बढ़ते इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन पेनेट्रेशन (ईटीसी) को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह भी कहा है कि एक अच्छे टोल कलेक्शन सिस्टम के लिए अगले 10 वर्षों के लिए यातायात अनुमानों के अनुसार एक नए डिजाइन का टोल प्लाजा बनाने पर जोर दिया गया है।

    Coronavirus Effect: Toll Collection Temporarily Suspended On National Highways In India

     यह घोषणा केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा एक जीपीएस बेस्ड सिस्टम को विकसित करके देश में फिज़िकल टोल बूथ को हटाने के फैसले के बाद की गई है। यह जीपीएस बेस्ड सिस्टम्स कार को स्कैन करेंगे साथ ही रुट की पहचान करने में भी सक्षम होंगे।

    यह भी पढ़ें टाटा एचबीएक्स माइक्रो एसयूवी की नई फोटो हुई लीक,जानिए कब लॉन्च होने जा रही है ये कार

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है