• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2020 तक लॉन्च होंगी एमजी मोटर्स की यह तीन एसयूवी, जानिये यहां

    भारत में एमजी मोटर्स की यह तीनों एसयूवी अलग-अलग श्रेणी की कारें होंगी 

    जगदेव
    जगदेव
    Published On दिसंबर 26, 2018 12:41 ist
    info icon
    published onDec 26, 2018 12:37 IST
    last updated onDec 26, 2018 12:41 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Baojun 530: The SUV on which MG's first SUV in India will be based

    एमजी मोटर्स जल्द ही भारतीय बाजार में कदम रखेगी। ख़बर आई है कि कंपनी देश में एसयूवी बाजार में बने रहने की योजना बना रही है। जिसके तहत भारत में एमजी मोटर्स की पहली तीन कारें एसयूवी सेगमेंट की होंगी। तीनों एसयूवी अलग-अलग श्रेणी की कारें होंगी। इनमें से दो कारें पेट्रोल या डीज़ल इंजन एसयूवी होंगी और एक इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। कंपनी जून 2019 तक अपनी पहली कार लॉन्च करेगी। वहीं एमजी की दूसरी एसयूवी को अप्रैल 2020 और तीसरी एसयूवी को सितंबर 2020 तक लॉन्च किया जाएगा। 

    भारत में लॉन्च होने वाली पहली एमजी कार बाउजुन 530 पर बेस्ड एसयूवी होगी। कंपनी ने अब तक कार के नाम की घोषणा नहीं की है। उम्मीद है कि कंपनी अप्रैल 2019 में इसे दुनिया के सामने पेश करेगी। हालांकि कार को कई बार रोड टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। टेस्टिंग के दौरान मिली तस्वीरों से साफ़ है कि कार का एक्सटीरियर डिज़ाइन बाउजुन 530 से मिलता-जुलता है। लेकिन कार का इंटीरियर बाउजुन 530 से अलग होगा। कद-काठी के लिहाज़ से यह लगभग होंडा सीआर-वी के आकार के बराबर होगी, हालांकि यह सीआर-वी से निचले सेगमेंट की कार होगी। यह एक 5-सीटर एसयूवी होगी। भविष्य में कंपनी इसके 7-सीटर वर्ज़न को भी लॉन्च करेगी।  

    एमजी की भारत में दूसरी एसयूवी एक इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। इसे 2020 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इसे भारत में ही बनाएगी। यह एमजी जेडएस या रोवे आरएक्स5 पर बेस्ड इलेक्ट्रिक एसयूवी हो सकती है। एमजी मोटर्स और रोवे दोनों ही चीनी ऑटोमोबाइल कंपनी एस.ए.आई.सी. की स्वामित्व वाली कंपनियां हैं। यदि सेकेंड़ एमजी एसयूवी, जेडएस पर बेस्ड होगी तो कार की कीमत लगभग 25 लाख रूपए के आस-पास हो सकती है। इस कीमत के हिसाब से भारत में इसका मुकाबला हुंडई कोना इलेक्ट्रिक से होगा, जिसे 2019 में लॉन्च किया जाएगा। अगर यह आरएक्स5 पर बेस्ड होगी तो इसकी कीमत 30 लाख रुपए के आसपास हो सकती है। 

    MG HS
    एमजी की तीसरी एसयूवी को सितंबर 2020 तक लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इससे जुड़ी ज्यादा जानकारियां अभी सामनें नहीं आ पायी हैं। यह कॉम्पैक्ट या लार्ज एसयूवी सेगमेंट की कार हो सकती है। 

    यह भी पढें : अप्रैल 2019 में एमजी मोटर्स उठाएगी अपनी पहली कार से पर्दा, जीप कंपास और टाटा हैरियर से होगा मुकाबला

    was this article helpful ?

    जगदेव
    <p><span>Unlike a lot of enthusiasts, Jagdev Kalsi does not judge cars on their outright performance, but on their VFM factor. He speaks less but understands the languages that cars speak.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है