• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी कॉमेट ईवी ब्लैकस्टॉर्म एडिशन हुआ लॉन्च, 7.80 लाख रुपये रखी गई कीमत

    एमजी ने अब 11,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ इसकी बुकिंग शुरू कर दी है।

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 26, 2025 12:48 ist
    info icon
    published onFeb 26, 2025 12:48 IST
    last updated onFeb 26, 2025 12:48 IST
    505 Views
    • Write a कमेंट

    MG Comet EV Blackstorm

    • 11,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक कराया जा सकता है इसे 
    • कॉमेट ईवी ब्लैकस्टॉर्म में दिया गया है स्टारी ब्लैक एक्सटीरियर कलर
    • अलॉय व्हील्स और फ्रंट बंपर पर रेड एसेंट्स और बोनट पर 'एमजी' के लैटर्स दिए गए हैं इसमें 
    • रेड स्टिचिंग के साथ ऑल ब्लैक सीट अपहोल्स्ट्री और फ्रंट हेडरेस्ट पर 'ब्लैकस्टॉर्म' की बैजिंग दी गई है इसके इंटीरियर में 
    • 17.3 केडब्ल्यूएच का बैटरी पैक दिया गया है इसमें जिसकी दावाकृत रेंज है 230 किलोमीटर। 
    • 2.5 प्रति किलोमीटर बैटरी रेंटल समेत 7.80 लाख रुपये रखी गई है कॉमेट ईवी ब्लैकस्टॉर्म एडिशन की कीमत 

    एमजी कॉमेट ईवी एमजी के इंडिया लाइनअप की चौथी ऐसी कार है जो ब्लैकस्टॉर्म एडिशन क्लब में शामिल हुई है जिसके पहले एमजी ग्लोस्टर,एमजी एस्टर और एमजी हेक्टर शामिल हुई थी। एमजी कॉमेट ईवी का ये ऑल ब्लैक एडिशन इसके टॉप वेरिएंट ए​क्सक्लूसिव वेरिएंट पर बेस्ड है जिसकी 2.5 प्रति किलोमीटर बैटरी रेंटल समेेत कीमत 7.80 लाख रुपये रखी गई है। इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में रेड हाइलाइट्स के साथ ऑल ब्लैक एक्सटीरियर शेड दिया गया है। 

    स्टारी ब्लैक एक्सटीरियर कलर

    एमजी कॉमेट ईवी ब्लैकस्टॉर्म में बंपर,स्किड प्लेट,साइड क्लैडिंग पर रेड एसेंट्स के साथ स्टारी ब्लैक एक्सटीरियर कलर दिया गया है और साथ ही इसके बोनट पर मॉरिस गैरेज यानी एमजी की बैजिंग दी गई है। इसके स्टील व्हील्स पर रेड स्टार जैसे पैटर्न के साथ ऑल ब्लैक कवर्स दिए गए हैं। इसके अलावा कॉमेट ईवी के इस स्पेशल एडिशन को स्पेशल दिखाने के लिए फेंडर पर 'ब्लैकस्टॉर्म' की बैजिंग भी दी गई है। 

    रेड हाइलाइट् के साथ ब्लैक सीट्स

    MG Comet EV Blackstorm Interior

    कॉमेट ईवी ब्लैकस्टॉर्म एडिशन के डैशबोर्ड पर तो व्हाइट और ग्रे थीम ही दी गई है। हालांकि, इसकी सीटों पर रेड स्टिचिंग के साथ ब्लैक अपहोल्स्ट्री और हेडरेस्ट पर 'ब्लैकस्टॉर्म' की बैजिंग दी गई है। इसके ओवरऑल केबिन का लेआउट तो रेगुलर मॉडल जैसा ही रखा गया है। 

    फीचर्स और सेफ्टी

    MG Comet EV Infotainment System Main Menu

    एमजी कॉमेट इलेक्ट्रिक ब्लैकस्टॉर्म की फीचर लिस्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, और मैनुअल एसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं । इसके अलावा, कॉमेट ईवी ब्लैकस्टॉर्म में 4-स्पीकर साउंड सिस्टम भी मिलता है। पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए इसमें दो एयरबैग (स्टैंडर्ड), ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल-होल्ड असिस्ट, एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), और सेंसर के साथ एक रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    रेगुलर कॉमेट ईवी वाला बैटरी पैक दिया गया है इसमें 

    एमजी कॉमेट ईवी में 17.3 केडब्ल्यूएच का बैटरी बैक दिया गया है जो कि रियर व्हील ड्राइव इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ा है। इसका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    कॉमेट ईवी ब्लैकस्टॉर्म एडिशन में रेगुलर मॉडल वाले बैटरी पैक ऑप्शन दिए जा सकते हैं जिनके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैं :- 

    बैटरी पैक 

    17.3 केडब्लूएच 

    एआरएआई सर्टिफाइड रेंज 

    230 किलोमीटर 

    पावर 

    42 पीएस 

    टॉर्क 

    110 एनएम 

    कीमत एवं कंपेरिजन

    यदि आप एमजी कॉमेट ईवी के साथ बैटरी सब्सिक्रिप्शन प्लान चुनते हैं तो इसकी कीमत 5 लाख रुपये से लेकर 7.80 लाख रुपये के बीच पड़ेगी। हालांकि,इस सब्सिक्रिप्शन प्लान के साथ आपको एमजी को 2.5 प्रति किलोमीटर बैटरी ससब्सिक्रिप्शन कॉस्ट के रूप में देने होंगे। कॉमेट ईवी का मुकाबला टाटा टियागो ईवी और सिट्रोएन ईसी3 से है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    एमजी कॉमेट ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी कॉमेट ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है