• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज़-बेंज एस-क्लास और सी-क्लास कैब्रियोलेट लॉन्च

    मर्सिडीज़-बेंज ने एस-क्लास कैब्रियोलेट और सी-क्लास कैब्रियोलेट को लॉन्च कर दिया है। ये दोनों ही टू-डोर यानी दो दरवाजे वाली सॉफ्ट टॉप कारें हैं। इनकी छत को खोला और बंद किया जा सकेगा। 

    tdk
    tdk
    Published On नवंबर 09, 2016 15:00 ist
    info icon
    published onNov 09, 2016 13:19 IST
    last updated onNov 09, 2016 15:00 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    मर्सिडीज़-बेंज ने एस-क्लास कैब्रियोलेट और सी-क्लास कैब्रियोलेट को लॉन्च कर दिया है। ये दोनों ही टू-डोर यानी दो दरवाजे वाली सॉफ्ट टॉप कारें हैं। इनकी छत को खोला और बंद किया जा सकेगा। ये क्रमशः सी300 और एस500 वेरिएंट में उपलब्ध है। इनकी कीमत 60 लाख रूपए और 2.25 करोड़ रूपए है। भारत में इन्हें सीधे इंपोर्ट करके बेचा जाएगा।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सी300 कैब्रियोलेट में जीएलसी300 एसयूवी वाला 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसकी पावर 241 पीएस और टॉर्क 370 एनएम है। यह इंजन मर्सिडीज़ के नए 9-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। जो पिछले पहियों पर पावर सप्लाई करेगा। इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है। 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पाने में इसे 6.4 सेकंड का समय लगता है।

    इसका केबिन सी-क्लास सेडान से जैसा है। यहां हीटेड-रिफ्लेक्टिंग लैदर सीटें दी गई हैं। फैब्रिक रूफ को ऑपरेट करने के लिए केबिन में बटन लगा है, इससे छत को खोला और बंद किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर छत को खोला जा सकता है। छत को खुलने और बंद होने में 24 सेकंड का समय लगेगा।

    एस500 कैब्रियोलेट की बात करें तो यह थोड़ी ज्यादा चौड़ी है। इसमें 4.7 लीटर का वी8 इंजन लगा है। जो 455 पीएस की पावर और 700 एनएम का टॉर्क देगा। इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। इसकी भी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है। 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पाने में इसे 4.6 सेकंड का समय लगता है।

    इसका डैशबोर्ड स्टैंडर्ड एस-क्लास जैसा है। इस में आगे के मुकाबले पीछे वाली सीटों पर थोड़ा कम लैगरूम मिलेगा। सी300 कैब्रियोलेट की तरह इसमें भी फैब्रिक रूफ दी गई है। इसे फोल्ड होने में 20 सेकंड का समय लगता है।

    भारतीय ऑटो सेक्टर में इन दोनों कारों का वैसे तो कोई सीधा मुकाबला नहीं है। कंवर्टेबल कारों के क्लब में यह ऑडी ए3 कैब्रियो, मर्सिडीज़-बेंज ई400 कैब्रियो और मिनी कूपर एस कंवर्टेबल के साथ शामिल होंगी।

    was this article helpful ?

    tdk
    Tushar Kamath is the Editor-In-Chief with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 14 years of experience in the automotive industry. While he specialises in cars, he’s also a motorcycle enthusiast with experience in covering cars, motorcycles, trucks, buses, and hopes to have tractors added to that list as well. A Bachelor of Mass Media graduate, he specialises in vehicle testing, personalised buyer guidance, monitoring industry trends and new technology assessments, while making automotive content on all of this and more. His love for cars is superseded by his love of communication. While his experience is vast, he derives true joy from simplifying the car-buying/owning journey for others. और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है