• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज बेंज इंडिया ने भारत में ही 2 लाख कारें असेंबल करने का बनाया कीर्तिमान

    मर्सिडीज बेंज इंडिया ने भारत में ही असेंबल की गई 2 लाख कारें तैयार करने का नया कीर्तिमान बनाया है। कंपनी के चाकन प्लांट में मर्सिडीज बेंज ईक्यूएस एसयूवी इस कीर्तिमान तक पहुंचने वाली कार बनी।  ब्रांड ने कहा है कि उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में भारत में तेजी से ग्रोथ देखी है और इसलिए उन्होंने अपने इंडियन मैन्यूफैक्चरिंग ऑपरेशन में 3,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जिसमें 2024 में हाल ही में किया गया 200 करोड़ रुपये का निवेश भी शामिल है।   मैन्यूफैक्चर की गई कारों की संख्या* समयावधि पहली 50,000  19 साल अगली 1 लाख  9 साल आखिरी 50,000 2 साल 3 महीने *2 लाख माइलस्टोन फिगर में से   इस कारमेकर ने 1995 से 2014 तक, 19 वर्षों की अवधि में पहली बार 50,000 यूनिट्स मैन्यूफैक्चर करने का आंकड़ा छुआ। इसके बाद इसने 2015 से 2023 के बीच अगली 1 लाख यूनिट्स का प्रोडक्शन किया। कंपनी ने दो साल के भीतर 50,000 व्हीकल तैयार किए, जिससे अप्रैल 2025 तक भारत में बनी कारों की कुल संख्या 2 लाख हो जाएगी। इससे पता चलता है कि ये लक्जरी कारमेकर भारतीय बाजार में कितना लोकप्रिय है।   कंपनी ने मर्सिडीज ईक्यूएस सेडान के साथ 2022 में भारत में ही इलेक्ट्रिक कारें तैयार करना शुरू किया था जिसके बाद 2024 में मर्सिडीज बेंज ईक्यूएस 580 एसयूवी लॉन्च की। कंपनी ने पुणे स्थित चाकन प्लांट में जब अपनी 2,00,000वी यूनिट कार तैयार की तो वो ईक्यूएस एसयूवी ही थी।    कंपनी के इस समय भारत में 11 मॉडल्स बिक्री के लिए उपलब्ध है और कंपनी ने भारत में काफी ज्यादा निवेश भी किया है।    मर्सिडीज बेंज ईक्यूएस एसयूवी मर्सिडीज बेंज ईक्यूएस एसयूवी कंपनी की अब 2,00,000वी मेड इन इंडिया कार है जो दो वेरिएंट्स: ईक्यूएस 450 4मैटिक और ईक्यूएस 580 4मैटिक में उपलब्ध है। इसमें 122 केडब्ल्यूएच का बैटरी पैक और ड्युअल मोटर सेटअप दिया गया है और इसका आउटपुट वेरिएंट के अनुसार अलग अलग है। इस कार की एआरएआई सर्टिफाइड रेंज 821 किलोमीटर है।    इस मर्सिडीज इलेक्ट्रिक कार में एमबीयूएक्स हाइपरस्क्रीन में 17.7 इंच की टचस्क्रीन, 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और एक ही पैनल में को-ड्राइवर के लिए 12.3 इंच की टचस्क्रीन, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग के साथ-साथ 360 डिग्री कैमरा, कई एयरबैग और एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसी सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं । इसकी कीमत 1.28 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) है और कार के बारे में अधिक जानकारी के लिए, आप यह स्टोरी देख सकते हैं। ब्रांड ने कहा है कि उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में भारत में तेजी से ग्रोथ देखी है और इसलिए उन्होंने अपने इंडियन मैन्यूफैक्चरिंग ऑपरेशन में 3,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जिसमें 2024 में हाल ही में किया गया 200 करोड़ रुपये का निवेश भी शामिल है।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 15, 2025 19:27 ist
    info icon
    published onApr 15, 2025 19:27 IST
    last updated onApr 15, 2025 19:27 IST
    258 Views
    • Write a कमेंट


    मर्सिडीज बेंज इंडिया ने भारत में ही असेंबल की गई 2 लाख कारें तैयार करने का नया कीर्तिमान बनाया है। कंपनी के चाकन प्लांट में मर्सिडीज बेंज ईक्यूएस एसयूवी इस कीर्तिमान तक पहुंचने वाली कार बनी।  ब्रांड ने कहा है कि उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में भारत में तेजी से ग्रोथ देखी है और इसलिए उन्होंने अपने इंडियन मैन्यूफैक्चरिंग ऑपरेशन में 3,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जिसमें 2024 में हाल ही में किया गया 200 करोड़ रुपये का निवेश भी शामिल है


     

    मैन्यूफैक्चर की गई कारों की संख्या*

    समयावधि

    पहली 50,000 

    19 साल

    अगली 1 लाख 

    9 साल

    आखिरी 50,000

    2 साल 3 महीने

    *2 लाख माइलस्टोन फिगर में से

    इस कारमेकर ने 1995 से 2014 तक, 19 वर्षों की अवधि में पहली बार 50,000 यूनिट्स मैन्यूफैक्चर करने का आंकड़ा छुआ। इसके बाद इसने 2015 से 2023 के बीच अगली 1 लाख यूनिट्स का प्रोडक्शन किया। कंपनी ने दो साल के भीतर 50,000 व्हीकल तैयार किए, जिससे अप्रैल 2025 तक भारत में बनी कारों की कुल संख्या 2 लाख हो जाएगी। इससे पता चलता है कि ये लक्जरी कारमेकर भारतीय बाजार में कितना लोकप्रिय है।

    कंपनी ने मर्सिडीज ईक्यूएस सेडान के साथ 2022 में भारत में ही इलेक्ट्रिक कारें तैयार करना शुरू किया था जिसके बाद 2024 में मर्सिडीज बेंज ईक्यूएस 580 एसयूवी लॉन्च की। कंपनी ने पुणे स्थित चाकन प्लांट में जब अपनी 2,00,000वी यूनिट कार तैयार की तो वो ईक्यूएस एसयूवी ही थी। 

    कंपनी के इस समय भारत में 11 मॉडल्स बिक्री के लिए उपलब्ध है और कंपनी ने भारत में काफी ज्यादा निवेश भी किया है। 

    मर्सिडीज बेंज ईक्यूएस एसयूवी

    मर्सिडीज बेंज ईक्यूएस एसयूवी कंपनी की अब 2,00,000वी मेड इन इंडिया कार है जो दो वेरिएंट्स: ईक्यूएस 450 4मैटिक और ईक्यूएस 580 4मैटिक में उपलब्ध है। इसमें 122 केडब्ल्यूएच का बैटरी पैक और ड्युअल मोटर सेटअप दिया गया है और इसका आउटपुट वेरिएंट के अनुसार अलग अलग है। इस कार की एआरएआई सर्टिफाइड रेंज 821 किलोमीटर है। 

    इस मर्सिडीज इलेक्ट्रिक कार में एमबीयूएक्स हाइपरस्क्रीन में 17.7 इंच की टचस्क्रीन, 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और एक ही पैनल में को-ड्राइवर के लिए 12.3 इंच की टचस्क्रीन, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग के साथ-साथ 360 डिग्री कैमरा, कई एयरबैग और एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसी सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं । इसकी कीमत 1.28 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) है और कार के बारे में अधिक जानकारी के लिए, आप यह स्टोरी देख सकते हैं।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    मर्सिडीज ईक्यूएस एसयूवी पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है