• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज़-बेंज ने घटाए ई400 कैब्रियोलेट के दाम, 2.5 लाख रूपए हुई सस्ती

    मर्सिडीज़-बेंज ने सी300 और एस500 कैब्रियोलेट को लॉन्च करने के बाद ई400 कैब्रियोलेट के दामों में 2.5 लाख रूपए तक की कटौती कर दी है। कटौती के बाद इसकी कीमत 76 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) हो गई है।

    tdk
    tdk
    Published On नवंबर 09, 2016 19:18 ist
    info icon
    published onNov 09, 2016 17:32 IST
    last updated onNov 09, 2016 19:18 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    मर्सिडीज़-बेंज ने सी300 और एस500 कैब्रियोलेट को लॉन्च करने के बाद ई400 कैब्रियोलेट के दामों में 2.5 लाख रूपए तक की कटौती कर दी है। कटौती के बाद इसकी कीमत 76 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) हो गई है।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ई400 कैब्रियोलेट में 3.0 लीटर का वी6 पेट्रोल इंजन लगा है। इसकी पावर 333 पीएस और टॉर्क 480 एनएम है। इंजन 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और पैडल शिफ्टर्स से जुड़ा है। 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पाने में इसे 5.3 सेकंड का समय लगता है। यह एक सॉफ्ट टॉप वर्जन है। इसकी छत को 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर खोला और बंद किया जा सकता है। छत को खुलने और बंद होने में 20 सेकंड का समय लगता है।

    फीचर की बात करें तो इसमें एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइटें, एलईडी टेललैंप्स, 17 इंच के अलॉय व्हील और फेंडर पर ‘एडिशन ई’ बैजिंग दी गई है। केबिन में 7 इंच का इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है, जो नेविगेशन, ब्लूटूथ ऑडियो स्ट्रीमिंग और यूएसबी कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। मनोरंजन के लिए इसमें हारमन का 610 वॉट का 14 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम लगा है।

    was this article helpful ?

    tdk
    Tushar Kamath is the Editor-In-Chief with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 14 years of experience in the automotive industry. While he specialises in cars, he’s also a motorcycle enthusiast with experience in covering cars, motorcycles, trucks, buses, and hopes to have tractors added to that list as well. A Bachelor of Mass Media graduate, he specialises in vehicle testing, personalised buyer guidance, monitoring industry trends and new technology assessments, while making automotive content on all of this and more. His love for cars is superseded by his love of communication. While his experience is vast, he derives true joy from simplifying the car-buying/owning journey for others. और देखें

    मर्सिडीज ई-क्लास 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है