• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज़ ई 220डी लॉन्च, कीमत 57.14 लाख रूपए

    इस में नया 2.0 लीटर डीज़ल इंजन लगा है, इसकी पावर है

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On जून 02, 2017 13:28 ist
    info icon
    published onJun 02, 2017 11:57 IST
    last updated onJun 02, 2017 13:28 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    मर्सिडीज़-बेंज ने लंबे व्हीलबेस वाली ई-क्लास के तीसरे वेरिएंट ई 220डी को लॉन्च कर दिया है, इसकी कीमत 57.14 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है, इसे ई 200 और ई 350डी वेरिएंट के बीच पोजिशन किया गया है। इसका मुकाबला वोल्वो एस90, ऑडी ए6, बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज और जगुआर एक्सएफ से होगा।

    ई 220डी में मर्सिडीज़ का नया 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर इंजन लगा है, जो 194 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 9जी-ट्रॉनिक 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो पिछले पहियों पर पावर सप्लाई करता है। इसकी टॉप स्पीड 240 किमी प्रति घंटा होगी और 0 से 100 की रफ्तार पाने में इसे 7.8 सेकंड का समय लगेगा।

    मर्सिडीज़ ई 220डी में ई 200 वेरिएंट वाले फीचर दिए गए हैं, इन में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करने वाली 12.3 हाई-रेज्यूलेशन मीडिया डिस्प्ले, एलईडी हैडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें, रेन-सेंसिंग विंडस्क्रीन वाइपर्स, 17 इंच के अलॉय व्हील, लैदर वाला मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, कंफर्ट हैडरेस्ट वाली रिक्लाइनिंग रियर सीटें, सनरूफ, सेल्फ-पार्क टेक्नोलॉजी और 7 एयरबैग शामिल हैं।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    मर्सिडीज ई-क्लास 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है