• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिटी में अब 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पर चला सकेंगे कार

    लोडिंग वाहन 60 किमी प्रति घंटा और टू-व्हीलर 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पर चलाए जा सकते हैं

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On मार्च 16, 2018 17:10 ist
    info icon
    published onMar 16, 2018 17:10 IST
    last updated onMar 16, 2018 17:10 IST
    72 Views
    • Write a कमेंट

    अगर आपको तेज रफ्तार में कार चलाने का शौक है तो आपके लिए ये काम की खबर साबित हो सकती है। केंद्र सरकार ने शहरों में कार चलाने की अधिकतम स्पीड 70 किमी प्रति घंटा करने के आदेश दिए हैं। पहले सिटी में कार चलाने की अधिकतम स्पीड 60 किमी प्रति घंटा थी। कार के अलावा लोडिंग वाहन और टू-व्हीलरों की अधिकतम स्पीड में भी इजाफा हुआ है। नए आदेश के अनुसार सिटी में ।

    Maruti Suzuki Swift 2018

    राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्पीड को कम कर सकती है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि सड़कों पर लगे स्पीड लिमिट बोर्ड को ध्यान में रखकर अपनी गाड़ी चलाएं।

    भारत में सड़कों को चार कैटैगरी में बांटा गया है। इन में दुर्घटना संभावित क्षेत्र जैसे शॉपिंग जोन, स्कूल और अस्पताल के पास स्थानीय प्रशासन स्पीड में कमी कर सकता है।

    सिटी के अलावा केंद्र सरकार ने हाइवे पर कार चलाने की अधिकतम स्पीड में भी इजाफा किया है। नए आदेश के अनुसार एक्सप्रेस-वे पर 120 किमी और नेशनल हाइवे पर 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से कार चला सकते हैं। पहले एक्सप्रेस-वे पर अधिकतम स्पीड 100 किमी प्रति घंटा और नेशनल हाइवे पर 80 किमी प्रति घंटा तय की हुई थी।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है