• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति की अपकमिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी फिर टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट

    ये एक बैज इंजीनियर्ड प्रोडक्ट होगा जो कि टोयोटा की डी22 कोडनेम वाली एसयूवी पर बेस्ड होगा।

    भानु
    भानु
    Published On मई 04, 2022 17:01 ist
    info icon
    published onMay 04, 2022 17:01 IST
    last updated onMay 04, 2022 17:01 IST
    2K Views
    • Write a कमेंट

    New Maruti Compact SUV

    मारुति की अपकमिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी एक बार फिर से टेस्टिंग के दौरान नजर आई है जिसे इस बार कंपनी के गुरूग्राम प्लांट के पास स्पॉट किया गया है। 2022 की दूसरी छमाही तक टोयोटा के बाद मारुति भी अपनी इस कॉम्पैक्ट एसयूवी कार से पर्दा उठाएगी। 

    New Maruti Compact SUV

    सामने आई तस्वीरों में ये नई एसयूवी ब्लैक कलर के कवर से ढकी नजर आ रही है जिसकी थोड़ी बहुत डीटेल्स भी सामने आई है। पिछले बार सामने आए स्पाय शॉट्स के कंपेरिजन में इस बार स्पॉट किए गए नए मॉडल में 360 डिग्री कैमरा सेटअप और ​नए सिंगल टोन अलॉय व्हील्स डिजाइन नजर आए हैं। 

    यह भी पढ़ें:मारुति की नई कारें इन टॉप 8 न्यू फीचर से हुईं हैं लैस, आप भी डालिए इस लिस्ट पर एक नज़र

    इसके अलावा इसमें स्लीक हेडलाइट्स,बलेनो जैसी फ्रंट ​ग्रिल और स्लीक रैपअराउंड टेललाइट्स भी नजर आई है जो पिछली बार भी दिखाई दी थी। 

    2022 Maruti Baleno Interior

    360 डिग्री कैमरा के अलावा मारुति अपनी इस अपकमिंग कार में और भी शानदार फीचर्स दे सकती है जिनमें हेड-अप डिस्प्ले, एक 9-इंच टचस्क्रीन यूनिट, और एक प्रीमियम साउंड सिस्टम शामिल है। इसके अलावा इसमें ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और आॅटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम की सेफ्टी भी मिल सकती है। 

    यह भी पढ़ें:मारुति-टोयोटा की अपकमिंग एसयूवी में मिलेगी यूनीक स्टाइल, जून में उठेगा पर्दा

    मारुति और टोयोटा दोनों ब्रांड्स के लिए ये कार पूरी तरह से टोयोटा द्वारा तैयार की जाएगी। इनमें सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड पावरट्रेन,1.5 लीटर पेट्रोल इंजन,एक मोटर और छोटा बैट्री पैक सेटअप दिया जा सकता है। इस हाइब्रिड सेटअप से इन कारों को प्योर इलेक्ट्रिक,हाइब्रिड या केवल इंजन ओनली मोड्स पर ड्राइव किया जा सकेगा जिससे शानदार फ्यूल एफिशिएंसी मिलेगी। 

    New Maruti Compact SUV

    मारुति और टोयोटा की इन एसयूवी की एंट्री एक बहुत ज्यादा कॉम्पिटशन वाले सेगमेंट में होने जा रही है। दोनों कंपनियों की एसयूवी कारों का मुकाबला एमजी एस्टर,फोक्सवैगन टाइगन,किआ सेल्टोस,स्कोडा कुशाक,निसान किक्स और हुंडई क्रेटा से होगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    1 कमेंट
    1
    A
    air vice marshal sk parhi
    May 15, 2022, 9:28:45 AM

    Likely to be much better than Creta..Coming from stable of Toyota, with Hybrid technology, it may be get dominant maker share in its segment

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है