• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति सुज़ुकी ओमनी हुई बंद

    मारुति के पोर्टफोलियो में अब वैन के नाम पर केवल ईको उपलब्ध है

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 09, 2019 13:02 ist
    info icon
    published onApr 09, 2019 13:02 IST
    last updated onApr 09, 2019 13:02 IST
    319 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति ने 35 साल बाद अपनी सबसे लोकप्रिय और उपयोगी कार ओमनी को बंद कर दिया है। 35 साल के इस लंबे सफर में मारुति ने कार में ज्यादा बड़े बदलाव नहीं किए। देश में नए सुरक्षा मापदंड लागू होने के कारण कंपनी ने तय किया है कि वो इस कार में कोई बड़ा बदलाव नहीं करेगी और इसके उत्पादन को बंद कर दिया जाएगा।

    भारत में एक अप्रैल 2019 से नए सुरक्षा मापदंड लागू हो गए हैं। नए मापदंडो के अनुसार अब से पैसेंजर व्हीकल में ड्राइवर एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर, हाई स्पीड अलर्ट और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर कारों के सभी वेरिएंट में देना जरूरी होगा।

    मारुति ओमनी में 0.8 लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 5000 आरपीएम पर 34 पीएस की पावर और 2000 आरपीएम पर 59 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। एआरएआई की रेटिंग के अनुसार यह कार 18.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। वर्तमान में ओमनी का इंजन नए बीएस6 मानकों पर खरा नहीं उतरता है। यदि मारुति सुजुकी ने ओमनी को वर्तमान सुरक्षा मानदंडो और आगामी क्रैश टेस्ट मानदंडो के अनुरूप अपडेट कर भी दिया, तो भी अप्रैल 2020 से पहले इसमें नए बीएस6 इंजन लगाने की जरूरत पड़ेगी।

    मारुति के पोर्टफोलियो में अब वैन के नाम पर केवल ईको ही उपलब्ध है। ईको, ओमनी के वर्तमान मॉडल से 70,000 रुपए ज्यादा कीमत पर बेची जा रही है। ईको का सबसे महंगा एसी वेरिएंट है, जिसकी कीमत करीब 4.66 लाख रुपए है। ओमनी की लोकप्रियता और उपयोगिता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पुरानी कार होने के बावजूद इसे हर महीने औसतन 6500 से 7000 यूनिट बिक्री के आंकड़े मिल रहे हैं।

    यह भी पढें : 'स्मार्ट हाइब्रिड' बैजिंग के साथ नज़र आई मारुति सुजुकी बलेनो

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Omni पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग मिनीवैन कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है