• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अब नहीं मिलेगी मारुति की ये लोकप्रिय कार

    जिप्सी को आज से 34 साल पहले 1985 में लॉन्च किया गया था

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 08, 2019 13:16 ist
    info icon
    published onApr 08, 2019 13:16 IST
    last updated onApr 08, 2019 13:16 IST
    351 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति ने अपनी सबसे पुरानी कारों में से एक जिप्सी को बंद कर दिया है। करीब तीन दशक से भी ज्यादा पुरानी यह कार लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। ऑफ रोडिंग के शौकीनों की यह पसंदीदा कार है। भारतीय सेना ने भी काफी समय तक जिप्सी को अपने आधिकारिक वाहन के रूप में इस्तेमाल किया है। वर्तमान में टाटा जीएस800 भारतीय सेना की आधिकारिक कार है। इस कार को सफारी एसयूवी पर बनाया गया है।

    Tata Rolls Out 1500th Army-Spec Safari Storme 4x4

    । समय-समय पर इसमें काफी सारे बदलाव किए जाते रहे हैं। जिप्सी का भारतीय मॉडल अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध जिम्नी से काफी मेल खाता है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि जिम्नी को खींचकर लंबा कर दिया गया हो। मारुति ने जल्द लागू होने जा रहे सुरक्षा और बीएस6 मापदंडो के कारण जिप्सी को अपडेट नहीं करने का फैसला लिया है।

    Suzuki Jimny

    जिप्सी में 1.3 लीटर पेट्रोल इंजन लगा है, जो 81 पीएस पावर और 103 एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

    काफी पुरानी कार होने के कारण जिप्सी में ज्यादा सेफ्टी फीचर नहीं दिए गए थे। इसमें एयरबैग और एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर तीन दशक बीत जाने के बावजूद पेश नहीं किए गए। जिप्सी की कीमत 6.22 लाख से 6.40 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच रखी गई थी।

    सुजुकी ने 2018 में चौथी जनरेशन जिम्नी को अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में पेश किया था। फिलहाल कंपनी का इस कार को भारत में पेश किए जाने का कोई इरादा नहीं है। मारुति के बेड़े में क्रॉसओवर कारों के नाम पर केवल अब विटारा ब्रेजा और एस-क्रॉस ही उपलब्ध है। केन्याई बाज़ार में एक्सपोर्ट करने के इरादे से मारुति, जिप्सी का प्रोडक्शन जारी रख सकती है।

    यह भी पढें : नए सेफ्टी फीचर के साथ लॉन्च हुई मारुति सेलेरियो और सेलेरियो एक्स

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Gypsy पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है