• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हैचबैक सेगमेंट में मारूति ऑल्टो का दबदबा बरकरार, बिकीं 1.07 लाख कारें

    ऑल्टो ने यह मुकाम 2017 के शुरूआती पांच महीनों में हासिल किया है

    अकस
    अकस
    Published On जून 30, 2017 15:32 ist
    info icon
    published onJun 30, 2017 15:30 IST
    last updated onJun 30, 2017 15:32 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति सुज़ुकी ऑल्टो को देश में आए करीब 17 साल हो गए हैं, अब तक कंपनी इसके कई अपडेट और फेसलिफ्ट वर्जन उतार चुकी है, यही वजह है कि ऑल्टो आज भी मांग में बनी हुई है। साल 2017 के पहले पांच महीनों में मारूति ने ऑल्टो हैचबैक की 1.07 लाख से ज्यादा यूनिट बेची है।

    कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार ऑल्टो को खरीदने वाले 25 फीसदी ग्राहक 30 साल से कम उम्र के हैं, पिछले तीन सालों से इसकी मांग में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हो रही है। ऑल्टो को मिल रही लोकप्रियता की अहम वजह इसकी आक्रामक कीमत, कम मेंटेनेंस खर्च, मारूति का बड़ा सर्विस नेटवर्क और कंपनी का बड़ा नाम है। यह टियर-1 और टियर-2 शहरों के अलावा उन पहाड़ी लोगों की भी पसंदीदा कार है जहां पर स्पेयर पार्ट्स और मैकेनिक आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं।

     

    ऑल्टो हैचबैक में 0.8 लीटर और 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है, ज्यादा माइलेज चाहने वाले सीएनजी और ऑटोमैटिक वेरिएंट का विकल्प चुन सकते हैं। फन-टू-ड्राइव का शौक रखने वाले इसका पावरफुल अवतार ऑल्टो के10 ले सकते हैं। सेगमेंट में के10 का ऑटोमैटिक वेरिएंट सबसे किफायती दाम पर मिलता है। इसका माइलेज भी अच्छा-खासा है और इसे सिटी के बंपर-टू-बंपर ट्रैफिक में भी चलाना आसान है।

    सेगमेंट में जब से रेनो क्विड और डैटसन रेडी-गो की एंट्री हुई है, यहां मुकाबला काफी कड़ा हो गया है, अब देखने वाली बात ये होगी कि आने वाले सालों में मारूति ऑल्टो अपनी पोजिशन को बरकरार रख पाती है या नहीं।

    was this article helpful ?

    अकस
    <p><span>With a Bachelor's degree in Mechanical Engineering, the attraction for automobiles landed me in the field. The only sport&nbsp;I follow is cars and like to remain updated regarding all the old and new offerings in the market.</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Alto K10 2014-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है