• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान दिखी महिन्द्रा एक्सयूवी300 एएमटी, इसी साल होगी लॉन्च

    टॉप वेरिएंट डब्ल्यू8 (ओ) को एएमटी गियरबॉक्स के साथ देखा गया है

    सॉनी
    सॉनी
    Published On फरवरी 19, 2019 10:23 ist
    info icon
    published onFeb 19, 2019 10:23 IST
    last updated onFeb 19, 2019 10:23 IST
    485 Views
    • Write a कमेंट

    महिन्द्रा ने एक्सयूवी300 के एएमटी वर्जन की टेस्टिंग शुरू कर दी है। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद किया गया है। एक्सयूवी300 के ।

    Mahindra XUV300

    कंपनी के अनुसार एक्सयूवी300 के पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन के साथ एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। मौजूदा एक्सयूवी300 की बात करें तो इस में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीज़ल इंजन का विकल्प रखा गया है। दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। इसका मुकाबला मारूति विटारा ब्रेज़ा, टाटा नेक्सन, फोर्ड ईकोस्पोर्ट और होंडा डब्ल्यूआर-वी से होगा। विटारा ब्रेजा केवल डीज़ल इंजन में उपलब्ध है और इस में एएमटी का विकल्प दिया गया है। नेक्सन में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। ईकोस्पोर्ट में पेट्रोल इंजन के साथ टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। डब्ल्यूआर-वी केवल मैनुअल गियरबॉक्स में उपलब्ध है।

    Mahindra XUV300

    महिन्द्रा एक्सयूवी300 के एएमटी वर्जन को साल के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा। एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प आने के बाद यह मुकाबले में मौजूद कारों को और कड़ी टक्कर दे पाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्सयूवी300 के मिड वेरिएंट डब्ल्यू6 से एएमटी गियरबॉक्स दिया जा सकता है। पेट्रोल एएमटी की कीमत 9.5 लाख रूपए और डीज़ल एएमटी की कीमत 10 लाख रूपए के आसपास शुरू हो सकती है।

    Mahindra TUV300's AMT gear lever

    यहां देखिए कीमत के मोर्चे पर मुकाबले में मौजूद कारों को कहां टक्कर देगी एक्सयूवी300 एएमटी:-

    पेट्रोल ऑटोमैटिक

    • महिन्द्रा एक्सयूवी300: 9.5 लाख रूपए से 12.25 लाख रूपए (संभावित)
    • टाटा नेक्सन: 7.72 लाख रूपए से 9.83 लाख रूपए
    • फोर्ड ईकोस्पोर्ट: 9.76 लाख रूपए से 9.83 लाख रूपए

    डीज़ल ऑटोमैटिक

    • महिन्द्रा एक्सयूवी300: 10 लाख रूपए से 12.75 लाख रूपए (संभावित)
    • टाटा नेक्सन: 8.75 लाख रूपए से 10.8 लाख रूपए
    • मारूति विटारा ब्रेज़ा: 8.69 लाख रूपए से 10.42 लाख रूपए

    यह भी पढें : महिन्द्रा एक्सयूवी300 का कौन सा वेरिएंट रहेगा बेहतर, जानिये यहां

    was this article helpful ?

    सॉनी
    <div>A recent addition to the team, Sonny is a fan of the silly yet practical cars like the RS6 wagons and M5 super sedans. Not exactly raised around cars, he had his fill on Hotwheels toys, sports car coffee-table books along with photos and videos of cool cars on the internet. He is also an avid fan of F1 and Formula-E.</div>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी300 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है