• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में जल्द दस्तक देगी ये शानदार महिन्द्रा कार...

    मारूति सुज़ुकी अर्टिगा और रेनो लॉजी से होगा मुकाबला

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On दिसंबर 26, 2017 16:11 ist
    info icon
    published onDec 26, 2017 16:09 IST
    last updated onDec 26, 2017 16:11 IST
    21 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra TUV 300 Plus

    महिन्द्रा इन दिनों टीयूवी300 के बड़े अवतार टीयूवी300 प्लस पर काम कर रही है। जानकारी मिली है कि भारत में इसे साल 2018 की शुरूआत में लॉन्च किया जाएगा। महिन्द्रा कारों की रेंज में यह जायलो की जगह लेगी। इसकी कीमत आठ लाख रूपए से 12 लाख रूपए के बीच होगी। इसका मुकाबला मारूति सुज़ुकी अर्टिगा और रेनो लॉजी से होगा।  

    महिन्द्रा टीयूवी300 प्लस को कुछ समय पहले टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। उस दौरान कार के पीछे वाले हिस्से की झलक देखने को मिलनी थी। तस्वीर पर गौर करें तो इसके पीछे वाले हिस्से का डिजायन नया है। इस में मल्टीपल सीटिंग का विकल्प मिलेगा।

    टीयूवी300 प्लस में नए टेललैंप्स दिए गए हैं, ये साइड वाले हिस्से तक फैले हुए हैं। कैमरे में कैद हुई कार में ब्लैक बंपर दिए गए हैं, चर्चाएं हैं कि लॉन्चिंग के समय इस में बॉडी कलर वाले बंपर दिए जा सकते हैं।

    Mahindra TUV 300 Plus

    महिन्द्रा टीयूवी300 प्लस में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों का विकल्प मिलेगा। पेट्रोल वेरिएंट में टीयूवी300 वाला 1.5 लीटर इंजन दिया जा सकता है, इसकी पावर 101 पीएस होगी। डीज़ल वेरिएंट में 2.2 लीटर का एम-हॉक इंजन दिया जा सकता है, इसकी पावर 121.5 पीएस और टॉर्क 280 एनएम होगा। शुरूआत में यह 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स में मिलेगी। आने वाले समय में इस में एएमटी का विकल्प भी दिया जा सकता है।

    महिन्द्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिन्द्रा के अनुसार टीयूवी300 प्लस की कुछ यूनिट लॉन्चिंग से पहले सड़कों पर उतर जाएगी। टीयूवी300 प्लस के अलावा कंपनी दूसरी नई कारें भी 2018 में उतारेगी। इस लिस्ट में महिन्द्रा एक्सयूवी एरो, केयूवी100 इलेक्ट्रिक, यू321 एमपीवी और टिवोली पर बेस एस201 शामिल हैं।

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    महिंद्रा टीयूवी 300 प्लस पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है